Home›Madhya Pradesh›Madhya Pradesh: Mohan Yadav performs ‘Shastra Pujan’ on Vijayadashami, announces filling of 22,500 posts of police
MP Police Bharti 2026: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 22 हजार से ज्यादा पदों पर होगी पुलिस भर्ती, विजयादशमी पर खुद सीएम ने किया ऐलान

MP Police Bharti 2026
HIGHLIGHTS
- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की घोषणा
- पुलिस बैंड के लिए 750 पदों पर भर्ती
- ‘पुलिस सेतु’ ऐप लॉन्च
इंदौर: MP Police Bharti 2026 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर इंदौर में शस्त्र पूजन किया और घोषणा की कि उनकी सरकार अगले दो साल में पुलिस विभाग के 22,500 खाली पद भरेगी। यादव इंदौर की पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाकाली की पूजा-अर्चना की और पुलिस के आग्नेय अस्त्रों का पूजन किया।
22,500 पद भरने की घोषणा
MP Police Bharti 2026 मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा, 'हमारी सरकार ने राज्य के सभी विभागों की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए भर्तियों और पदोन्नतियों का समान रूप से ध्यान रखा है। यही कारण है कि अकेले पुलिस विभाग में 18,500 पदों पर भर्ती का निर्णय लिया गया है और अगले दो साल के अंदर इस महकमे के सभी 22,500 खाली पद भरे जाएंगे।'
हर जिले में पुलिस बैंड की व्यवस्था के लिए 750 पदों पर भर्ती
उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल तक प्रदेश के हर जिले में पुलिस बैंड की व्यवस्था के लिए 750 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर जिलों में पुलिस बैंड के साथ परेड आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान यादव ने इंदौर पुलिस के 'पुलिस सेतु' ऐप को पेश किया। उन्होंने कहा, 'यह ऐप नागरिकों और पुलिस कर्मियों के बीच संवाद को सरल, त्वरित और पारदर्शी बनाएगा। इसके माध्यम से पुलिस थानों और संबंधित कर्मियों की जानकारी, नजदीकी थाने की लोकेशन, नक्शे और संपर्क संबंधी सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध होंगी।'
मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस ऐप को प्रदेश स्तर पर भी पेश किया जा सकता है। कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यादव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही यात्रा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा,''भगवान के नाम पर यात्रा करो, तो भाव भी जरूरी है।'' विजयादशमी पर शुरू हुई ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर बने मंदिर में चंदे और चढ़ावे की कथित चोरी के खिलाफ निकाली जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- भाजपा विधायक के बेटे का निधन, कई दिनों से थे बीमार, पार्टी और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर
- मासूम बेटी को पिता ने जमीन पर पटका...कोमा में मासूम, पत्नी की इस बात से था नाराज, मामला जानकर कांप उठेगी रूह
- हाई-स्पीड कार पेड़ से टकराई, 4 दोस्तों की मौत, वीडियो में देखें हादसे का खौफनाक मंजर
हमसे जुड़ें
Dageshwar Dewangan
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...
Web Title: Madhya Pradesh: Mohan Yadav performs 'Shastra Pujan' on Vijayadashami, announces filling of 22,500 posts of police