₹20 लाख में लॉन्च हुई नई MG Hector Plus Diesel, Safari-Alcazar को देगी टक्कर

Published on 1 अग॰ 2026

₹20 लाख में लॉन्च हुई नई MG Hector Plus Diesel, Safari-Alcazar को देगी टक्कर

MG Hector Plus Diesel की वापसी, 20 लाख रुपये से शुरू कीमत

एमजी मोटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय SUV Hector Plus के डीजल वेरिएंट को एक बार फिर भारतीय बाजार में उतार दिया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी ने इसे नए Sharp Pro (O) ट्रिम में लॉन्च किया है. हालांकि, इस बार एक बड़ा बदलाव किया गया है. अब डीजल इंजन के साथ केवल 7-सीटर मॉडल ही मिलेगा, जबकि पहले उपलब्ध 5-सीटर डीजल वेरिएंट को लाइनअप से हटा दिया गया है.

दिसंबर 2025 में Hector Plus का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च हुआ था, लेकिन उस समय सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट की कीमतों का ही खुलासा किया गया था. अब कंपनी ने दोबारा 2.0-लीटर डीजल इंजन को पेश किया है. यह SUV सीधे तौर पर Tata Safari और Hyundai Alcazar जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है. हालांकि, सिर्फ एक डीजल वेरिएंट उपलब्ध होने से ग्राहकों के पास पहले जितने विकल्प नहीं रह गए हैं.

डिजाइन में क्या मिलेगा?

नई Hector Plus Diesel का Sharp Pro (O) वेरिएंट दिखने में लगभग टॉप मॉडल जैसा ही है. इसमें LED हेडलाइट्स, LED फॉग लैंप, LED DRLs, 18-इंच के अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड LED टेललाइट्स दिए गए हैं.

पहले डीजल मॉडल कई ट्रिम्स में मिलता था, लेकिन अब इसे सिर्फ एक ही ट्रिम और 7-सीटर लेआउट में पेश किया गया है. ऐसे में Hyundai Alcazar, Mahindra XUV700 और Tata Safari जैसी SUVs ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देती हैं.

केबिन में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Sharp Pro (O) ट्रिम को कंपनी ने टॉप Savvy Pro वेरिएंट से ठीक नीचे रखा है. इसके इंटीरियर में टैन और ब्लैक रंग का डुअल-टोन थीम दिया गया है। सात सीटों के साथ डैशबोर्ड और डोर पैड्स पर लेदरेट फिनिश भी मिलती है.

SUV में 14-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और फिजिकल बटन वाला 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिससे इस्तेमाल करना आसान रहता है.

फीचर्स और सेफ्टी

नई Hector Plus Diesel में वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, 8-स्पीकर Infinity साउंड सिस्टम, सबवूफर, एम्पलीफायर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं.

सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) दिए गए हैं. हालांकि, इसमें 360-डिग्री कैमरा, पावर्ड टेलगेट, PM 2.5 एयर प्यूरीफायर और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल नहीं हैं.

इंजन और गियरबॉक्स

SUV में पहले वाला 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन ही दिया गया है. यह इंजन 170 हॉर्सपावर और 350Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. फिलहाल कंपनी ने इस डीजल वेरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प नहीं दिया है. दिलचस्प बात यह है कि यही इंजन Tata Harrier और Tata Safari में भी इस्तेमाल होता है, जहां ग्राहकों को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है.

यह भी पढ़ें- GPS से लेकर बैटरी मैनेजमेंट तक सबकुछ, फिर भी कार कनेक्ट ऐप को क्यों नहीं पसंद कर रहे ग्राहक?

नई Bajaj Pulsar की लॉन्च डेट फाइनल, जानिए 12 अगस्त को कौन-सा मॉडल होगा पेश

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button