Wed, 26 Aug 2026 10:25 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 26 Aug 2026 10:25 AM IST
सार
onam wishes 2026: ओणम पर अपने परिजनों और दोस्तों को शुभकामनाएं दें। अगर आप भी इस ओणम पर अपनों को खास अंदाज में बधाई देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए खूबसूरत संदेश, ग्रीटिंग और कविताएं आपके काम आ सकते हैं।
Happy Onam 2026 wishes ओणम केरल का प्रमुख और बेहद खूबसूरत त्योहार है, जिसे खुशी, समृद्धि, प्रेम और भाईचारे के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस खास अवसर पर लोग अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को हैप्पी ओणम कहकर शुभकामनाएं देते हैं। आज यानी 26 अगस्त को ओणम मनाया जा रहा है।
10 दिन के इस पर्व का आज आखिरी दिन है, जिसे थिरुवोणम कहा जाता है। मान्यता है कि ये ओणम का सबसे खास दिन है, जिसमें राजा महाबली अपनी प्रज्ञा से मिलते हैं। ओणम का त्योहार पारंपरिक उत्सव, फूलों की रंगोली यानी पूक्कलम, स्वादिष्ट ओणम सद्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है। यह पर्व लोगों को एक-दूसरे के करीब आने और खुशियां साझा करने का संदेश देता है।
इस मौके पर अपने परिजनों और दोस्तों को ओणम की शुभकामनाएं दें। अगर आप भी इस ओणम पर अपनों को खास अंदाज में बधाई देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए खूबसूरत संदेश, ग्रीटिंग और कविताएं आपके काम आ सकते हैं।
ईद ए मिलाद उन नबी: ईद मिलाद की दिली मुबारकबाद, अपनों को भेजें ये खूबसूरत दुआओं के पैगाम
Onam Wishes - फोटो : amar ujala
--------------------------
ओणम के साथ जीवन में नई रोशनी आए
ओणम की शुभकामनाएं
------------------------------------------
उन्नति के खुले नए रास्ते,
खुशियां सदा के लिए आपके जीवन में बस जाए
आपको और परिवार को ओणम की ढेरों शुभकामनाएं।
Onam 2026: ओणम पर बनाएं ये 3 खास पकवान, घर बैठे मिलेगा केरल का पारंपरिक स्वाद
ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : AI
--------------------------
घर को फूलों की रंगोली से सजाएं
ओणम की शुभकामनाएं
स्वादिष्ट पकवानों का लुत्फ उठाएं।
राजा महाबली का धूमधाम से करें स्वागत
ओणम का पूरे परिवार संग आनंद उठाएं।
-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : AI
------------------------------
ओणम के शुभ अवसर पर
ओणम की शुभकामनाएं
आपके जीवन में खुशहाली आए,
अच्छा स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि मिले
आपको और आपके पूरे परिवार को
ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
-----------------------------
विज्ञापन
Onam Wishes - फोटो : Amar ujala
-----------------------------------
ओणम के साथ ही जीवन में नई रोशनी आए
--------------------------------
उन्नति के नए रास्ते खुलें,
खुशियां सदा के लिए आपके जीवन में बस जाए
आपको और आपके परिवार को ओणम की ढेरों शुभकामनाएं।