ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज एडम जैम्पा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में अपने वनडे करियर के 200 विकेट पूरे किए. उन्होंने वनडे क्रिकेट की एक खास लिस्ट में जगह बना ली है.
Written By : नीरज शर्मा | Updated at : 19 Sep 2026 02:55 PM (IST)

एडम जैम्पा की डबल सेंचुरी
Source : सोशल मीडिया
एडम जैम्पा ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. उन्होंने ODI क्रिकेट में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में यह कमाल किया. जैम्पा ऐसे केवल दूसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में विकेटों की डबल सेंचुरी लगाई है. उनसे पहले सिर्फ शेन वॉर्न ऐसा कर पाए थे. जैम्पा ने अपने 123 वनडे मैचों में अब तक 201 विकेट लिए हैं.
दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 360 रन बनाए थे. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 272 रनों पर सिमट गई थी. एडम जैम्पा ने 9 ओवरों में 62 रन देकर 2 विकेट लिए. 200 विकेट पूरे करने के लिए जैम्पा को सिर्फ एक विकेट चाहिए था. इनोसेंट काइया जैम्पा वनडे क्रिकेट में जैम्पा का 200वां शिकार बने.
ODI में रच दिया इतिहास
इससे पहले वनडे क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ शेन वॉर्न ही इकलौते ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर थे, जिन्होंने 200 विकेट का आंकड़ा छुआ था. वॉर्न ने अपने ODI करियर में 291 विकेट चटकाए थे. उनके बाद एडम जैम्पा ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर बने हैं. जैम्पा वनडे में 200 विकेट पूरे करने वाले कुल सातवें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं. उनसे पहले ग्लेन मैकग्रा, ब्रेट ली, शेन वॉर्न, मिचेल स्टार्क, मिचेल जॉनसन, क्रेग मैकडरमोट ऐसा कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर हंगामा, Asian Games पर छिड़ा नया विवाद
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट (वनडे में)
- 380 विकेट - ग्लेन मैकग्रा
- 380 विकेट - ब्रेट ली
- 291 विकेट - शेन वॉर्न
- 247 विकेट - मिचेल स्टार्क
- 239 विकेट - मिचेल जॉनसन
- 203 विकेट - क्रेग मैकडरमोट
- 201 विकेट - एडम जैम्पा
अब तक वनडे में सिर्फ 6 लेग स्पिन गेंदबाज 200 विकेट पूरे कर पाए हैं. एडम जैम्पा ऐसा करने वाले दुनिया के छठे लेग स्पिनर हैं. उनसे पहले शाहिद अफरीदी, अनिल कुंबले, शेन वॉर्न, आदिल रशीद और राशिद खान ही ऐसा कर सके हैं. वनडे में सबसे ज्यादा विकेट के भारतीय रिकॉर्ड की बात करें तो यह रिकॉर्ड सालों से अनिल कुंबले के नाम है, जिन्होंने कुल 337 विकेट चटकाए थे.
यह भी पढ़ें:
हेटमायर ने 45 गेंद में ठोके 102, फिर भी क्वालीफायर हार गई टीम, आखिरी ओवर में चेज हुए 207 रन

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
Published at : 19 Sep 2026 02:55 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola