जुलाई में 21,313 लोगों ने खरीदी ₹5.70 लाख की यह SUV, 26 km है माइलेज; बिक्री में बनी नंबर-1

Published on 10 अग॰ 2026

Aug 10, 2026 05:36 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

भारतीय ग्राहकों के बीच सब-4 मीटर SUV की पॉपुलरिटी में लगातार तेजी देखी जा रही है। इस सेगमेंट में Tata Punch ने जुलाई, 2026 में फ्रोंक्स और नेक्सन जैसी धाकड़ गाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

top-10 best-selling sub-4 meter suv july 2026 punch nexon brezza

सब-4 मीटर SUV जुलाई 2026 पंच नेक्सन ब्रेजा फ्रोंक्स वेन्यू

Hyundai Venue EV

केवल

₹15,700/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

भारतीय ग्राहकों के बीच सब-4 मीटर SUV की पॉपुलरिटी में लगातार तेजी देखी जा रही है। इस सेगमेंट में टाटा पंच (Tata Punch) ने जुलाई, 2026 में मारुति फ्रोंक्स और अपनी ही साथी नेक्सन जैसी धाकड़ गाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। टाटा पंच ने बीते महीने यानी जुलाई, 2026 में 21,313 यूनिट कार की बिक्री करके इस सेगमेंट में टॉप पोजीशन हासिल कर ली। इस दौरान पंच की बिक्री में सालाना आधार पर 97.6 पर्सेंट की बंपर बढ़ोतरी देखी गई। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-4 मीटर एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

Honda Amaze

₹ 7.48 - 10 लाख

Honda City

₹ 12 - 20.99 लाख

Volkswagen Taigun

₹ 11 - 19.3 लाख

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.54 - 14.88 लाख

दूसरे नंबर पर रही मारुति फ्रोंक्स

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही। फ्रोंक्स ने इस दौरान 51.3 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 19,473 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा की ही नेक्सन रही। टाटा नेक्सन ने इस दौरान 36.2 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 17,471 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी की ब्रेजा रही। ब्रेजा ने इस दौरान 14.3 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 12,055 यूनिट कार की बिक्री की।

Hyundai Venue EV

Hyundai Venue

Toyota Urban Cruiser Taisor

Hyundai Venue N Line

Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx EV

37% बढ़ गई वेन्यू की बिक्री

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हुंडई वेन्यू रही। वेन्यू ने इस दौरान 37.8 पर्सेंट की बंपर सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 11,095 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XUV 3XO रही। महिंद्रा 3XO ने इस दौरान 30.3 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,429 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ सोनेट रही। किआ सोनेट ने 16.9 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,913 यूनिट कार की बिक्री की।

दसवें नंबर पर रही टोयोटा टैसर

बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हुंडई एक्सटर रही। एक्सटर ने इस दौरान 34.2 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 6,810 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में स्कोडा कायलाक रही। कायलाक ने इस दौरान 10.4 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,727 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा टैसर रही। टोयोटा टैसर ने इस दौरान 46.4 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,470 यूनिट कारों की बिक्री की।

टाटा पंच की कीमत और माइलेज

टाटा पंच में 1.2-लीटर का Revotron पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके अलावा, इसमें कंपनी की ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी वाला CNG मॉडल भी मौजूद है। माइलेज की बात करें तो इसके पेट्रोल वैरिएंट्स करीब 20.09 किमी प्रति लीटर और CNG मॉडल में 26.99 किमी प्रति किलोग्राम का शानदार माइलेज मिलता है। इसे सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग भी मिली हुई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.70 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 10.67 लाख रुपये तक जाती है।