महावीर मंदिर में नवरात्र को लेकर विशेष व्यवस्था: नाम-गोत्र से करा सकेंगे कलश स्थापना, सम्पुट दुर्गासप्तशती पाठ के लिए 2310 रुपये लगेंगे शुल्क - Patna News

Published on 4 अक्टू॰ 2026

महावीर मंदिर में नवरात्र को लेकर विशेष व्यवस्था:नाम-गोत्र से करा सकेंगे कलश स्थापना, सम्पुट दुर्गासप्तशती पाठ के लिए 2310 रुपये लगेंगे शुल्क

पटना6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दुर्गापूजा के मौके पर महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु अब मंदिर परिसर में अपने नाम और गोत्र से कलश स्थापित करवाकर मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना और पाठ करवा सकेंगे।

जो भी श्रद्धालु नवरात्र में अपने नाम से अनुष्ठान कराना चाहते हैं, वे मंदिर के बुकिंग काउंटर या मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

सम्पुट दुर्गासप्तशती पाठ के लिए 2310 रुपये शुल्क

श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने बताया कि बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी नवरात्र के मौके पर कलश स्थापना की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु 2310 रुपये शुल्क देकर दुर्गासप्तशती का सम्पुट पाठ करा सकते हैं।

इसमें सात सौ मंत्रों वाले श्रीदुर्गासप्तशती के 13 अध्यायों के मंत्रों के आगे-पीछे विशेष बीज मंत्र जोड़कर पाठ किया जाता है। सामान्य पाठ की तुलना में इस अनुष्ठान में अधिक समय लगता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसे विशेष फलदायी माना जाता है।

महावीर मंदिर में दुर्गा पूजा पंडाल का 3D इमेज

महावीर मंदिर में दुर्गा पूजा पंडाल का 3D इमेज

साधारण दुर्गासप्तशती पाठ का शुल्क 1110 रुपये

1110 रुपये में साधारण दुर्गासप्तशती पाठ की सुविधा उपलब्ध है। इसमें अर्गला, कीलक, कवच, शापोद्धार, शतनाम, मूल 13 अध्याय और अंत में ऋग्वेद के देवी सूक्त का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पाठ किया जाता है। इस अनुष्ठान को पूरा होने में करीब ढाई घंटे लगते हैं।

नौ दिनों के लिए कलश स्थापना समेत दुर्गा पाठ

श्रद्धालु 8250 रुपये में नौ दिनों के लिए कलश स्थापना के साथ दुर्गा पाठ भी करा सकते हैं। घटस्थापना नवरात्र पूजा का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है। इस अनुष्ठान में पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इच्छुक श्रद्धालु मंदिर के बुकिंग काउंटर या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अनुष्ठान के लिए बुकिंग करा सकते हैं।

.

खबरें और भी हैं...

  • LIVE

    बिहार- 6 जिलों में बाढ़, 27 मौतें..20 से ज्यादा लापता: 466 गांव डूबे, 8 लाख की आबादी पानी से घिरी; नासा ने गंडक की तस्वीर जारी की

    466 गांव डूबे, 8 लाख की आबादी पानी से घिरी; नासा ने गंडक की तस्वीर जारी की|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:07
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ग्राउंड रिपोर्ट

    स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जुलाई में आवेदन, पैसे का पता नहीं: छात्रा बोली- सेमेस्टर की फीस देना है, पापा को टेंशन हो रही, कैसे जानें एप्लीकेशन स्टेटस

    छात्रा बोली- सेमेस्टर की फीस देना है, पापा को टेंशन हो रही, कैसे जानें एप्लीकेशन स्टेटस|बिहार,Bihar - Dainik Bhaskar2:54
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिहार- 6 जिलों में बाढ़..255 गांव डूबे: सारण में 12 लोगों की मौत-20 से अधिक लापता, JE को नदी में डूबाने की कोशिश

    सारण में 12 लोगों की मौत-20 से अधिक लापता, JE को नदी में डूबाने की कोशिश|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:13
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: बाहुबली पर JCB से बरसाए गए फूल, GNM छात्रा ने खाई नींद की गोलियां, करंट से 3 की मौत

    1:47
    • कॉपी लिंक

    शेयर