भारतीय मूल के खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया की 19 टीम में मिली जगह, भारत के खिलाफ ही है सीरीज

Published on 3 अग॰ 2026

Aug 03, 2026 11:00 am ISTANI, नई दिल्ली

Follow us on Google News

share

भारतीय मूल के नील पटेल ऑस्ट्रेलिया के उन 16 सबसे होनहार युवा क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिन्हें अगले महीने भारत के ऑस्ट्रेलिया U19 मेन्स मल्टी-फॉर्मेट टूर के लिए चुना गया है।

Neel Patel Cricket Australia

नील पटेल

भारतीय मूल के एक खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम में जगह मिली है। हैरानी की बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया को भारत में ही सीरीज खेलनी है। इंडियन ओरिजन के न्यू साउथ वेल्स के युवा क्रिकेटर नील पटेल को भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाली मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आज राजकोट और अहमदाबाद में होने वाले पांच मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया U19 टीम की घोषणा की।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अगले महीने भारत के मल्टी-फॉर्मेट टूर के लिए 16 खिलाड़ियों वाली ऑस्ट्रेलिया U19 मेन्स टीम की घोषणा की है। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि इस टीम को यूथ नेशनल सिलेक्शन पैनल ने चुना था और इसमें पूरे ऑस्ट्रेलिया के कुछ सबसे होनहार युवा टैलेंट शामिल हैं। करीब एक महीने तक चलने वाले इस टूर से युवा खिलाड़ियों को सबकॉन्टिनेंटल कंडीशन में खेलने का कीमती अनुभव मिलेगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया भारत U19 के खिलाफ तीन 50-ओवर के मैच और दो चार-दिन के मैच खेलेगा।

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम के बीच 13 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 तक राजकोट और अहमदाबाद 3 मैचों की एकदिवसीय यूथ सीरीज और दो मैचों की मल्टी डेज सीरीज खेली जाएगी। टीम को हेड कोच टिम नीलसन लीड करेंगे, जो अभी डार्विन में बांग्लादेश के खिलाफ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI प्रोग्राम को देख रहे हैं। भारत की टीम का ऐलान इस यूथ सीरीज के लिए इस महीने के मध्य या फिर आखिर में होने की संभावना है, क्योंकि अभी सीरीज को शुरू होने में एक महीने से भी ज्यादा वक्त है। आप सोच रहे होंगे कि इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी खेल सकते हैं तो ऐसा नहीं है। वे भारतीय टीम के साथ एशियन गेम्स में खेलने की वजह से इस सीरीज का हिस्सा शायद नहीं बन पाएंगे, क्योंकि वह इंटरनेशनल क्रिकेटर हो चुके हैं। बीसीसीआई होनहार खिलाड़ियों को ही मौका देगी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नेशनल डेवलपमेंट हेड सोन्या थॉम्पसन ने कहा, "हम ऑस्ट्रेलिया के कुछ सबसे अच्छे युवा खिलाड़ियों को हमारे पाथवे प्रोग्राम के हिस्से के तौर पर अपना डेवलपमेंट जारी रखने का मौका देकर बहुत खुश हैं। भारत का दौरा करना और मुश्किल हालात में हाई-क्वालिटी टीमों के खिलाफ खेलना एक कीमती अनुभव होगा और खिलाड़ियों को सभी फॉर्मेट में टेक्निकली और मेंटली परखेगा।"

ऑस्ट्रेलिया U19 मेन्स स्क्वॉड इस प्रकार है

केसी बार्टन, हेडन बारबुलोविक, एली ब्रेन, विल बायरोम, ब्लेक कैटल, जैक ज़ोसनेक, स्पेंसर ग्रीन, कॉनर ग्रेगरी, चार्ली हेंडरसन, ज़ेड हॉलिक, मैथ्यू लॉफ़, नील पटेल, जैकब पीट्ज़ , पैट्रिक सुलिवन, थियो त्सिंगोस और थॉमस वासेओ

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स

संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।

करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।

खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:

क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।

ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल

पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।

विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें