हिसार3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हिसार के एक होटल में देर रात छापामारी के दौरान कई लड़कियां पकड़ गईं।
हिसार के न्यू मॉडल टाउन रोड पर 2 होटलों में सोमवार देर रात पुलिस ने रेड की। पुलिस ने दोनों होटलों से 22 युवतियों और 19 युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। साथ ही पुलिस ने दोनों होटलों के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, युवतियों को दिल्ली और गुरुग्राम से देह व्यापार के लिए हिसार लाया गया था। युवतियां होटल में ही रहती थीं। अनैतिक गतितिधियों की शिकायतों के बाद पुलिस की टीमें होटल पहुंचीं।
पुलिस रेड की तस्वीरें…

होटल से छापे के दौरान बाहर आती युवतियां।

होटल राज से युवतियों को लेकर बाहर आती पुलिस की टीम।

युवतियों को गाड़ी में बिठाती पुलिस की टीमें।
DSP प्रिया के साथ पहुंची टीमें
एसपी प्रिया के नेतृत्व में पुलिस की टीमों ने रात 12 बजे हिसार के होटल 999 और होटल राज में छापेमारी की। कार्रवाई से पहले पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बोगस ग्राहक बनाकर होटल में भेजे। निर्धारित इशारा मिलने के बाद दोनों होटलों में दबिश दी गई। डॉग स्क्वायड की टीम भी कार्रवाई में शामिल रही।
बोगस ग्राहक भेजकर रेड मारी
पहले होटल 999 में पुलिस ने दबिश दी। मौके पर मैनेजर हांसी के कौथ कलां गांव निवासी कुलदीप को काबू किया गया। होटल के कमरा नंबर 205 में बोगस ग्राहक के साथ एक महिला मिली। महिला की मेकअप किट की तलाशी लेने पर आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने नियमानुसार कब्जे में ले लिया।
होटल राज में आपत्तिजनक सामान मिला
इसके बाद पुलिस टीम ने होटल राज में कार्रवाई की। यहां मैनेजर कैथल निवासी अंकुश को काबू किया गया। होटल के कमरा नंबर 112 में बोगस ग्राहक के साथ एक महिला मिली। दोनों होटलों से बरामद कुल 1,000 रुपए और आपत्तिजनक सामान को पुलिस ने अलग-अलग पैकेट/पुलंदों में सील कर बतौर साक्ष्य कब्जे में लिया।

अर्बन एस्टेट थाना पुलिस की गिरफ्त में दोनों होटलों के मैनेजर।
अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज
पुलिस के अनुसार, रेड के दौरान होटल राज में 9 युवतियां और 8 युवक, जबकि होटल 999 में 13 युवतियां और 11 युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। दोनों होटल मैनेजर पैसे कमाने के उद्देश्य से बाहर से महिलाओं को बुलाकर होटलों में देह व्यापार करवा रहे थे। अर्बन एस्टेट हिसार में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, 1956 की धारा 3(2)(A), 3(2)(B), 4 और 5 के तहत केस दर्ज किया गया है।
--------------------------------------
ये खबर भी पढ़ें :-
गुरुग्राम में आयोग चेयरपर्सन की 18 स्पा सेंटरों पर रेड:30 युवतियां, 20 युवक पकड़े, नाबालिग होने का संदेह; बाहर से लगे थे ताले, कटर से काटे

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शिनी और पुलिस टीम ने गुरुग्राम के सफायर मॉल में 18 स्पा सेंटरों पर रेड की। शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार अल सुबह 3 बजे तक चली इस रेड में 30 मसाज गर्ल और 20 युवकों को पकड़ लिया गया। पढ़ें पूरी खबर…
.
खबरें और भी हैं...
हिसार की मार्केट में पार्किंग को लेकर विवाद: मेयर बोले- झूठा नैरेटिव चलाया जा रहा; कमिश्नर से मीटिंग करेगी एसोसिएशन आज
0:57- कॉपी लिंक
शेयर
हरियाणा में मानसून की बेरुखी, 23% कम बरसात: 9 शहरों में तापमान 35°C के पार, 7 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा; फरीदाबाद सबसे गर्म

- कॉपी लिंक
शेयर
रिफाइनरी के टैंकरों से तेल चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: हिसार में 901 लीटर डीजल-पेट्रोल और केमिकल बरामद, नेटवर्क की जांच शुरू

- कॉपी लिंक
शेयर
हांसी में 3 दंपतियों ने किया रक्तदान: 191 यूनिट ब्लड जमा हुआ, संयोजक बोले-रक्तदान से बड़ा दान नहीं

- कॉपी लिंक
शेयर