Aug 05, 2026 04:52 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Netflix Series: नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही रोमांटिक वेब सीरीज मुसाफिर कैफे के सीजन 2 का ऐलान हो गया है। पहले सीजन को बहुत प्यार मिला है। सीजन 2 के ऐलान ने सोशल मीडिया यूजर्स को उत्साहित कर दिया है।

नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है ये सीरीज
नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई मुसाफिर कैफे (Musafir Cafe) लोगों को काफी पसंद आई है। सुधा (वेदिका पिंटो) , चंदर (विक्रांत मैसी) और प्रीति (महिमा मकवाना) की लव स्टोरी को पहले सीजन में जहां खत्म किया गया है, लोगों को ये जानने में काफी दिलचस्पी है कि सुधा के आने के बाद चंदर और प्रीति का रिश्ता क्या मोड़ लेगा। फैंस के इस सवाल का जवाब देने के लिए सीजन 2 का ऐलान हो गया है। नेटफ्लिक्स के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स काफी उत्साहित हैं।
मुसाफिर सीजन 2 का ऐलान
नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम से सीजन 2 का ऐलान किया। सुधा, चंदर और प्रीति की वीडियो क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया- अधूरी मोहब्बत की कहानी को पूरा करने, ये मुसाफिर वापस लौटेंगे। मुसाफिर सीजन 2 जल्द आ रहा है नेटफ्लिक्स पर।
सीजन 2 के ऐलान पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
नेटफ्लिक्स के इस ऐलान पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा- नए सीजन के साथ नया ट्रॉमा लोड होने वाला है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सीरीज की एंडिंग ने मुझे मार दिया था। दूसरे सीजन का ऐलान है। एक ने कहा- अगर सीजन 2 होगा तो दंगे हो जाएंगे। एक यूजर ने लिखा- आशा करती हूं प्रीति को वो मिल जाए जो वो डिजर्व करती है। एक ने लिखा- मेरे पूरे जीवन का सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाला सीजन 2। एक ने कहा- नेटफ्लिक्स पर ऐसे ही शोज के लिए पैसा खर्च करती हूं मैं। एक ने कहा- दोबारा ट्रॉमा पाने के लिए मैं इसे नहीं देखूंगी।
मुसाफिर कैफे के पहले सीजन में हैं 8 एपिसोड्स
मुसाफिर कैफे के पहले सीजन की बात करें तो ये नेटफ्लिक्स पर 24 जुलाई को रिलीज हुआ था। पहले सीजन में 8 एपिसोड्स हैं। मुसाफिर कैफे नेटफ्लिक्स पर इस वक्त नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। मुसाफिर कैफे दिव्य प्रकाश दुबे की इसी नाम की किताब पर आधारित शो है।
कहां खत्म हुआ था मुसाफिर कैफे का पहला सीजन?
मुसाफिर कैफे के पहले सीजन में सुधा चंदर की मुलाकात, उनके प्यार की शुरआत और फिर उनके अलग होने की कहानी को दिखाया गया है। प्रीति जो सुधा के जाने के बाद चंदर के जीवन में आती है, उसकी लाइफ को भी पहले सीजन में दिखाया गया है। प्रीति के किरदार के प्रति सोशल मीडिया यूजर्स का एक अलग ही लगाव बन गया है। अब लोगों को सीजन 2 का इसलिए ही इंतजार है क्योंकि फैंस देखना चाहते हैं कि चंदर के जीवन में दोबारा सुधा के आने के बाद प्रीति को क्या होगा। पहले सीजन के आखिरी एपिसोड में प्रीति को चंदर के कोट की जेब में एक अंगूठी मिलती है। क्या दूसरे सीजन में एक हो जाएंगे चंदर और प्रीति?
