2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

नॉथन थॉमस दुनिया के सबसे कम उम्र के मेल प्रोफेसर हैं। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इन्हें हाल ही में मान्यता दी है। नाथन ने 18 साल 346 दिन की उम्र में मियामी डेड कॉलेज में इंजीनियरिंग पढ़ाना शुरू किया था। इसी के साथ उन्होंने 306 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
जिस कॉलेज से पढ़ाई की, उसी में प्रोफेसर बने
9 सितंबर 2004 को जन्मे नाथन ने अगस्त 2023 में मियामी डेड कॉलेज के फैकल्टी में शामिल होकर इतिहास रच दिया। वे पहली बार क्लास में पहुंचे तो क्लास के कई छात्र लगभग उन्हीं की उम्र के थे। उनकी पढ़ाई की शुरुआत भी काफी कम उम्र में हो गई थी।
उन्होंने 10 साल की उम्र में एक विशेष कार्यक्रम के तहत मियामी डेड कॉलेज में एडमिशन लिया था। बाद में 14 साल की उम्र में वह आगे की पढ़ाई के लिए फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी चले गए। आज इसी कॉलेज में वे प्रोफेसर हैं।
मां ने की कॉन्सेप्ट समझने में मदद
थॉमस के अनुसार, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स में रूचि स्वाभाविक रूप से हुई क्योंकि माता-पिता दोनों इंजीनियर हैं। खासतौर पर मां ने जटिल कॉन्सेप्ट समझने में बहुत मदद की। मां हर मुश्किल बात आसान तरीके से समझा देती थी। अब लगता है कि उनकी बहुत सारी बातें अनजाने में ही मेरे साथ रह गईं जिसका मुझे उस समय अहसास नहीं था। आज यही उपलब्धि बन गई।

अब कर रहे हैं कानून की पढ़ाई
नाथन 18 साल की उम्र तक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर और मास्टर दोनों डिग्री ऑनर्स के साथ पूरी कर चुके थे। जबकि इस उम्र में बाकी साथी कॉलेज शुरू करने जा रहे थे।
नाथन 21 साल के हो चुके हैं और छात्रों को (कॉप 2270 : सी फॉर इंजीनियर्स:) पढ़ाते हैं। यह कोर्स इंजीनियरिंग छात्रों के लिए कंप्यूटिंग व प्रोग्रामिंग के कॉन्सेप्ट कवर करता है। वे फिलहाल कानून की पढ़ाई शुरू कर रहे हैं और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी कानून में विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं। खासकर स्टेम से जुड़े मामलों में।
नाथन के मुताबिक इंजीनियरिंग ने उन्हें जटिल समस्याओं को स्ट्रक्चर्ड तरीके से तोड़कर समझना सिखाया। वही तरीका वे अब लॉ स्कूल में भी अपनाते हैं। वे मानते हैं कि पढ़ाई से खुद की समझ भी और गहरी होती है। उनके 2028 में डिग्री पूरी करने की उम्मीद है। उन्हें बास्केटबॉल, टेनिस और गोल्फ पसंद है। वे पियानो भी बजाते हैं।

महिला प्रोफेसर का रिकॉर्ड भी तोड़ा नाथन से पहले यह रिकॉर्ड 1968 में जन्मे मैकनॉरेन के नाम था। वे 1717 में प्रोफेसर बने थे। यह रिकॉर्ड अब तक कायम माना जाता रहा है। नाथन मौजूदा सबसे युवा महिला प्रोफेसर आलिया सबूर से 6 दिन छोटे हैं। आलिया 2008 में 18 साल और 362 दिन की उम्र में प्रोफेसर बनी थीं। नाथन का रिकॉर्ड पुरुष कैटेगरी में है।

------------
ये खबर भी पढ़ें
रेलवे ग्रुप डी फिजिकल में 1,032 उम्मीदवार फेल:1000 मीटर की दौड़ सिलेक्शन की सबसे कठिन स्टेप, उमस भरे मौसम ने बढ़ाई परेशानी

चिपचिपी गर्मी और उमस भरे मौसम में जहां ज्यादा देर चल पाना भी मुश्किल है। ऐसे मौसम में प्रयागराज के DSA ग्राउंड में 25 से 28 जुलाई तक रेलवे ग्रुप-डी PET परीक्षा की फिजिकल टेस्ट का आयोजन हुआ। इस टेस्ट के चलते 1,032 उम्मीदवार फेल हो गए। पांच दिनों तक चली फिजिकल टेस्ट उम्मीदवारों को भारी पड़ी। पूरी खबर यहां पढ़ें
.
खबरें और भी हैं...
IBPS क्लर्क के 11,403 पदों पर भर्ती निकली: किसी भी स्ट्रीम के ग्रेजुएट्स करें अप्लाई, 10-11 अक्टूबर को होगा प्रीलिम्स

- कॉपी लिंक
शेयर
NEET PG-एक ही शिफ्ट में पेपर, घर के पास सेंटर: पेपर लीक से सबक- पेपर-NTA के दफ्तर की चौबीस घंटे सुरक्षा; 7.5 करोड़ का टेंडर जारी
1:03- कॉपी लिंक
शेयर
राजस्थान में सफाईकर्मी की 24,752 भर्तियां निकलीं: छत्तीसगढ़ में 2,292 वैकेंसी, देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स
1:46- कॉपी लिंक
शेयर