Fri, 11 Sep 2026 12:39 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 11 Sep 2026 12:39 PM IST
सार
Ganesh chaturthi 2026: मुंबई का लालबागचा राजा हो, पुणे का ऐतिहासिक गणेशोत्सव, हैदराबाद की विशाल गणेश प्रतिमा या गोवा का पारंपरिक उत्सव, हर जगह बप्पा के स्वागत का अपना अलग अंदाज है। भारत सरकार के पर्यटन मंचों के अनुसार भी महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में गणेश चतुर्थी विशेष उत्साह के साथ मनाई जाती है
गणेश चतुर्थी का त्योहार भारत के सबसे जीवंत और भव्य धार्मिक उत्सवों में शामिल है। बप्पा के आगमन के साथ ही गलियों में “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे गूंजने लगते हैं, रंग-बिरंगे पंडाल सजते हैं और भक्त दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंचते हैं। वैसे तो देश के लगभग हर हिस्से में गणेशोत्सव मनाया जाता है, लेकिन कुछ शहर ऐसे हैं जहां इस पर्व का उत्साह, परंपरा और भव्यता देखने के लिए एक अलग ही दुनिया मिलती है। साल 2026 में गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को पड़ रही है और गणेशोत्सव का समापन 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के साथ होगा।
अगर आप इस बार सिर्फ घर पर पूजा करने के बजाय गणपति दर्शन के लिए किसी खास जगह जाने की योजना बना रहे हैं, तो भारत के कुछ शहर आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होने चाहिए। कहीं विशाल और आकर्षक गणपति पंडालों की चमक देखने को मिलेगी, तो कहीं सदियों पुरानी मंदिर परंपराओं का अनुभव।
मुंबई का लालबागचा राजा हो, पुणे का ऐतिहासिक गणेशोत्सव, हैदराबाद की विशाल गणेश प्रतिमा या गोवा का पारंपरिक उत्सव, हर जगह बप्पा के स्वागत का अपना अलग अंदाज है। भारत सरकार के पर्यटन मंचों के अनुसार भी महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में गणेश चतुर्थी विशेष उत्साह के साथ मनाई जाती है।
आइए जानते हैं गणपति दर्शन और गणेशोत्सव का शानदार अनुभव लेने के लिए भारत के 7 सबसे खास शहरों के बारे में।m
गणपति प्रतिमा - फोटो : Adobe
मुंबई, महाराष्ट्र
गणेश चतुर्थी और मुंबई का नाम एक-दूसरे से अलग करके सोचना मुश्किल है। गणेशोत्सव के दौरान पूरा शहर भक्ति और उत्साह के रंग में रंग जाता है। यहां कई बड़े सार्वजनिक मंडल और आकर्षक पंडाल देखने को मिलते हैं।
मुंबई आने वाले भक्तों के बीच लालबागचा राजा सबसे प्रसिद्ध गणपति दर्शन स्थलों में शामिल है। इसके अलावा गणेश गली और शहर के अन्य प्रसिद्ध मंडल भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। सिद्धिविनायक मंदिर भी भगवान गणेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। गणेशोत्सव के दौरान मुंबई का माहौल, विशाल पंडाल और विसर्जन का दृश्य इस यात्रा को यादगार बना सकते हैं।
श्रीमंत दुगडू सेठ हलवाई गणपति - फोटो : instagram
पुणे, महाराष्ट्र
अगर आप गणेशोत्सव की परंपरा और सांस्कृतिक इतिहास को करीब से देखना चाहते हैं, तो पुणे एक बेहतरीन विकल्प है। सार्वजनिक गणेशोत्सव की ऐतिहासिक पहचान से जुड़े इस शहर में त्योहार का उत्साह बेहद खास दिखाई देता है।
यहां के प्रसिद्ध गणपति मंदिरों और मंडलों में दगडूशेठ हलवाई गणपति का नाम प्रमुख है। गणेशोत्सव के दौरान पुणे में ढोल-ताशों की गूंज, पारंपरिक कार्यक्रम और भव्य पंडालों का अनुभव यात्रा को और खास बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गणपति पंडाल - फोटो : instagram
हैदराबाद, तेलंगाना
हैदराबाद गणेशोत्सव के दौरान अपनी विशाल गणपति प्रतिमाओं और भव्य आयोजनों के लिए जाना जाता है। यहां का गणेश उत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ बड़े सार्वजनिक आयोजनों का भी अनुभव कराता है।
अगर आप बड़े शहर की रौनक के बीच गणपति दर्शन करना चाहते हैं, तो हैदराबाद एक शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां दर्शन के साथ आप चारमीनार, हुसैन सागर और शहर की प्रसिद्ध बिरयानी जैसी चीजों का भी आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
गणपति पंडाल - फोटो : instagram
बेंगलुरु, कर्नाटक
कर्नाटक में भी गणेश चतुर्थी को उत्साह के साथ मनाया जाता है। बेंगलुरु में विभिन्न इलाकों में गणपति पंडाल सजते हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
अगर आप बहुत ज्यादा भीड़-भाड़ से बचते हुए धार्मिक उत्सव और आधुनिक शहर का अनुभव एक साथ लेना चाहते हैं, तो बेंगलुरु अच्छा विकल्प हो सकता है। गणेश दर्शन के साथ शहर के मंदिर, पार्क और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों को भी अपनी यात्रा में शामिल किया जा सकता है।