दुनियाभर में खाने-पीने की चीजें 2022 के बाद सबसे महंगी: अगस्त में शक्कर 11.9% और अनाज के दाम 2.2% बढ़े, युद्ध और खराब मौसम से बिगड़े हालात

Published on 4 सित॰ 2026

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दुनियाभर में खाने-पीने की चीजों के दाम अगस्त में बढ़कर 2022 के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। पिछले महीने शक्कर के दाम 11.9% और अनाज के दामों में 2.2% की बढ़ोतरी हुई है।

संयुक्त राष्ट्र की संस्था FAO के मुताबिक, यूरोप में भीषण गर्मी-सूखे और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण बाजार में अनाज की सप्लाई घटने का डर है। अगस्त में ग्लोबल फूड प्राइस इंडेक्स बढ़कर 133.3 अंक पर आ गया, जो जुलाई में 130.8 अंक था।

हालांकि, यह मार्च 2022 के ऑल-टाइम रिकॉर्ड स्तर से अभी भी 17% कम है।

मौसम की मार और जियोपॉलिटिकल तनाव बनी मुख्य वजह

यूरोप में पड़ रही अत्यधिक गर्मी और सूखे की वजह से मक्का और शुगर बीट की फसलों के साथ-साथ पशुधन के उत्पादन पर भी बुरा असर पड़ा है।

इसके अलावा, अलनीनो मौसम चक्र के खतरे ने एशिया में पाम ऑयल और शक्कर के उत्पादन को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिर्फ मौसम ही नहीं, बल्कि यूक्रेन-रूस युद्ध और अमेरिका-ईरान संघर्ष की वजह से पैदा हुए व्यापारिक व्यवधान ने भी कृषि बाजारों को प्रभावित किया है।

इससे अनाजों के दाम 3 साल के उच्चतम स्तर पर और शक्कर की कीमतें एक साल के पीक पर पहुंच गई हैं।

युद्ध से फर्टिलाइजर और खाद्यान्न शिपमेंट पर असर

ब्लैक सी क्षेत्र में हमलों के बढ़ने से रूस और यूक्रेन से होने वाला अनाज का शिपमेंट प्रभावित हुआ है। दोनों देशों के बीच पिछले साढ़े 4 सालों से संघर्ष जारी है।

दूसरी ओर, अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण फसलों के लिए जरूरी फर्टिलाइजर की सप्लाई चेन पर बुरा असर पड़ रहा है, जिससे खेती की लागत और सप्लाई दोनों पर दबाव बढ़ गया है।

अनाज उत्पादन में 34 लाख टन की कटौती का अनुमान

एक अलग रिपोर्ट में एजेंसी ने वर्ष 2026 के लिए वैश्विक अनाज उत्पादन के अनुमान को जुलाई के मुकाबले 34 लाख मीट्रिक टन घटाकर 2.980 अरब टन कर दिया है। यह आंकड़ा 2025 के मुकाबले 2.0% कम है, जो 2018 के बाद से सबसे बड़ी वार्षिक गिरावट है।

हालांकि, इस कटौती के बावजूद यह अनुमानित उत्पादन इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड उत्पादन होगा। वित्तवर्ष 2026-27 के अंत में दुनिया भर में अनाज के वैश्विक भंडार का अनुमान भी 1.1% घटाकर 947.2 लाख टन कर दिया गया है।

.

खबरें और भी हैं...

  • फॉक्सवैगन में 50,000 कर्मचारियों की छंटनी होगी: कंपनी का 'फ्यूचर प्लान' मंजूर; शेयर में 7.9% की तेजी, यूनियन से टला बड़ा टकराव

    कंपनी का 'फ्यूचर प्लान' मंजूर; शेयर में 7.9% की तेजी, यूनियन से टला बड़ा टकराव|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • दुनिया का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल 'GPT-6 एस्ट्रा' लॉन्च: वेबसाइट बनाने, साइंस और कोडिंग के काम मिनटों में करेगा, जानें नए AI मॉडल के फीचर्स

    वेबसाइट बनाने, साइंस और कोडिंग के काम मिनटों में करेगा, जानें नए AI मॉडल के फीचर्स|टेक - ऑटो,Tech - Auto - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोना ₹943 बढ़कर ₹1.55 लाख पर पहुंचा: चांदी ₹2,923 महंगी होकर ₹2.35 लाख किलो हुई; इस साल सोना ₹22 हजार महंगा हुआ

    चांदी ₹2,923 महंगी होकर ₹2.35 लाख किलो हुई; इस साल सोना ₹22 हजार महंगा हुआ|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar1:04
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अडोबी ने भारतीय एआई स्टार्टअप रिलो को खरीदा: आमभाषा में लिखे निर्देशों से जटिल वर्कफ्लो टूल पर बड़ा दांव; ध्रुव-जॉर्जी ने किया था शुरू

    आमभाषा में लिखे निर्देशों से जटिल वर्कफ्लो टूल पर बड़ा दांव; ध्रुव-जॉर्जी ने किया था शुरू|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर