2027 में भाजपा का किसी से मुकाबला नहीं: गाजियाबाद में धर्मवीर प्रजापति बोले- मैं मंत्री जरूर हूं, लेकिन कार्यकर्ता की तरह ही काम करता हूं - Ghaziabad News

Published on 13 जुल॰ 2026

उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति सोमवार को गाजियाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का किसी भी दल से मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के का

.

पत्रकारों से बातचीत में धर्मवीर प्रजापति ने कहा, "मैं मंत्री जरूर हूं, लेकिन आज भी खुद को एक कार्यकर्ता मानता हूं। संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनाकर जनता की सेवा करना ही हमारा उद्देश्य है।"

उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं। पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव पूरी एकजुटता के साथ लड़ेगी और संगठन की ताकत के दम पर बेहतर प्रदर्शन करेगी।

मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा- कानून व्यवस्था और विकास के कार्य ही भाजपा की जीत का आधार।

मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा- कानून व्यवस्था और विकास के कार्य ही भाजपा की जीत का आधार।

उन्होंने कहा कि चुनाव में सहयोगी दलों की कुछ अपेक्षाएं होना स्वाभाविक है, लेकिन एनडीए एकजुट है और हम सब मिलकर एक साथ चुनाव लड़ेंगे। सीटों के बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है, आलाकमान के निर्देश पर सभी निर्णय लिए जाएंगे।

2027 की तैयारियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, कानून व्यवस्था और विकास के कार्य ही भाजपा की जीत का आधार बनेंगे। पार्टी बूथ स्तर तक सक्रिय है और हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई है। आज योगी सरकार की कानून व्यवस्था को सभी जानते हैं, हमें बताने की जरुरत नहीं है।

चढ़ावा चोरी पर कहा बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गंभीर और संवेदनशील विषय है। केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार दोनों इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जांच एजेंसियां तथ्यों को खंगाल रही हैं और जल्द ही इस मामले में सही और कठोर कदम उठाए जाएंगे। आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने अंत में कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलते हुए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है और इसी के दम पर 2027 में भी जनता भाजपा पर अपना विश्वास जताएगी।

सिविल डिफेंस के कार्यक्रम में हुए शामिल

ग़ाज़ियाबाद के लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने समाज और आपदा के समय सराहनीय सेवाएं देने वाले स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता समाज की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सरकार उनके योगदान को पूरी गंभीरता से सम्मान देती है।