Lock Upp Season 2 Winner: नेटफ्लिक्स का शो 'लॉक अप' सीजन 2 लगातार चर्चा में बना हुआ था. अब ये शो खत्म हो चुका है. 5 अगस्त को इसका ग्रैंड फिनाले हुआ और दूसरे सीजन का खिताब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपने नाम कर लिया. चमचमाती ट्रॉफी के साथ उन्होंने 1 करोड़ रुपये की रकम भी जीती.
श्रेया ने उठाई 'लॉक अप' सीजन 2 की ट्रॉफी
बता दें कि लॉक अप सीजन 2 को मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख और डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान ने मिलकर होस्ट किया था. फराह और रितेश ने ग्रैंड फिनाले के दौरान विनर के रूप में श्रेया कालरा का नाम लिया. श्रेया ने अन्य सभी कंटेस्टेंट को पछाड़कर ट्रॉफी उठाई. शिवांगी जोशी फर्स्ट रनर अप रहीं.
ये भी पढ़ें: 'रामायण' की रिलीज से पहले ही पूरी हुई पार्ट 2 की आधी शूटिंग, रणबीर ने सनी देओल के रोल पर दिया बड़ा अपडेट
इन 4 कंटेस्टेंट पर भारी पड़ीं श्रेया कालरा
बता दें कि करीब डेढ़ महीने तक चले लॉक अप सीजन 2 में टोटल 15 कंटेस्टेंट थे. एक के बाद एक कंटेस्टेंट बाहर होते चले गए और फाइनल में श्रेया के अलावा शिवांगी जोशी, राम कपूर, योगेश रावत और शिल्पा शिंदे ने जगह बनाई थी. हालांकि श्रेया सब पर भारी पड़ीं. सोशल मीडिया पर भी ज्यादातर लोग उन्हें ही जीत का प्रबल दावेदार बता रहे थे.

विरोधियों को भी बना लिया अपना मुरीद
श्रेया कालरा ने पूरे सीजन में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. उनके खेल से न सिर्फ फैंस और जजेस प्रभावित रहे, बल्कि उन्होंने अपने विरोधियों को भी अपना मुरीद बना लिया. आकांक्षा चमोला से लेकर राम कपूर तक सभी उनकी तारीफ करते हुए नजर आए. वहीं शो में आने वाले मेहमानों ने भी उनकी जमकर सराहना की.
शो में थे ये 15 कंटेस्टेंट
लॉक अप सीजन 2 की शुरुआत नेटफ्लिक्स पर 27 जून 2026 से हुई थी. इसका हिस्सा श्रेया कालरा के अलावा राम कपूर, शिवांगी जोशी, योगेश रावत, शिल्पा शिंदे, हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चमोला, धीरज धूपर, सुनीता आहूजा, सुफी मोतीवाला, आकांक्षा चौधरी, श्रेष्ठा अय्यर और पामेला सेरेना, माधुरी जैन ग्रोवर और रियाज अली थे.
श्रेया कालरा के बारे में
श्रेया कालरा मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से ताल्लुक रखती हैं. उनकी पहचान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस के रूप में है. साल 2020 में वो MTV रियलिटी शो 'रोडीज' में भी नजर आ चुकी हैं और उन्हीने म्यूजिक वीडियो 'ज़रिया तू' में भी काम किया है. श्रेया की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 23 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.
और पढ़ें