ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, चिप बनाने वाली कंपनी में लगी आग, रेस्क्यू के दौरान 2 फायरकर्मियों की मौत

Published on 4 अग॰ 2026

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा में चिप बनाने वाली कंपनी में आग लगने के बाद फायर टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इसी दौरान फायरकर्मियों पर दीवार गिर गई. इसमें 2 फायरकर्मियों की मौत हो गई. वहीं 3 कर्मी घायल हो गई.

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा में चिप बनाने वाली कंपनी में आग लगने के बाद फायर टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इसी दौरान फायरकर्मियों पर दीवार गिर गई. इसमें 2 फायरकर्मियों की मौत हो गई. वहीं 3 कर्मी घायल हो गई.

author-image

New Update

Greater Noida Fire

Greater Noida Fire

Greater Noida Fire: राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा हो गया है. एक चिप बनाने वाली कंपनी में आग लगने के बाद फायर टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इसी दौरान फायरकर्मियों पर दीवार गिर गई. इसमें 2 फायरकर्मियों की मौत हो गई. वहीं 3 कर्मी घायल हो गई.

 ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 इलाके में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी ILGIM में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई. कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पुलिस अधिकारी और SDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं. फैक्ट्री में लगी आग बुझाने पहुंचे फायरकर्मियों पर बड़ा हादसा हो गया. आग पर काबू पाने के दौरान कंपनी की एक दीवार और लोहे का बीम अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में पांच फायरकर्मी आ गए. हादसे में दो फायरकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं और उनका इलाज जारी है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं.

Greater Noida, Uttar Pradesh: A major fire broke out late Monday night at ILGIM Company, an electronic chip manufacturing unit, in the Ecotech-3 Police Station area. The fire was brought under control after several hours of firefighting. Police officials and SDRF teams remain at… pic.twitter.com/aMm9tkD2MI

— IANS (@ians_india) August 4, 2026

2 की मौत, 3 घायल

हादसे के तुरंत बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया. मलबे में फंसे सभी घायल फायरकर्मियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे में फायर सर्विस के पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, मुख्य आरक्षी चालक तीर्थपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार, अमित कुमार और रोहित यादव शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: गोरखपुर जेल में पुलिस की बड़ी लापरवाही, रेप का आरोपी दीवार फांदकर फरार, जेलर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड

डॉक्टरों ने जांच के बाद फायरमैन रोहित यादव और मुख्य आरक्षी चालक तीर्थपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया. वहीं मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार और फायरमैन अमित कुमार का इलाज जारी है. पुलिस के मुताबिक, तीनों की हालत अब खतरे से बाहर है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

हादसे के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की आशंका के चलते एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया. राहत और बचाव अभियान के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. पुलिस ने दोनों मृत फायरकर्मियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. वहीं, आग लगने की वजह और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: 'अगर हत्या करें तो बचेंगे कैसे?'... दोस्त से ली सलाह, फिर उसी को मार डाला; हरदोई डबल मर्डर केस का पर्दाफाश

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें