पटना1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बिहार सरकार की ओर से आयोजित सबसे बड़े ‘मेगा जॉब फेयर 2026’ का आज दूसरा दिन है। पटना के ज्ञान भवन में पांच दिवसीय रोजगार मेले में दूसरे दिन भी सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा नौकरी की तलाश में पहुंचे।
रोजगार मेला 23 अगस्त तक चलेगा। हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक युवा अलग-अलग कंपनियों में नौकरी के लिए इंटरव्यू दे सकेंगे।
युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग और बिहार कौशल विकास मिशन की ओर से आयोजित इस रोजगार मेले का उद्देश्य बिहार के 20 हजार से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना है।
मेले में युवाओं को एक ही जगह पर अलग-अलग कंपनियों से जुड़ने और अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के लिए इंटरव्यू देने का मौका मिल रहा है।
‘मेगा जॉब फेयर-2026’ की तस्वीरें…

ज्ञान भवन में 112 कंपनियों द्वारा इंटरव्यू लेने के लिए व्यवस्था किया गया।

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने उद्घाटन किया।
सुबह से ही ज्ञान भवन में युवाओं की भीड़
ज्ञान भवन में सुबह से ही नौकरी की तलाश में पहुंचे युवाओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है। यहां पहुंचने वाले उम्मीदवारों की पहले हाजिरी लगाई जा रही है और इसके बाद उन्हें टोकन दिया जा रहा है।
टोकन मिलने के बाद युवा अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार अलग-अलग कंपनियों के स्टॉल पर जाकर जानकारी ले रहे हैं और इंटरव्यू दे रहे हैं।
मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने किया औपचारिक उद्घाटन
मेगा जॉब फेयर का औपचारिक उद्घाटन कल युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने किया। राज्य सरकार इस रोजगार मेले को युवाओं को निजी क्षेत्र की नौकरियों से सीधे जोड़ने की बड़ी पहल के तौर पर देख रही है। सरकार के मुताबिक, कुछ पदों पर बिना लिखित परीक्षा के ऑन-द-स्पॉट भर्ती का भी अवसर मिलेगा।
112 से ज्यादा कंपनियां ले रहीं हिस्सा
मेगा जॉब फेयर में 112 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। बैंकिंग, फाइनेंस, रिटेल, ई-कॉमर्स, आईटी, लॉजिस्टिक्स समेत कई क्षेत्रों की कंपनियां यहां पहुंची हैं। कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार युवाओं का चयन कर रही हैं।
10वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक को मौका
इस रोजगार मेले में केवल ग्रेजुएट युवाओं को ही नहीं, बल्कि अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को नौकरी का अवसर मिल रहा है। उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है।
इसके अलावा 12वीं पास, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, आईटीआई और डिप्लोमा धारक युवा भी अपनी योग्यता और अनुभव के अनुसार विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू दे सकते हैं।
नौकरी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं
मेगा जॉब फेयर में शामिल होने के लिए युवाओं से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। यानी उम्मीदवार नि:शुल्क इस रोजगार मेले में शामिल होकर कंपनियों में नौकरी के लिए इंटरव्यू दे सकते हैं।
हालांकि, मेले में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। बिना ऑनलाइन पंजीकरण के उम्मीदवारों को ज्ञान भवन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
इच्छुक युवाओं को बिहार सरकार के रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। उम्मीदवार अपने मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मिलने वाली रजिस्ट्रेशन स्लिप को सुरक्षित रखना जरूरी है। उम्मीदवार इसे मोबाइल में डिजिटल कॉपी के रूप में रख सकते हैं या इसका प्रिंट निकालकर मेले में साथ ला सकते हैं।
इंटरव्यू के समय ये दस्तावेज जरूर लाएं
नौकरी के लिए इंटरव्यू देने वाले युवाओं को अपने साथ जरूरी दस्तावेज लेकर आने की सलाह दी गई है। इनमें शामिल हैं—

.
खबरें और भी हैं...
भास्कर एक्सक्लूसिव
तेजस्वी ने हरा गमछा-झंडा छोड़ा, प्रोटेस्ट की पांच स्ट्रेटजी: 1000 Gen-Z को आगे किया; जंतर-मंतर स्टाइल में प्रदर्शन; सम्राट टारगेट पर, डॉयलॉग-पुलिस हमारे भाई हैं
2:41- कॉपी लिंक
शेयर
पटना आए युवक की ससुराल में संदिग्ध मौत: ससुर और पत्नी पर लगाया हत्या आरोप, रात में फोन कर बोला था-मारपीट कर रहे हैं, बचा लो
0:51- कॉपी लिंक
शेयर
शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के घर रेड,8 लाख मिले: पटना में ज्वेलरी, जमीन-करोड़ों के इंवेस्टमेंट के दस्तावेज बरामद; बेगूसराय में आलीशान घर पर भी दबिश
1:15- कॉपी लिंक
शेयर
बिहार के हर जिले में दंगा निरोधी दस्ता (DARF) गठित: 20 मिनट में मौके पर पहुंचेगी टीम; पटना को मिलेंगी 3 कंपनियां; कानून व्यवस्था होगी मजबूत

- कॉपी लिंक
शेयर