21 बदलावों के बाद सेंसर बोर्ड से पास हुई नानी की 'द पैराडाइज', मिला 'A' सर्टिफिकेट, रनटाइम जानिए

Published on 21 सित॰ 2026

21 बदलावों के बाद सेंसर बोर्ड से पास हुई नानी की ‘द पैराडाइज’, मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, रनटाइम जानिए

नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’

Nani Movie The Paradise: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नानी ‘द पैराडाइज’ के नाम से एक एक्शन थ्रिलर फिल्म लेकर आ रहे हैं. उनके साथ फिल्म में कोरियोग्राफर और एक्टर राघव जुयाल भी नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 24 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. अब खबर है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की तरफ से भी इस फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो चुका है. बोर्ड से फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिल चुका है.

123 तेलुगु की एक रिपोर्ट की मानें तो सेंसर बोर्ड ने ‘द पैराडाइज’ में 21 बदलाव सुझाए. उन बदलावों को मानने के बाद मेकर्स को सेंसर सर्टिफिकेट सौंप दिया गया. बोर्ड ने इसे ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है. यानी ये फिल्म सिर्फ 18+ उम्र के लोग ही देख सकते हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि फिल्म में जो 21 बदलाव हुए हैं उनमें हिंसा दिखाने वाले सीन में सुधार, अपशब्दों को म्यूट करना, कुछ डायलॉग हटाना, मेन किरदार के हाथ से अपशब्द वाले टैटू को हटाना जैसे बदलाव शामिल हैं. साथ ही अनिवार्य स्वास्थ्य चेतावनियां भी जोड़ी गई हैं.

‘द पैराडाइज’ का रनटाइम

सेंसर सर्टिफिकेट मिलने के साथ-साथ ‘द पैराडाइज’ का रनटाइम भी सामने आ चुका है. ये फिल्म 174 मिनट (2 घंटे 54 मिनट) लंबी है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि शुरुआत में मेकर्स का प्लान इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 49 मिनट रखने का था. हालांकि, सेंसर बोर्ड की तरफ से सुझाए गए बदलावों के बाद फिल्म का रनटाइम थोड़ा बढ़ गया.

किन-किन भाषाओं में रिलीज होगी ‘द पैराडाइज’?

‘द पैराडाइज’ एक पीरियड ड्रामा एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे डायरेक्ट किया है श्रीकांत ओडेला ने. ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और इंग्लिश भाषा में भी रिलीज होने जा रही है. नानी के साथ इस फिल्म में मोहन बाबू, सोनाली कुलकर्णी, कयाडू लोहार और राघव जुयाल जैसे सितारे नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें-

नागालैंड की फिल्म आंग ने TIFF में जीता प्लेटफॉर्म अवॉर्ड, ऑस्कर्स में मारी डायरेक्ट एंट्री

2 बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ी ये हॉलीवुड पिक्चर, बॉक्स ऑफिस पर 3 नई मूवीज के बीच जंग

‘द पैराडाइज’ में राघव जुयाल का रोल

‘द पैराडाइज’ में राघव जुयाल विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं. उनके किरदार का नाम विक्रम मलिक है. राघव ने इससे पहले साल 2024 में आई फिल्म ‘किल’ में भी नेगेटिव रोल किया था. उन्हें उस रोल में काफी पसंद किया गया था. अब एक बार फिर से वो बड़े पर्दे पर विलेन के रोल में दिखने के लिए तैयार हैं.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button