अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आखिरी दिन टूटे चार 'मीट रिकॉर्ड'

Published on 18 अक्टू॰ 2026

जयपुर, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। छठी इंडियन ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 के आखिरी दिन, सभी की निगाहें हैमर थ्रो खिलाड़ियों दिल्ली के निर्भय चौधरी और पंजाब की हकीकत ग्रेवाल पर टिकी थीं, जिन्होंने नए 'मीट रिकॉर्ड' बनाए।

राजस्थान के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में, रविवार को पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल्स) और 10,000 मीटर ट्रैक रेस में भी नए 'मीट रिकॉर्ड' बने।

रविवार को निर्भय चौधरी का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 66.32 मीटर रहा, जो 2022 में नितेश पूनिया (राजस्थान) द्वारा बनाए गए 64.75 मीटर के 'मीट रिकॉर्ड' से बेहतर था। रजत पदक जीतने वाले उत्तर प्रदेश के मोहम्मद शबान (65.27 मीटर) ने भी पिछला 'मीट रिकॉर्ड' पीछे छोड़ दिया।

महिलाओं की हैमर थ्रो स्पर्धा में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हकीकत ग्रेवाल ने अपने दूसरे प्रयास में ही अपनी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया था, लेकिन उनके आखिरी थ्रो ने उन्हें एक नया 'मीट रिकॉर्ड' (55.46 मीटर) दिला दिया। इससे पहले का 'मीट रिकॉर्ड' (54.42 मीटर) तान्या चौधरी के नाम था। रजत पदक जीतने वाली राजस्थान की सोनिया ने फासला कम करने की कोशिश की, लेकिन रविवार को उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 52.16 मीटर रहा।

पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में शीर्ष तीन खिलाड़ियों ने 2022 में पुनीत यादव द्वारा बनाए गए 29:44.64 के 'मीट रिकॉर्ड' को बेहतर किया। स्वर्ण पदक महाराष्ट्र के गौरव भास्कर (29:34.52) ने जीता। पश्चिम बंगाल के कर्ण बाग ने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल्स) में 50.27 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 2025 में अर्जुन प्रदीप (केरल) के मीट रिकॉर्ड (50.29 सेकंड) को बेहतर किया।

तीसरे दिन के परिणाम:

पुरुष:

200 मीटर: युवराज ई. (तमिलनाडु) 21.01 सेकंड, डोंडापति एम. (ओडिशा) 21.04 सेकंड, नयन शाह (महाराष्ट्र) 21.11 सेकंड।

800 मीटर: आकाशदीप सिंह (पंजाब) 1:50.10 सेकंड, श्याम मिलन बिंद (उत्तर प्रदेश) 1:50.62 सेकंड, नरेश गुर्जर (एयर फोर्स) 1:51.10 सेकंड।

10,000 मीटर: गौरव भास्कर (महाराष्ट्र) 29:34.52 (मीट रिकॉर्ड), सत्यम (उत्तर प्रदेश) 29:36.45, मोहित चौधरी (ओएनजीसी) 29:37.19 सेकंड।

400 मीटर बाधा दौड़: कर्ण बाग (पश्चिम बंगाल) 50.27 सेकंड (मीट रिकॉर्ड), आर्यन (जेएसडब्ल्यू) 50.28 सेकंड, विग्नेश (नेवी) 51.33 सेकंड।

3000 मीटर स्टीपलचेज: रणवीर कुमार (गुजरात) 8:59.46, रितेश कुमार (हरियाणा) 9:00.34, एमडी नूरुद्दीन (दिल्ली) 9:00.42।

ट्रिपल जंप: युवराज के (तमिलनाडु) 15.64 मीटर, प्रदीप कुमार (एनसीओई बेंगलुरु) 15.51 मीटर, डब्लू. रॉय (बीएसएफ) 15.49 मीटर।

हैमर थ्रो: निर्भय चौधरी (दिल्ली) 66.32 मीटर (मीट रिकॉर्ड), मोहम्मद शाहबान (उत्तर प्रदेश) 65.27 मीटर, प्रतीक (हरियाणा) 59.20 मीटर।

भाला फेंक: शशांक पाटिल (कर्नाटक) 76.16 मीटर, आदित्य (हरियाणा) 75.48 मीटर, मनीष (हरियाणा) 74.50 मीटर।

ऊंची कूद: आदित्य रघुवंशी (मध्य प्रदेश) 2.10 मीटर, जोमन जॉय (केरल) 2.10 मीटर, श्याम सुंदर (वायु सेना) 2.10 मीटर।

21 किलोमीटर हाफ मैराथन रेस वॉक: नितिन गुप्ता (उत्तर प्रदेश) 1:29:51.00, सचिन गढ़वाल (राजस्थान) 1:30:04.00, तुषार पंवार (उत्तराखंड) 1:30:19.00।

महिलाएं:

200 मीटर: सोनिका (हरियाणा) 23.97 सेकंड, समृति जामवाल (हिमाचल प्रदेश) 23.98 सेकंड, साक्षी चंपालाल (गुजरात) 24.11 सेकंड।

800 मीटर: प्रतीक्षा यादव (आईओसीएल) 2:06.92 सेकेंड, लक्ष्मीप्रिया किसान (ओडिशा) 2:08.34 सेकेंड, हर्षिका (दिल्ली) 2:08.59 सेकेंड।

400 मीटर बाधा दौड़: प्रियंका एम (कर्नाटक) 1:00.25 सेकंड, अश्विनी आर. (तमिलनाडु) 1:00.59 सेकंड, अपूर्व आनंद नाइक (कर्नाटक) 1:00.92 सेकंड।

3000 मीटर स्टीपलचेज: प्राची देवकर (आईओसीएल) 10:26.21, सुस्मिता तिग्गा (ओडिशा) 10:36.08, निकिता (आईओसीएल) 10:45.10 सेकंड।

ट्रिपल जंप: मैरीमुक्ता सोरेंग (ओडिशा) 12.57 मीटर, वर्षिता सी (कर्नाटक) 12.50 मीटर, मोनिका (हरियाणा) 12.36 मीटर।

हैमर थ्रो: हकीकत ग्रेवाल (पंजाब) 55.46 मीटर (रिकॉर्ड पूरा), सोनिया (राजस्थान) 52.16 मीटर, शिवानी शर्मा (हरियाणा) 49.68 मीटर।

भाला फेंक: दीपिका (जेएसडब्ल्यू) 51.43 मीटर, पूनम (जेएसडब्ल्यू) 50.45 मीटर, ज्योति (हरियाणा) 49.50 मीटर।

हेप्टाथलॉन: बिदिशा कुंडू (पश्चिम बंगाल) 5260 अंक, तनिष्का शर्मा (दिल्ली) 4800 अंक, मगुडेश्वरी एस (तमिलनाडु) 4720 अंक।

--आईएएनएस

आरएसजी