पानीपत एडीसी का अल्टीमेटम, 23 से डयूटी पर लौटेंगे BLO: 22 सितंबर तक सौंपनी होगी कार्य-पूर्णता रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई - Panipat News
Published on 19 सित॰ 2026
पानीपत3 घंटे पहले
कॉपी लिंक
पानीपत में SIR के दौरान काम करते हुए बीएलओ व दूसरे कर्मचारी।(फाइल फोटो)
मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR 2026) के कार्यों को समय पर पूरा कराने और चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों की अपने मूल विभागों में वापसी को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
पानीपत शहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) पानीपत ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों व कार्यालयाध्यक्षों को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, बीएलओ (BLO), सुपरवाइजर और एईआरओ (AERO) के सहायक के रूप में नियुक्त सभी कर्मचारियों को 22 सितंबर को कार्यभार मुक्त कर दिया जाएगा।
SIR के दौरान काम करते हुए बीएलओ व दूसरे कर्मचारी- फाइल फोटो।
सिलसिलेवार समझें प्रशासन के निर्देश
कर्मचारीवार व्यक्तिगत जिम्मेदारी: प्रत्येक कर्मचारी अपने-अपने आवंटित कार्य की पूर्णता के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगा। कर्मचारियों को अपने कार्य की प्रगति और लंबित कार्य का प्रतिदिन स्वयं संज्ञान लेना अनिवार्य किया गया है।
कार्य पूर्णता रिपोर्ट 22 सितंबर तक: 22 सितंबर को निर्धारित कार्य पूर्ण होने के उपरांत प्रत्येक कर्मचारी को अपनी कर्मचारीवार कार्य-पूर्णता रिपोर्ट संबंधित सुपरवाइजर या प्रभारी को उपलब्ध करानी होगी।
22 सितंबर दोपहर बाद रिलीविंग: आदेशानुसार, चुनाव ड्यूटी में लगे बीएलओ, सुपरवाइजर व अन्य कर्मचारियों को 22 सितंबर (मंगलवार) को बाद दोपहर वर्तमान चुनाव कार्य से रिलीव कर दिया जाएगा।
23 सितंबर को पैतृक कार्यालय में उपस्थिति: रिलीव होने के बाद सभी कर्मचारियों को 23 सितंबर को अनिवार्य रूप से अपने-अपने मूल (पैतृक) कार्यालयों में उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
लंबित कार्य की जवाबदेही: यदि किसी कर्मचारी का कार्य निर्धारित समय सीमा तक अधूरा रहता है, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की व्यक्तिगत होगी। रिलीव होने के बाद भी कर्मचारी को अपने मूल कार्यालय समय के पश्चात उस लंबित कार्य को पूरा करना होगा।
अधूरे काम की सक्षम अधिकारी के सामने रिपोर्ट: किसी भी कर्मचारी का कार्य लंबित पाए जाने पर उसकी कर्मचारीवार रिपोर्ट तैयार कर सक्षम प्राधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत की जाएगी।
SIR के दौरान काम करते हुए बीएलओ व दूसरे कर्मचारी- फाइल फोटो।
अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा न करने या सरकारी आदेशों की अवहेलना करने को बेहद गंभीरता से लिया जाएगा। किसी भी स्तर पर पाई गई लापरवाही के लिए संबंधित कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होगा। 18 सितंबर को जारी इस आदेश की एक प्रति उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पानीपत को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है।
ADC की ओर से जारी आदेशों की कॉपी।
.
खबरें और भी हैं...
पानीपत में दोस्त के बैंक खाते को बनाया 'मनी म्यूल': व्यापारी के फोन से घुमाई ठगी की राशि; 3 राज्यों में अकाउंट ब्लॉक
कॉपी लिंक
शेयर
स्कूटी सवार बहनों को पिकअप ने कुचला, छोटी की मौत: बड़ी बहन का कॉलेज देखने आईं थीं, कहा था-यहीं एडमिशन लूंगी; लोगों ने ड्राइवर पकड़कर पीटा
0:31
कॉपी लिंक
शेयर
4 दिनों तक रेवाड़ी-मथुरा रूट की ट्रेनें रहेंगी प्रभावित: अलवर में फुट ओवर ब्रिज का काम, स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी
कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद के स्कूल से 4.80 लाख कैश समेत लैपटॉप चोरी: अलमारी और दराज का लॉक तोड़ा; संचालक बोला- स्टाफ की सैलरी देनी थी