रूस में अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत: 197 लोग क्वॉरेंटाइन, प्लेग रिसर्च लैब में वायरस सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटी थी

Published on 5 अक्टू॰ 2026

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रूस में 28 साल की महिला कर्मचारी की मौत के बाद उसके संपर्क में आए करीब 200 लोगों को मेडिकल निगरानी में रखा गया है। महिला साइबेरिया के एक एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में काम करती थी।

स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, 25 सितंबर को लैब में काम करते समय उससे जीवित जैविक नमूनों वाली एक टेस्ट ट्यूब टूट गई थी।

29 सितंबर को तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया। इलाज के दौरान 1 अक्टूबर की रात उसकी मौत हो गई।

28 साल की लैब टेक्नीशियन का नाम दर्या शिपिलोवा है। फोटो- सोशल मीडिया

28 साल की लैब टेक्नीशियन का नाम दर्या शिपिलोवा है। फोटो- सोशल मीडिया

टेस्ट ट्यूब में क्या था, अभी पता नहीं

टेस्ट ट्यूब में किस तरह का जैविक नमूना था, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ स्थानीय रिपोर्टों में इसे प्लेग से जुड़े नमूने से जोड़ा गया है, लेकिन रूसी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

रूस की स्वास्थ्य एजेंसी रोस्पोट्रेबनादजोर ने कहा कि महिला के सैंपल में उसके लैब के काम से जुड़े सूक्ष्मजीव नहीं मिले। एजेंसी के मुताबिक, लैब में खतरनाक जीवाणुओं के साथ काम करते समय किसी हादसे की भी पुष्टि नहीं हुई है।

मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने इमरजेंसी मीटिंग की

महिला की मौत के बाद सवाल उठ रहा है कि उसे आखिर कौन सा संक्रमण हुआ था। उसे गंभीर निमोनिया था, लेकिन बीमारी की वजह पता नहीं चल सकी। इसके बाद अधिकारियों ने इमरजेंसी मीटिंग की।

फिलहाल इसे अज्ञात कारणों वाला निमोनिया माना जा रहा है। स्थानीय रिपोर्टों में इसे अज्ञात वायरस से जोड़ा गया है, लेकिन रूस ने किसी खास वायरस की पुष्टि नहीं की है।

रोस्पोट्रेबनादजोर के मुताबिक, महिला के नमूने में उसके काम से जुड़े कोई सूक्ष्मजीव नहीं मिले। एजेंसी ने लैब में किसी दुर्घटना की भी पुष्टि नहीं की है।

सावधानी के लिए लोगों को मास्क पहनने की अपील

लैब के पास मौजूद एक एल्युमिनियम फैक्ट्री ने कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर मास्क पहनने को कहा है। फैक्ट्री के अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद इलाके में कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं।

रूस के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी गेन्नादी ओनिशेंको ने कहा कि फिलहाल यह बीमारी प्लेग लगने की संभावना कम है। उनका कहना है कि अगर प्लेग की पुष्टि भी होती है, तो इसके बड़े पैमाने पर फैलने का खतरा नहीं है।

-------------------------

यह खबर भी पढ़ें…

सर्वे- ट्रम्प के कामकाज से 70% अमेरिकी संतुष्ट नहीं: मिडटर्म में हार का खतरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ उनकी अपनी रिपब्लिकन पार्टी में बगावत के संकेत दिखने लगे हैं। ट्रम्प की लोकप्रियता घट रही है। पूरी खबर पढ़ें…

.

खबरें और भी हैं...

  • पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई के लिए मार्च: खैबर पख्तूनख्वा से इस्लामाबाद के लिए निकले हजारों लोग, 2 हजार गिरफ्तार, संसद-हाईवे सील

    खैबर पख्तूनख्वा से इस्लामाबाद के लिए निकले हजारों लोग, 2 हजार गिरफ्तार, संसद-हाईवे सील|विदेश,International - Dainik Bhaskar1:18
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • चीन के लिए जासूसी के शक में अमेरिकी महिला गिरफ्तार: ताइवानी राष्ट्रपति के बेटे का वीडियो बनाया; चीन जाते समय एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

    ताइवानी राष्ट्रपति के बेटे का वीडियो बनाया; चीन जाते समय एयरपोर्ट पर गिरफ्तार|विदेश,International - Dainik Bhaskar0:44
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रिपोर्ट-ओमानी पायलट ने प्लेन क्रैश की साजिश अकेले रची थी: 9/11 की तरह विमान को बिल्डिंग से टकराने वाला था, इंजन बंद करने का भी शक

    9/11 की तरह विमान को बिल्डिंग से टकराने वाला था, इंजन बंद करने का भी शक|विदेश,International - Dainik Bhaskar0:57
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • यमन ने हूतियों को खदेड़ने के लिए फौज भेजी: इनके कब्जे में देश का एक-तिहाई हिस्सा, यहां 80% आबादी रहती है

    0:46
    • कॉपी लिंक

    शेयर