एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया कब और कहां किसके खिलाफ खेलेगी अपने मैच, शेड्यूल सामने आने से पूरी पिक्चर हुई साफ

Published on 26 अग॰ 2026

Asian Games 2026 Cricket Schedule : टीम इंडिया एशियन गेम्स में अपने मैच कब और कहां खेलेगी. इसकी तस्वीर साफ हो गई है, क्योंकि एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है.

Asian Games 2026 Cricket Schedule : टीम इंडिया एशियन गेम्स में अपने मैच कब और कहां खेलेगी. इसकी तस्वीर साफ हो गई है, क्योंकि एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है.

author-image

New Update

Team India

Team India Photograph: (x/bcci)

Asian Games 2026 Cricket Schedule : एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मैचों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मैचों की स्थिति भी पूरी तरह से साफ हो गई है.आज यानी 26 अगस्त (बुधवार) को एशियन गेम्स 2026 के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान किया गया है. एशियन गेम्स के पिछले संस्करण में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम ने अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. अब देश को इस बार फिर से दोनों टीमों से मेडल हासिल करने की उम्मीद होगी. 

अब भारत की दोनों टीमों के मैचों पर इंडियन क्रिकेट फैंस की नजरें रहने वाली हैं. एशियन गेम्स में भारत की पुरुष टीम का पहला मैच 28 सितंबर को होने वाला है. वहीं भारत की महिला टीम का पहला मुकाबला 18 सितंबर को होगा. उससे पहले एशियन गेम्स 2026 के पूरे शेड्यूल और ग्रुप पर एक बार विस्तार में नजर डालते हैं. 

एशियन गेम्स 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान

इस बार एशियाई गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट में इस बार 3-3 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है, जिसमें से ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल हैं. वहीं ग्रुप बी में हांगकांग चीन, मलेशिया और ओमान हैं. वहीं भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका को सीधे एंट्री दी गई है. ये सभी टीमें अपने मुकाबले क्वार्टर फाइनल मैचों से सीधे खेलेंगी. इन बड़ी टीमों के मुकाबले ग्रुप ए और बी से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों से होगी.

🚨ASIAN GAMES 2026 CRICKET SCHEDULE. 🚨 pic.twitter.com/6kLm7vQ7Dn

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 26, 2026

भारतीय मेंस क्रिकेट टीम अपना पहला मैच ही क्वार्टर फाइनल खेलेगी. ये मुकाबला 28 सितंबर को ग्रुप ए की दूसरे नंबर की टीम से खेलेगी. ये मुकाबला कोरोगी एथलेटिक पार्क में होगा. इसके बाद अगर टीम इंडिया सेमीफाइनल में प्रवेश करती है तो वो 1 अक्टूरब को तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले को जीनेत वाली टीम से खेल सकती है. भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका सीधे क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगे.

तारीखमैचराउंड/स्टेजस्थान
24 सितंबर 2026अफगानिस्तान vs जापानग्रुप Aकोरोगी एथलेटिक पार्क
24 सितंबर 2026हांगकांग, चीन vs मलेशियाग्रुप Bकोरोगी एथलेटिक पार्क
25 सितंबर 2026हांगकांग, चीन vs ओमानग्रुप Bकोरोगी एथलेटिक पार्क
25 सितंबर 2026अफगानिस्तान vs नेपालग्रुप Aकोरोगी एथलेटिक पार्क
26 सितंबर 2026जापान vs नेपालग्रुप Aकोरोगी एथलेटिक पार्क
26 सितंबर 2026मलेशिया vs ओमानग्रुप Bकोरोगी एथलेटिक पार्क
28 सितंबर 2026पाकिस्तान vs ग्रुप B की दूसरे स्थान वाली टीमक्वार्टर फाइनलकोरोगी एथलेटिक पार्क
28 सितंबर 2026भारत vs ग्रुप A की दूसरे स्थान वाली टीमक्वार्टर फाइनलकोरोगी एथलेटिक पार्क
29 सितंबर 2026श्रीलंका vs ग्रुप A की विजेता टीमक्वार्टर फाइनलकोरोगी एथलेटिक पार्क
29 सितंबर 2026बांग्लादेश vs ग्रुप B की विजेता टीमक्वार्टर फाइनलकोरोगी एथलेटिक पार्क
1 अक्टूबर 2026QF1 की विजेता vs QF4 की विजेतासेमीफाइनलकोरोगी एथलेटिक पार्क
1 अक्टूबर 2026QF2 की विजेता vs QF3 की विजेतासेमीफाइनलकोरोगी एथलेटिक पार्क
3 अक्टूबर 2026ब्रॉन्ज पदक मैचनॉकआउटकोरोगी एथलेटिक पार्क
3 अक्टूबर 2026फाइनलनॉकआउटकोरोगी एथलेटिक पार्क

 महिला एशियन गेम्स शेड्यूल 2026

एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार-चार दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में इंडिया, बांग्लादेश, जापान और पीपुल ऑफ रिपब्लिक चाइना की टीम को रखा गया है. वहीं ग्रुप बी में पाकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया और थाईलैंड को रखा गया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना पहला मैच जापान के साथ 18 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच 20 सितंबर को दूसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. 

ये भी पढ़ें : IND VS SL: टेस्ट मैच ड्रॉ कराकर ही मानेगी बारिश! मौसम ने बढ़ाई टेंशन, जानिए आज कितने प्रतिशत हैं कोलंबो में बारिश की संभावना

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें