गजब का रिचार्ज, ₹200 में 20 OTT और 200 से ज्यादा TV चैनल, अनलिमिटेड 5G डेटा भी

Published on 30 जुल॰ 2026

Jul 30, 2026 08:44 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Jio और Airtel के बाद अब Vodafone idea भी 200 रुपये का एंटरटेनमेंट पैक लेकर आया है। यह एक डेटा पैक है। इसमें 30GB डेटा के साथ 20 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा। चलिए डिटेल में बताते हैं इस पैक में क्या-क्या मिलेगा

vi rs 200 entertainment pack

odafone Idea (Vi) का नया 200 रुपये का एंटरटेनमेंट पैक 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद, अब वोडाफोन आइडिया (Vi) ने भी 200 रुपये का नया 'Vi Movies & TV' प्रीपेड एंटरटेनमेंट पैक लॉन्च किया है। इस पैक में ग्राहकों को हाई स्पीड डेटा के साथ ढेर सारे OTT सब्सक्रिप्शन्स और टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलता है। कंपनी का कहना है कि इस नए पैक का मकसद डिजिटल एंटरटेनमेंट को आसान बनाना है। इसके तहत कई OTT सब्सक्रिप्शन एक ही रिचार्ज में मिल जाएंगे और इसकी कीमत ज्यादातर केबल टीवी या DTH सर्विस के महीने के खर्च से भी कम होगी। चलिए डिटेल में जानते हैं वीआई के इस डेटा पैक में ग्राहकों को आखिर क्या-क्या मिलेगा...

सम्बंधित सुझाव

Vi का 200 रुपये का पैक

वीआई के नए 200 रुपये के एंटरटेनमेंट पैक में ग्राहकों को 20 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस, 200 से ज्यादा लाइव TV चैनल्स, 30GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। इस पैक की वेलिडिटी 28 दिनों की है, यानी कीमत और वेलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस पैक के रोज का खर्च 7 रुपये के लगभग आएगा।

इस पैक में मिलने वाले OTT सब्सक्रिप्शन्स में JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, ShemarooMe, ManoramaMAX, FanCode, Playflix, Klikk, Atrangii, Chaupal, OTTplay Live, Pocket Films, YuppTV, Addatimes, Kanccha Lannka, TimesPlay और NextGTV जैसे कई सब्सक्रिप्शन शामिल हैं। इसकी कंटेंट लाइब्रेरी 16 भाषाओं में उपलब्ध है, जो पूरे भारत में लोगों की अलग-अलग तरह की जरूरतों को पूरा करती है।

अनलिमिटेड 5G डेटा और 30GB हाई-स्पीड डेटा का फायदा

OTT कंटेंट के अलावा, इस पैक में अनलिमिटेड 5G के साथ 30GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलता है, जिससे आप कहीं भी बिना रुकावट के स्ट्रीमिंग कर सकते हैं। यूजर्स इस सर्विस का इस्तेमाल चार डिवाइस में कर सकते हैं और सपोर्टेड OTT प्लेटफॉर्म पर एक साथ दो स्क्रीन पर स्ट्रीमिंग कर सकते हैं (SonyLIV को छोड़कर)।

चलिए एक नजर डालते हैं कि Jio और Airtel के पैक में हमें क्या-क्या मिलता है:

Jio का 200 रुपये का OTT पास

यह एक डेटा एड-ऑन पैक है, यानी इसके लिए आपके पास पहले से एक एक्टिव बेस प्लान होना चाहिए। इस पैक को जियो ने मई में लॉन्च किया था, लेकिन हाल ही इसमें एक नया बेनिफिट जोड़ा गया है। जियो का 200 रुपये का OTT पास भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस पैक में ग्राहकों को 15 प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म, 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। हाल ही में, जियो ने इस पैक में सिनेपोलिस (Cinepolis) ऑफर के जरिए मूवी टिकट पर 150 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी शामिल किया है।

सम्बंधित सुझाव

इस पैक में मिलने वाले OTT सब्सक्रिप्शन्स में YouTube Premium, Prime Video Mobile, JioHotstar, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanccha Lannka, ETVWin, Chaupal, Hoichoi, FanCode, Times Play, Tarang Plus और JioTV शामिल हैं। प्लान की शर्त आप ऐप या वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Airtel का 200 OTT डेटा पैक

एयरटेल के पास भी 200 रुपये का प्रीपेड ऐड-ऑन डेटा पैक है, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 30GB डेटा मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल नहीं है। कंपनी के वेबसाइट के अनुसार, 30GB डेटा समाप्त हो जाने के बाद एक्स्ट्रा डेटा के लिए इस्तेमाल करने पर 50 पैसे प्रति एमबी की दर से चार्ज लिया जाएगा।

इस बंडल ऑफर के तहत, सब्सक्राइबर्स को 149 रुपये की कीमत वाला 28 दिन का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिससे वे मोबाइल डिवाइस पर लाइव स्पोर्ट्स, फिल्में, Hotstar Specials और दूसरे एंटरटेनमेंट कंटेंट देख सकेंगे। इस पैक में 28 दिनों के लिए Airtel Xstream Play Premium भी शामिल है, जिससे Airtel Xstream Play प्लेटफॉर्म के जरिए Sony LIV, Lionsgate Play, Aha Premium, Chaupal और SunNXT समेत 18 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा। प्लान में प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन और जी5 प्रीमियम का एक्सेस भी शामिल है।