aajtak.in | नई दिल्ली | 29 जुलाई 2026, 12:15 PM IST
Parliament Monsoon Session Live Updates: लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा हो रही है. इस बिल पर चर्चा का आज दूसरा दिन है. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...
Parliament Monsoon Session
लोकसभा में मंगलवार को एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा की शुरुआत हुई थी. इस बिल पर आज भी चर्चा जारी है. लोकसभा में बुधवार को कार्यवाही की शुरुआत होते ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. 12 बजे से इस बिल पर चर्चा की शुरुआत हो गई है. जेडीयू के सांसद दिलेश्वर कामत ने आज चर्चा की शुरुआत की है.
वहीं, राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों ने एक दिन पहले सीपीएम के दिल्ली कार्यालय पर रेड का मुद्दा उठाया. विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए सरकार को घेरा. वहीं, नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि यह सामान्य बात है. जेपी नड्डा ने कहा कि स्टूडेंट एक्टिविस्ट के तौर पर मैं भी दो बार गिरफ्तार हुआ हूं.
12:12 PM (4 मिनट पहले)
Parliament Session: एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा शुरू, दिलेश्वर कामत से हुई शुरुआत
Posted by :- Bikesh Tiwariलोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा की शुरुआत हो गई है. दूसरे दिन की चर्चा की शुरुआत बिहार के सुपौल से जेडीयू के सांसद दिलेश्वर कामत ने की है. दिलेश्वर कामत ने इस बिल को एनडीए सरकार के प्रति लोगों में उम्मीद और भरोसा जताने वाला बताया और कहा कि यह बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने वाला विधेयक है.
12:09 PM (7 मिनट पहले)
Monsoon Session 2026: विपक्ष पर भड़के स्पीकर, कहा- आप तय नहीं करोगे
Posted by :- Bikesh Tiwariलोकसभा में भी गृह मंत्री सदन में आओ, सदन में आओ के नारे लगे. स्पीकर ओम बिरला ने चेयर से कहा भी कि अगर आप सदन चलाना नहीं चाहते, तो मैं सदन बंद कर दूंगा. स्पीकर ने विपक्षी सदस्यों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसको आना है, किसको नहीं आना ये आप तय नहीं करोगे. जिस मंत्री का विधेयक है, वह यहां मौजूद हैं.
12:08 PM (8 मिनट पहले)
Parliament Session: राज्यसभा में लगे 'होम मिनिस्टर सदन में आओ' के नारे, स्थगित
Posted by :- Bikesh Tiwariराज्यसभा में बुधवार को भी हंगामा जारी रहा. सदन की कार्यवाही हंगामे के बीच पहले 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. 12 जब दोबारा कार्यवाही शुरू हुई, कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने गृह मंत्री के सदन में नहीं आने पर सवाल उठाया और कहा कि उनको जवाब देना चाहिए छात्रों के साथ हुई बर्बरता का. इस दौरान राज्यसभा में गृह मंत्री सदन में आओ और गृह मंत्री जवाब दो, जवाब दो के नारे भी लगे. हंगामे के कारण सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.
12:03 PM (14 मिनट पहले)
Parliament Monsoon Session: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू
Posted by :- Bikesh Tiwariलोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है. लोकसभा में लिस्टेड बिजनेस लिए जा रहे हैं. वहीं, राज्यसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया.
11:59 AM (17 मिनट पहले)
Parliament Monsoon Session: लोकसभा में पेपर लीक पर थोड़ी देर में बोलेंगे राहुल
Posted by :- Bikesh Tiwariलोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा का आज दूसरा दिन है. लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी रहेगी. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस बिल पर 12.30 बजे बोलेंगे.
11:28 AM (48 मिनट पहले)
Parliament Session 2026: राज्यसभा की कार्यवाही भी 12 बजे तक स्थगित
Posted by :- Bikesh Tiwariराज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित हो गई है. सभापति सीपी राधाकृष्णन ने विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.
11:26 AM (50 मिनट पहले)
Monsoon Session Live: सीपीएम दफ्तर पर रेड को नड्डा ने बताया सामान्य
Posted by :- Bikesh Tiwariनेता सदन जेपी नड्डा ने इस पर कहा कि जो बात जॉन ब्रिटास ने कही, वह कानून व्यवस्था के लिहाज से सामान्य बात है. इमरजेंसी के दौरान स्टूडेंट एक्टिविस्ट के तौर पर मैं भी गिरफ्तार हुआ हूं इसी कांग्रेस के समय में. एक नहीं, दो बार गिरफ्तार हुआ हूं. यह बहुत ही सामान्य बात है.
11:24 AM (53 मिनट पहले)
Monsoon Session Live: खड़गे की मांग- सीपीएम कार्यालय पर रेड करने वाले अरेस्ट हों
Posted by :- Bikesh Tiwariमल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जो ब्रिटास ने उठाया मुद्दा, वह बहुत शर्मनाक है कि हम एक नेशनल पार्टी के ऑफिस में घुसकर अरेस्ट करने की बात करते हैं. लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है. इसके लिए जिम्मेदार लोगों को अरेस्ट करना चाहिए. किसने ऑर्डर दिया इसके लिए.
11:23 AM (54 मिनट पहले)
Parliament Session: जॉन ब्रिटास ने राज्यसभा में उठाया CPM कार्यालय पर रेड का मुद्दा
Posted by :- Bikesh Tiwariराज्यसभा में केरल से सीपीएम के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सीपीएम के दिल्ली कार्यालय पर दिल्ली पुलिस की रेड का मुद्दा उठाया. जॉन ब्रिटास ने कहा कि हमारा लोकतंत्र मल्टी पार्टी है. सीपीएम एक राष्ट्रीय पार्टी है और इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है.
11:22 AM (54 मिनट पहले)
Monsoon Session 2026: लोकसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल
Posted by :- Bikesh Tiwariलोकसभा में मंगलवार को पटरी पर लौटी कार्यवाही बुधवार को फिर से बेपटरी होती नजर आई. विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही नहीं चल सकी और स्थगित करनी पड़ी. स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.