CG Yoga Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) में योग को बढ़ावा देने के लिए 1800 योग शिक्षकों की नियुक्ति (CG Yoga Teacher Recruitment) होगी। स्कूलों और वेलनेस सेंटरों में योग पहुंचेगा। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) में योग को बढ़ावा देने और इसे स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बैठक के बाद बताया कि प्रदेश में योग के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। सरकार के अनुसार, पहले चरण में 1800 योग शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसका उद्देश्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों और विद्यार्थियों तक योग की सुविधा पहुंचाना है।
वेलनेस सेंटरों में योग से उपचार
सरकार की योजना के तहत प्रदेश के वेलनेस सेंटरों में भी योग के माध्यम से उपचार और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया (CG Yoga Teacher Recruitment) जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में संचालित चार नेचुरोपैथी महाविद्यालयों में से एक में योग का संचालन किया जाएगा। इससे योग और प्राकृतिक चिकित्सा को एक साथ बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: UPI Charges New Rule: 2000 से ज्यादा के चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर 0.4 प्रतिशत MDR, दिल्ली में दुकानदारों ने विरोध में हटाए UPI बोर्ड
स्कूलों में नियमित होगी योग की कक्षा
फैसले के मुताबिक प्रदेश के सभी स्कूलों में योग की एक कक्षा संचालित करने की योजना है। इसके साथ ही छात्रावासों में रहने वाले बच्चों को भी नियमित रूप से योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षकों की नियुक्ति की व्यवस्था की जाएगी। पहले चरण में 1800 योग शिक्षकों की नियुक्ति (CG Yoga Teacher Recruitment) या व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Rohidas Caste Certificate: छत्तीसगढ़ में SC जाति के लोगों को ‘रोहिदास’ नाम से मिलेगा जाति प्रमाणपत्र, GAD ने विभागों और कलेक्टरों को दिए निर्देश
फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली पर जोर
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुताबिक सरकार योग को आम लोगों तक पहुंचाने और स्वास्थ्य के क्षेत्र में इसके इस्तेमाल को बढ़ाने पर काम कर रही है। योग को स्कूलों, छात्रावासों, वेलनेस सेंटरों और नेचुरोपैथी संस्थानों से जोड़ने की तैयारी है। (CG Yoga Teacher Recruitment) इससे विद्यार्थियों और आम लोगों को नियमित योग से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Suryakumar Yadav Statue: सूर्यकुमार यादव के जन्मदिन पर बालोद के क्रिकेट प्रेमी ने दिया अनोखा तोहफा, 2 लाख की मूर्ति लेकर पहुंचा मुंबई
फैसला लागू होने की प्रक्रिया आगे
सरकार की ओर से लिए गए फैसले के बाद अब 1800 योग शिक्षकों की नियुक्ति (CG Yoga Teacher Recruitment) और व्यवस्था से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। वहीं, स्कूलों, छात्रावासों और वेलनेस सेंटरों में योग की कक्षाएं किस तरह संचालित होंगी, इसकी विस्तृत व्यवस्था संबंधित विभागों की ओर से तय की जाएगी।
यह भी पढ़ें: CGPSC 2025 इंटरव्यू स्थगित: 265 पदों के लिए होने वाला दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार टला, नई तारीख जल्द होगी जारी