औरंगाबाद में 18 पुलिस पदाधिकारियों की ट्रांसफर, पोस्टिंग: अंबा, कुटुंबा समेत कई थानों के SHO बदले; 24 घंटे में योगदान करने के निर्देश - Aurangabad (Bihar) News

Published on 19 सित॰ 2026

औरंगाबाद में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर पुलिस प्रशासन को लेकर बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने 18 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया है। मगध रेंज के आईजी विकास वैभव की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है। पुलिस कार्यालय क

.

आदेश के अनुसार, एसआई नरोत्तम को आरटीपीएस/एफएस/आरटीआई/महिला आयोग/एससी-एसटी आयोग/मानवाधिकार आयोग से संबंधित प्रभारी पद से हटाकर ओबरा थाना अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अक्षयवर सिंह को कसमा थाना अध्यक्ष के पद से हटाते हुए आरटीपीएस/एफएस/आरटीआई/महिला आयोग/एससी-एसटी आयोग/मानवाधिकार आयोग से संबंधित शाखाओं का प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह एसआई उमेश कुमार को कुटुंबा थाना अनुसंधान इकाई से स्थानांतरित कर सिमरा थाना अध्यक्ष बनाया गया है। ASI चन्द्रहास सिंह को जिला आसूचना इकाई के प्रभारी पद से हटाकर कुटुंबा थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

18 पुलिस पदाधिकारी का तबादला किया गया है।

18 पुलिस पदाधिकारी का तबादला किया गया है।

किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी

सूची के अनुसार एसआई प्रशांत कुमार को नगर थाना अनुसंधान इकाई से हटाकर जिला आसूचना इकाई का प्रभारी बनाया गया है। एसआई नीतिश कुमार को ओबरा थाना अध्यक्ष से हटाकर रिसियप थाना अध्यक्ष बनाया गया है।

एसआई दीपक कुमार राय का स्थानांतरण माली थाना अध्यक्ष से जम्होर थाना अध्यक्ष के पद पर किया गया है। वहीं एसआई अमरजीत कुमार को बड़ेम थाना अध्यक्ष से हटाकर फेसर थाना अध्यक्ष बनाया गया है। फेसर थाना अध्यक्ष एसआई वर्षा कुमारी को अब बड़ेम थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

ASI संजीत राम को रिसियप थानाध्यक्ष से हटाकर माली थाना अध्यक्ष बनाया गया है। एसआई पवन कुमार को जिला आसूचना इकाई से स्थानांतरित कर अंबा थाना अध्यक्ष बनाया गया है।

एसआई कुणाल कुमार को ओबरा थाना अनुसंधान इकाई से पौथू थाना अध्यक्ष, जबकि एसआई रूपेश कुमार को टंडवा थाना अनुसंधान इकाई से कसमा थाना अध्यक्ष बनाया गया है। एसआई इमरान अली को कुटुंबा थाना अध्यक्ष के पद से हटाकर ओबरा थाना अनुसंधान इकाई में भेजा गया है।

पवन कुमार को मिली अंबा थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

पवन कुमार को मिली अंबा थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

24 घंटे के अंदर योगदान का आदेश

एसआई अभिषेक कुमार, जो सिमरा थाना अध्यक्ष थे, उन्हें टंडवा थाना अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है। एसआई राहुल राज को अंबा थाना अध्यक्ष से हटाकर नगर थाना अनुसंधान इकाई में भेजा गया है। एसआई सूर्यवीर कुमार गुप्ता को जम्होर थाना अध्यक्ष से स्थानांतरित कर कुटुंबा थाना अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है। वहीं एसआई संजय कुमार, जो पौथू थाना अध्यक्ष थे, उन्हें नगर थाना अनुसंधान इकाई में भेजा गया है।

आदेश में सभी पुलिस पदाधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर 24 घंटे के अंदर योगदान करने का निर्देश दिया गया है। थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित अधिकारियों को योगदान से पहले निर्धारित प्रमाण-पत्र कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि यह स्थानांतरण जिले में पुलिसिंग और अनुसंधान व्यवस्था को नई जिम्मेदारियों के साथ व्यवस्थित करने की दिशा में किया गया प्रशासनिक बदलाव है।