Published: Wednesday, September 16, 2026, 16:44 [IST]
AFG vs IND: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज भारत अपने नाम कर चुका है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 160 रन का लक्ष्य महज 14.5 ओवर में सात विकेट रहते हासिल कर लिया और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अब 17 सितंबर को होने वाला तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों के लिए यह मैच काफी अहम हो सकता है।
दूसरे मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने संकेत दिया कि जिन खिलाड़ियों को अब तक मौका नहीं मिला है, उन्हें आखिरी मुकाबले में आजमाया जा सकता है। ऐसे में तीसरे टी20 से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भारत अपनी नियमित टीम के साथ उतरेगा या फिर बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका देकर अगले मुकाबलों के लिए विकल्प तैयार करेगा।
श्रेयस अय्यर के बयान से बदलाव के संकेत
दूसरा मैच जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने टीम में बदलाव की संभावना को लेकर साफ संकेत दिए। उनका कहना था कि जो खिलाड़ी अब तक बाहर बैठे हैं, उन्हें खेलने का अवसर मिल सकता है। इसका मकसद केवल किसी खिलाड़ी को मौका देना नहीं, बल्कि उन्हें परिस्थितियों से परिचित कराना और मैच अभ्यास दिलाना भी है।
क्यों वैभव सूर्यवंशी के लिए बननी चाहिए जगह?
अय्यर के इस बयान को वैभव सूर्यवंशी की जगह से जोड़कर देखा जा सकता है। दो मैचों में बाहर बैठने के बाद अब वैभव को जगह मिल सकती है। हालांकि संजू सैमसन ने दूसरे मैच में धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए फिफ्टी जमाई थी लेकिन जापान में होने वाले एशियन गेम्स से पहले वैभव को एक गेम तो मिलना चाहिए।
दर्शकों ने भी किया वैभव का सपोर्ट
अब सीरीज जीतने के बाद परिस्थितियां बदल गई हैं। अगर टीम मैनेजमेंट अय्यर के संकेत के मुताबिक बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका देना चाहता है, तो वैभव का नाम स्वाभाविक रूप से चर्चा में आएगा। घरेलू मैदान पर अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका इस युवा बल्लेबाज के लिए बड़ा अनुभव होगा। अब तक दोनों मैचों से पहले दर्शकों की मांग भी रही है कि वे मैच देखने सिर्फ वैभव की वजह से आए हैं और उनको ही टीम में जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में अंतिम मुकाबला वैभव को मिल सकता है।
-
Block for 8 hours
-
Block for 12 hours
-
Block for 24 hours
-
Don't block
Gender
Select your Gender
Age
Select your Age Range