भारत को एशियन गेम्स 2026 में मिला पहला गोल्ड मेडल, इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को फाइनल में 147 रनों से रौंदा

Published on 22 सित॰ 2026

Asian Games 2026 : भारत को एशियन गेम्स 2026 में पहला गोल्ड मेडल मिल गया है. इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से रौंदकर देश को स्वर्ण पदक दिलाया है.

Asian Games 2026 : भारत को एशियन गेम्स 2026 में पहला गोल्ड मेडल मिल गया है. इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से रौंदकर देश को स्वर्ण पदक दिलाया है.

author-image

New Update

Asian Games 2026

Asian Games 2026 Photograph: (X/BCCI)

Asian Games 2026 : भारत को एशियन गेम्स 2026 में पहला गोल्ड मेडल मिल गया है. इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने देश की झोली में आज एशियन गेम्स के चौथे दिन पहला सर्वण पदक दिलाया है. 22 सितंबर यानी मंगलवार को भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को 147 रनों हारकर गोल्ड मेडल जीत लिया है.

ये इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम का लगातार एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड मेडल हैं. इससे पहले एशियन गेम्स 2023 में भारत ने गोल्ड मेडल हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में जीता था. श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को भारत से मिली इस हार के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है. वहीं पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ और उनसने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया.

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 22, 2026

भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया

इस मैच की बात करें तो, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए हैं. श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बॉलर्स के आगे बौनी साबित हुई और 15.4 ओर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 69 रन बना पाई और 147 रनों से मैच हार गई. इस जीत के साथ ही एशियन गेम्स 2026 में भारत के नाम पहला गोल्ड मेडल आ गया. इसके साथ ही भारत के मेडल की संख्या एशियन गेम्स में 7 हो गई है, जिसमें 1 गोल्ड 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. 

CAPTAIN HARMANPREET KAUR & SMRITI MANDHANA WITH INDIAN FLAG AFTER WON GOLD MEDAL. ❤️🇮🇳 pic.twitter.com/V13QyxScP6

— Tanuj (@ImTanujSingh) September 22, 2026

दीप्ति शर्मा ने गेंद के साथ बिखेरा जलवा

इस मैच में श्रीलंका के बल्लेबाज कब मैदान पर आए और कब पवेलियन लौट गए. इसके बारे में किसी को पता नहीं चला. श्रीलंका की 4 बल्लेबाज बगैर खाता खोले बगैर शून्य पर पवेलियन लौट गए. वहीं एक बल्लेबाज ने 1 रन बनाए. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन चमारी अटापट्टू ने बनाए उन्होंने 29 रनों की पारी खेली. उनके अलावा कौशिनी नुथ्यांगना ने 14 और कविशा दिलहारी ने 11 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट दीप्ति शर्मा ने हासिल किए. उनके अलावा श्री चरणी, शेफाली वर्मा और श्रेयंका पाटिल को 2-2 विकेट हासिल हुए.

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 22, 2026

मंधाना, ऋचा और शेफाली ने मचाया धमाल

इससे पहले स्मृति मंधाना पारी ने 30 बॉल में 3 चौके और 5 छक्कों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशथक ठोका और 45 बॉल में 5 चौके और 7 छक्कों के साथ 79 रनों की पारी खेली. मंधाना के अलावा ऋचा घोष ने 22 बॉल में 6 चौके और 3 छक्कों के साथ 49 रनों की नाबाद पारी खेली.

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 22, 2026

टीम के लिए शेफाली वर्मा ने 29 बॉल पर 3 चौके और 3 छक्कों के साथ 48 रन बनाए. वहीं हरनप्रीत कौर ने 19 और भारती फूलमाली ने 7 रनों की पारी खेली. श्रीलंका के लिए कविशा दिलहारी, चामुदी प्रबोदा और सुगंधिका कुमारी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. 

ये भी पढ़ें :IND W vs SL W : भारत ने श्रीलंका को दिया 217 का लक्ष्य, स्मृति मंधाना और ऋचा घोष ने एशियन गेम्स के फाइनल में खेलीं तूफानी पारी