Aug 29, 2026 05:54 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

कहा जा रहा है कि Xiaomi Pad 9 Pro Max में 10000mAh से ज्यादा बड़ी बैटरी मिलेगी और यह 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। लगभग 650 ग्राम वजनी इस फोन में 16GB की तगड़ी रैम मिलेगी। अपमकिंग टैबलेट में और क्या-क्या होगा खास, चलिए बताते हैं…
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
शाओमी अपने नए Xiaomi 18 Fold और टैबलेट को सितंबर की शुरुआत में होने वाले एक इवेंट में लॉन्च करेगा। दरअसल, कंपनी अब Xiaomi Pad 9 Series टैबलेट को लॉन्च करने की तैयारी में है, और अब एक लेटेस्ट लीक से टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल के बारे में कुछ खास जानकारी सामने आई है, जिसे कथित तौर पर Xiaomi Pad 9 Pro Max कहा जा रहा है। लीक में कहा गया है कि टैबलेट में सॉफ्ट-लाइट ऑप्शन के साथ 13 इंच की स्क्रीन होगी और यह आकर्षक लाल रंग में आएगा। अपकमिंग टैबलेट में क्या-क्या खास होगा चलिए बताते हैं...

टिप्स्टर ने दावा किया कि शाओमी पैड 9 सीरीज में तीन मॉडल - स्टैंडर्ड Pad 9, Pad 9 Pro और Pad 9 Pro Max होंगे।
टैबलेट में 1TB तक स्टोरेज
खबरों के मुताबिक, इंजीनियरिंग सैंपल में 8GB रैम है, जबकि रिटेल वर्जन में 16GB तक रैम और 512GB या 1TB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। इसकी बैटरी 10000mAh से ज्यादा की है और यह 120W अडैप्टर को सपोर्ट करती है; साथ ही, टैबलेट का वजन लगभग 650 ग्राम है। डिजिटल चैट स्टेशन का यह भी कहना है कि Pad 9 Pro Max, शाओमी की नेक्स्ट जेनरेशन की चिप पाने का सबसे सस्ता जरिया होगा। यह चिप XRING O3 है।
पिछली चिप से 60 फीसदी दमदार
Xring O3 में 6 अल्ट्रा-बड़े कोर और 4 बड़े कोर वाला डेका-कोर सीपीयू है, जिसकी अधिकतम फ्रिक्वेंसी 4.35GHz है। इसका मल्टी-कोर बेंचमार्क स्कोर 15,000 अंक पार कर गया है, जो पिछली चिप की तुलना में 60% ज्यादा है। जीपीयू एक 16-कोर G2-अल्ट्रा NX इकाई है जिसमें तीसरी पीढ़ी का रे ट्रेसिंग सपोर्ट है।
Xiaomi Pad 9 सीरीज में तीन मॉडल होंगे
इस महीने की शुरुआत में एक और लीक में, टिप्स्टर ने दावा किया कि शाओमी पैड 9 सीरीज में तीन मॉडल होंगे: स्टैंडर्ड Pad 9, Pad 9 Pro और Pad 9 Pro Max। उम्मीद है कि Pad 9 Pro में 67W चार्जिंग के साथ 12.5-इंच की एलसीडी स्क्रीन होगी, जबकि वनीला मॉडल में 11.2-इंच की स्क्रीन और 45W चार्जिंग होगी।
पहली बार 10,000mAh बैटरी वाला फोन लाया शाओमी
हाल ही में शाओमी ने अपने सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन लॉन्च कर दिया है। हम बात कर रहे हैं Redmi Note 17 Pro Max 5G की। शाओमी ने इसे आधिकारिक तौर पर जापान के बाजार में उतारा है। खास बात यह है कि लेटेस्ट फोन रेडमी नोट लाइनअप का पहला Pro Max मॉडल है और साथ ही यह शाओमी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 10,000mAh की बैटरी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जिसे लेकर शाओमी का कहना है कि नॉर्मल यूज में यह तीन दिन तक चलती है और इसमें 100W की वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिसे केवल 20 मिनट की चार्जिंग में बैटरी पूरे दिन का चार्ज दे सकती है।
पावरबैंक का भी काम करेगा फोन
शाओमी का यह भी दावा है कि 1600 चार्ज साइकल (यानी लगभग छह साल के इस्तेमाल) के बाद भी बैटरी अपनी क्षमता का 80% से ज्यादा बनाए रखती है। यह फोन वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के जरिए दूसरे डिवाइस को 27W तक की स्पीड से चार्ज भी कर सकता है, यानी यह फोन पावरबैंक का भी काम करेगा और आप इससे चलते-फिरते अपने दूसरे गैजेट्स जैसे कि ईयरबड्स और स्मार्टवॉच चार्ज कर पाएंगे।
बड़ी बैटरी के अलावा फोन में लोहालाट बॉडी भी है। इसे बनाने में जिसे टेक्नोलॉजी का यूज किया है, शाओमी ने उसे "रेडमी टाइटन स्ट्रक्चर" नाम दिया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP66 और IP68 रेटिंग के साथ आएगा और यह 2 मीटर गहरे पाने में 72 घंटे तक टेस्ट किया गया है, जिसे TÜV SÜD द्वारा वेरिफाई किया गया है। यानी पानी के अंदर घंटों डूबे रहने के बाद भी फोन को कुछ नहीं होगा। इसमें पानी के अंदर तस्वीरें खींचने के लिए एक डेडिकेटेड वॉटर मोड भी दिया गया है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है और कंपनी का कहना है कि 3 मीटर ऊंचाई से गिरने पर भी डिस्प्ले झटका ढेल लेगा और आसानी से टूटेगा नहीं।
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...