जयपुर: कचौरी खा रहे युवक के 20-लाख ले गए बदमाश: दुकानदारों से कलेक्शन करके लाया था, स्कूटी पर बैठा था - Jaipur News
Published on 27 अक्टू॰ 2026
जयपुर2 घंटे पहले
कॉपी लिंक
कचौरी खाने रुके युवक की स्कूटी के आगे रखा 20 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश।
जयपुर के नाहरगढ़ थाना इलाके में बदमाश दिनदहाड़े 20 लाख रुपए से भरा बैग उठाकर फरार हो गए। पीड़ित युवक स्कूटी खड़ी कर कचौरी खा रहा था, तभी स्कूटी सवार दो बदमाश स्कूटर के पायदान पर रखा कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे नाहरगढ़ इलाके की है। पीड़ित की शिकायत पर नाहरगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है।
सिरोही निवासी पीड़ित, चंपालाल(50) जयपुर में कपड़ा व्यापारी के यहां कलेक्शन का काम करता है। चांदपोल में टिक्की वालों के रास्ते में सेठ के यहां रहता है।
पहले देखिए वारदात के PHOTOS…
युवक रुपयों से भरा बैग स्कूटी के आगे रखकर कचौरी खाने रुक गया था।
तभी स्कूटी पर सवार होकर 2 बदमाश वहां आए और बैग लेकर फरार हो गए।
युवक ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन तब तक वो फरार हो गए।
आवाज सुनकर कॉलोनीवासी भी बदमाश का पीछा करने भागे लेकिन तब तक वो फरार हो चुके थे।
रेकी कर वारदात को दिया अंजाम
नाहरगढ़ थानाधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि चंपालाल माणक चौक क्षेत्र से लेकर नाहरगढ़ थाना इलाके तक कलेक्शन का काम करता है। वारदात वाली जगह पर भी उसे कलेक्शन करना था।
इसी दौरान वह कचौरी खाने के लिए रुका और 20 लाख रुपए से भरा बैग स्कूटी के आगे रख दिया। आरोप है कि पहले से रेकी कर रहे स्कूटी सवार दो बदमाश मौका देखकर बैग उठाकर फरार हो गए।
आरोपियों ने वारदात के वक्त हेलमेट लगा रखा था। इसलिए सीसीटीवी में उनके चेहरे साफ नजर नहीं आए।
वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास के इलाके में नाकाबंदी करवाई। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।
---
ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की ज्वेलरी लेकर भागी युवती, VIDEO:ज्वेलर ने 500 मीटर दौड़ाकर पकड़ा, बोली-मुझे जेल जाना है, इसलिए लूट की
जयपुर में ज्वेलरी शॉप से युवती सोने की अंगूठी से भरा बॉक्स लेकर भाग गई। बॉक्स में 20 लाख रुपए की कीमत की 25 अंगुठियां थीं। युवती अंगूठी खरीदने के बहाने शॉप पर पहुंची। दुकानदार ने अंगूठी का बॉक्स उसको दे दिया। (पूरी खबर पढ़ें)
.
खबरें और भी हैं...
मंत्री की पत्नी, दो बेटों के भाग्य का फैसला कल: 22 जिला परिषदों, 124 पंचायत समितियों में होगी वोटिंग; जानें-मतदान के लिए कौनसे डॉक्यूमेंट जरूरी
0:44
कॉपी लिंक
शेयर
राजस्थान एक्सप्लेनर
भतीजा सांसद, चाचा सरपंच चुनाव हारे: विधायक भी अपने भतीजे को नहीं जिता पाए, इन्फ्लुएंसर को सिर्फ 33 वोट, जानें- सियासी उलटफेर के पीछे का खेल4:13
कॉपी लिंक
शेयर
पत्नी ने दोस्त के लिए करवा चौथ का व्रत रखा: मेहंदी लगाई, पति से फिजिकल रिलेशन नहीं बनाए, कोर्ट ने माना मानसिक क्रूरता,13 साल पुरानी शादी खत्म
0:35
कॉपी लिंक
शेयर
राजस्थान में पंच-सरपंच के चुनाव के दिन बारिश का अलर्ट: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से 40KM की स्पीड से हवा भी चलेगी; पारा गिरा