रामगढ़ शहर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने के लिए 20 साल का 633 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट शुरू हुआ, लेकिन महज नौ महीने में ही व्यवस्था की तस्वीर बदल गई। सफाई और डोर-टू-डोर कचरा उठाव की जिम्मेदारी जिस एजेंसी को दी गई थी, उससे नगर परिषद ने
.
अब एक सितंबर से नगर परिषद खुद अपने क्षेत्र में घर-घर से कचरा उठा रही है। दूसरी ओर ट्रेंचिंग ग्राउंड में वर्षों से जमा करीब 60 से 70 हजार मीट्रिक टन पुराने कचरे का पहाड़ खड़ा है। इसे हटाने के लिए प्रशासन ने एजेंसी को अब 30 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। नगर परिषद क्षेत्र और कैंटोनमेंट बोर्ड के वार्डों की सफाई, कचरा उठाव और ट्रेंचिंग ग्राउंड में रिसाइक्लिंग प्लांट तैयार करने के लिए पीपीपी मोड में यह प्रोजेक्ट दिया गया है। एमएसडब्ल्यूएम एजेंसी ने दिसंबर 2025 से काम शुरू किया। प्रोजेक्ट के तहत एजेंसी को सफाई व्यवस्था के साथ ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे की प्रोसेसिंग और रिसाइक्लिंग की व्यवस्था करनी है। लेकिन सफाई कार्य और प्लांट के काम में अपेक्षित प्रगति नहीं होने को लेकर नगर परिषद ने एजेंसी को कई बार नोटिस दिए। बता दें कि एजेंसी से डोर-टू-डोर कचरा उठाव बंद कराने के बाद नगर परिषद ने एक सितंबर से यह व्यवस्था अपने स्तर पर शुरू की है। घरों से नियमित कचरा संग्रहण कर उसके उचित निस्तारण की व्यवस्था की जा रही है। नगर परिषद ने लोगों से सड़क, नाली और खुले स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने तथा कचरा संग्रहण वाहन को ही कचरा देने की अपील की है। गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने को भी कहा गया है। इस संबंध में एसडब्ल्यूएम एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमोद कुमार का कहना है कि ट्रेंचिंग ग्राउंड से पुराने कचरे को हटाकर जमीन के एक हिस्से में रिसाइक्लिंग प्लांट बनाया जाना है। नगर परिषद को 25 मीट्रिक टन और कंपनी को करीब 13 मीट्रिक टन कचरा हटाने का काम करना है। दोनों स्तर से कचरा हटाने का काम चल रहा है। अगले वर्ष प्लांट तैयार होने के बाद कचरे की रिसाइक्लिंग कर खाद बनाने का काम शुरू होगा। इसी महीने ट्रेंचिंग ग्राउंड की चहारदीवारी का निर्माण शुरू होगा। ट्रेंचिंग ग्राउंड कैंटोनमेंट बोर्ड की 8.5 एकड़ जमीन पर है। इसमें 3.5 एकड़ में रिसाइक्लिंग प्लांट बनाया जाना है। फिलहाल यहां वर्षों से जमा करीब 60 से 70 हजार मीट्रिक टन कचरा मौजूद है। कचरा हटाने के लिए नगर परिषद और एजेंसी की ओर से पांच जेसीबी लगाई गई हैं। नगर परिषद के अनुसार बारिश के कारण मशीनों से काम प्रभावित हो रहा है। डीसी ऋतुराज ने ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण करने के साथ कई समीक्षा बैठकें की हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को समन्वय के साथ काम करने तथा कचरे के उचित संग्रहण, परिवहन और निष्पादन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पुराने कचरे को हटाने के लिए 30 सितंबर की समयसीमा दी गई है।
कचरे के बीच रिसाइक्लिंग प्लांट का इंतजार
^एजेंसी को ट्रेंचिंग ग्राउंड से पुराने कचरे को हटाकर प्लांट का काम जल्द पूरा करने को कहा गया है। बारिश के कारण कचरा हटाने के काम पर असर पड़ा है। डोर-टू-डोर कचरा उठाव नगर परिषद अपने स्तर से करा रही है। व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने का प्रयास है।^ -अजमल हुसैन, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद रामगढ़