Updated On: Jul 16, 2026 | 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार
Akhilesh Yadav Rath Yatra: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अभी से ही सियासी बिसात बिछने शुरू हो गए हैं। अखिलेश यादव अब सॉफ्ट-हिंदुत्व के जरिए बीजेपी को बड़ी चोट देने की तैयारियों में लगे हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव, (सोर्स- सोशल मीडिया)
विस्तार
Akhilesh Yadav Rath Yatra Update: उत्तर प्रदेश में आगामी विधासभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी हलचल शुरू हो गई है। बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप में देने में जुट गई है। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी पीडीए (PDA) के नारे को बुलंद कर रहे हैं। अब खबर यह भी सामने आ रही है कि अखिलेश यादव ‘रथ यात्रा’ के जरिए 2027 विधानसभा चुनाव का आगाज करने वाले हैं। सितंबर महीने की शुरुआत से वह ‘समाजवादी पीडीए रथ यात्रा’ निकालने जा रहे हैं।
सूत्रों की माने तो अखिलेश यादव इस रथ यात्रा की शुरुआत हिंदू धर्म के किसी बड़े धार्मिक स्थल से कर सकते हैं। हालांकि, वह स्थान कौन सा होगा, इसको लेकर सपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच बातचीत जारी है। अखिलेश यादव की रथ यात्रा की खबर ने उत्तर प्रदेश की सियासी तापमान को बढ़ा दिया है।
सॉफ्ट हिंदुत्व के जरिए BJP पर बड़ी चोट
2024 के लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को मिली बड़ी सफलता से लबालब अखिलेश यादव 2027 में भी इसे दोहराने की रणनीतियों पर काम कर रहे हैं। अयोध्या जैसी लोकसभा सीट पर सपा की जीत से जमीनी स्तर पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश हाई है। ऐसे में अखिलेश यादव की रथ यात्रा किसी बड़े हिंदू धार्मिक स्थल जैसे कि अयोध्या, मथुरा या वाराणसी से शुरू कर सकते हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह समाजवादी पार्टी के सॉफ्ट हिंदुत्व के मोर्चे पर बीजेपी को घेरने की तैयारी का हिस्सा है। अखिलेश यादव राम मंदिर चंदा चोरी के मामले को लेकर सत्ताधारी बीजेपी पर लगातार हमलावर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे अखिलेश
समाजवादी पार्टी के करीबी सूत्रों की मुताबिक, अखिलेश यादव इस रथ यात्रा के जरिए राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों और 75 जिलों को कवर करेंगे। जानकारी ऐसी भी है कि यात्रा का विशेष फोकस वेस्टर्न यूपी जाट और गुर्जर बहुल क्षेत्रों पर रहने वाला है, जिसमें बुलंदशहर और मुरादाबाद मंडल के लिए खास तैयारी की जा रही है। क्योंकि सपा को 2024 के लोकसभा चुनावों में जिस पीडीए समीकरण से सफलता मिली थी, अब पार्टी उसी पीडीए को और बुलंद करने की तैयारी में है।
बता दें कि इस रथ यात्रा का कमान खुद अखिलेश यादव संभालने वाले हैं। जबकि उनकी पत्नी और लोकसभा सांसद डिंपल यादव, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, चाचा शिवपाल सिंह यादव समेत पार्टी के सभी सांसद विधायक और जिलाध्यक्ष यात्रा की तैयारियों में जुटेंगे। इस रथ यात्रा की थीम पीडीए पर होगी। जिसमें सरकार, यूपी की कानून व्यवस्था पर भी निशाना साधने की तैयारी है।
यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज… मौलाना जर्जिस अंसारी के दावे से भड़का हिंदू संगठन, गिरफ्तारी की उठी मांग
यूपी में कब होगा विधानसभा चुनाव?
उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी की 2027 की शुरुआत में विधानसभा का चुनाव होना है। वर्तमान 18वीं विधानसभा का गठन 11 मार्च 2022 को हुआ था और संवैधानिक नियमों के अनुसार किसी भी विधानसभा का कार्यकाल पहली बैठक से लेकर 5 वर्ष तक का होता है। चुनाव में अभी 7 से 8 महीने का समय बाकी है। हालांकि, सभी राजनीतिक दलों अपने समीकरण को साधने में जुट चुके हैं। एक तरफ एनडीए और दूसरी ओर सपा की नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन के बीच मुकाबला बेहद करीबी होने वाला है।
