Sanjay Dutt 2026 Movies List: बॉलीवुड फिल्मों में काम करते हुए संजय दत्त को 45 साल का वक्त हो गया है. इन 45 सालों में संजय दत्त ने कई फिल्मों में काम किया है. पिछले कुछ सालों से उन्हें ज्यादा फिल्में मिल भी रही हैं. वे बॉलीवुड समेत साउथ की फिल्मों में भी कमाल करते नजर आ रहे हैं. लेकिन साल 2026 उनके लिए कई मायनों में खास है. इस साल एक्टर की 6 फिल्में सिनेमाघरों में आई हैं. इनमें से कुछ फिल्मों ने काफी अच्छा परफॉर्म भी किया है. खास बात ये है कि अभी 2026 के सिर्फ 7 महीने ही बीते हैं और इन 7 महीनों में ही एक्टर की 6 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं.
आमतौर पर अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन को साल में ज्यादा फिल्में करने के लिए जाना जाता है. लेकिन इस फहरिश्त में अब संजय दत्त का नाम भी जुड़ गया है. आइए जानते हैं कि साल 2026 का संजय दत्त का अब तक का रिपोर्ट कार्ड कैसा है.
साल 2026 में आईं संजू बाबा की 6 फिल्में
साल 2025 में भी संजय दत्त ने 4 फिल्में की थीं. अब साल 2026 में भी उनकी 6 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. 7 महीने में ही एक्टर की 6 फिल्में आई हैं. इसकी शुरुआत होती है जनवरी में आई प्रभास की फिल्म द राजा साब से. इस फिल्म में संजय दत्त ने लीड विलेन का रोल प्ले किया था. बड़े बजट में बनी ये फिल्म फ्लॉप रही थी. इसके बाद वे धुरंधर 2 फिल्म में चौधरी असलम के रोल में नजर आए. ये फिल्म भारत में हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी और इसने 1800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखाया. वहीं तीसरा नंबर आता है केडी द डेविल फिल्म का. ये एक कन्नड़ फिल्म थी लेकिन कमाई नहीं कर सकी थी और फ्लॉप रही थी.
ये भी पढ़ें- Maharani: अगस्त 2026 में होगी हुमा कुरैशी की महारानी के पांचवे सीजन की शूटिंग, कब आएगी वेब सीरीज?
इसके बाद वे रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में अफजल खान के लीड विलेन के रोल में नजर आए. इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया और ये मराठी सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनी. फिर नंबर आता है आखिली सवाल फिल्म का. ये फिल्म रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. इसके मुकाबले फिल्म ने 3 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद वे 7 डॉक्स नाम की अरबी फिल्म में भी नजर आए हैं. इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान का भी कैमियो था. एक्टर की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे अब बाप और खलनायक रिटर्न्स में नजर आएंगे.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.
Read More