फरीदाबाद में चोरों ने एक CNC मशीनों के टूल्स की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 20 लाख रुपए के महंगे टूल्स चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमर
.
दुकान संचालक धीरज ने बताया कि वह CNC मशीनों के टूल्स बेचने का काम करते हैं। उन्होंने इसी साल अप्रैल महीने में बैंक से लोन लेकर अपनी दुकान शुरू की थी। शनिवार रात करीब 9:30 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। उस समय दुकान पूरी तरह सुरक्षित थी।

दुकान का शटर तोड़कर घुसे चोर।
पड़ोसी दुकानदार ने फोन पर दी सूचना
रविवार सुबह करीब 7 बजे पड़ोस के दुकानदारों का फोन आया कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही नीरज तुरंत दुकान पर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था और कांच का मुख्य दरवाजा भी पूरी तरह टूट चुका था।
दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने सामान की जांच की तो पता चला कि चोर दुकान से CNC मशीनों में इस्तेमाल होने वाले महंगे टूल्स चोरी कर ले गए हैं। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है।
'बैंक से लोन लेकर शुरू की थी दुकान'
धीरज ने बताया कि उन्होंने काफी उम्मीदों के साथ यह कारोबार शुरू किया था। दुकान खोलने के लिए बैंक से लोन लिया था और हर महीने उसकी किस्त भी भरनी पड़ती है। दुकान शुरू हुए अभी कुछ ही महीने हुए हैं और अब इतनी बड़ी चोरी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और चोरी हुए सामान को बरामद करने की मांग की है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान का निरीक्षण किया, घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए और दुकान संचालक के बयान दर्ज किए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
मामले की जांच कर रही पुलिस
कोतवाली थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि दुकान में चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है और दुकान संचालक के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।