आ गई ना सच्चाई सामने! 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी के खेलने पर आया बड़ा अपडेट, BCCI का प्लान हुआ रिवील

Published on 29 जुल॰ 2026

2027 ODI World Cup : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड में मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी खिलाड़ी को मौका मिलेगा या नहीं, इस पर बड़ा अपडेट आया है.

2027 ODI World Cup : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड में मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी खिलाड़ी को मौका मिलेगा या नहीं, इस पर बड़ा अपडेट आया है.

author-image

New Update

Mohammed Shami

Mohammed Shami

2027 ODI World Cup : भारत क्रिकेट टीम के हाल ही में वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. इंग्लैंड में भी शुभमन गिल की कप्तानी में भारत को सीरीज 1-2 से सीरीज गंवानी पड़ गई थी. इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी. जसप्रीत बुमराह के चोटिल होकर पहले वनडे मैच के बाद बाहर हो जाने के कारण इंडियन क्रिकेट टीम का गेंदबाजी लाइन अप काफी कमजोर दिखने लगा था. खासकर टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी लाइनअप को देखा जाए तो उसमें सभी युवा और अनुभवहीन खिलाड़ी नजर आ रहे थे. 

इसके बाद से ही 2027 वनडे वर्ल्ड कप में अनुभवी खिलाड़ियों के वापस लाने की तमाम रिपोर्ट्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं. इन रिपोर्ट्स में मोहम्मद शमी का नाम भी दर्ज था. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स के अनुसार टीम इंडिया के दाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम में जगह देकर इंडियन क्रिकेट टीम के बॉलिंग लाइन अप को मजबूत करने की बात कही गई थीं. 

🚨MOHAMMED SHAMI LIKELY TO RETURN IN INTERNATIONAL CRICKET🤯

According to reports, Mohammed Shami is likely to feature in the ODI series against West Indies. He was not in the scheme of things but selectors are forced to rethink because of the dismal performance of Indian… pic.twitter.com/arJid2GSOk

— Akshat (@Cricketmythos) July 26, 2026

मोहम्मद शमी के वनडे वर्ल्ड कप में खेलने पर सच्चाई आई सामने

तमाम सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाजी लाइनअप को मजबूत करने के लिए लंबे समय से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी को एंट्री दे सकती है. उनके साथ-साथ वनडे वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद सिराज की भी वनडे टीम में जगह बन सकती है. 

अब स्पोर्ट्स स्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद शमी भारत के लंबे समय के प्लान का हिस्सा नहीं हैं. BCCI वनडे वर्ल्ड कप 2027 और अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल से पहले 15 युवा तेज गेंदबाजों के पूल पर ध्यान दे रहा है, जिसे उसने तैयार किया है. इस पूल में से ही गेंदबाजों को मौका वनडे वर्ल्ड कप 2027 में दिया जाएगा'.

🚨 REPORTS: Mohammed Shami is not part of India's long-term plans as the BCCI shifts focus to a pool of 15 young fast bowlers ahead of the 2027 ODI World Cup and the next WTC cycle. (Sportstar) pic.twitter.com/3qcFMp4GlT

— TheWicketReport (@WicketReport) July 29, 2026

2027 वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक होने वाली है. इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करने वाली है. इस वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी. वहीं कुल 54 मुकाबले खेले जाएंगे. इस वर्ल्ड कप में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया उतरने वाली है. इंडियन क्रिकेट टीम भी इस बार वर्ल्ड कप उठाना चाहेगी, क्योंकि 2023 में उसे फाइनल में हार मिली थी.  

मोहम्मद शमी ने कब खेला था अपना अंतिम मैच

टीम इंडिया के लिए अपना अंतिम मैच मोहम्मद शमी ने साल 2023 में खेला था. उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल टीम इंडिया के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. वो टीम इंडिया की जर्सी में पिछली बार 5 अक्टूबर 2023 को खेला था. इसके बाद शमी की एड़ी की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद वो अब तक कभी टीम में वापस नहीं आ पाए हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. अब उनको आगे का क्रिकेट में भविष्य क्या होगा. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

ये भी पढ़ें :इतिहास ने खुद को फिर दोहराया! जो 1993 में पाकिस्तान के साथ हुआ था, अब वही वेस्टइंडीज ने कर दिखाया