.
जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को करीब 17 करोड़ रुपए मूल्य की नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद किया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 4,12,332 नशीली व प्रतिबंधित टैबलेट-कैप्सूल व एक कार जब्त की।
एसपी बी. आदित्य ने बताया कि डीएसटी की सूचना पर हनुमानगढ़ टाउन के सिंधी मोहल्ला स्थित एक किराए के गोदाम में दबिश दी गई। यहां से एनडीपीएस घटक की 32 बप्रेनॉर्फिन टैबलेट, 1,99,400 प्रेगाबालीन टेबलेट और 2,12,900 टपेंटाडोल टेबलेट बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से मनप्रीत सिंह (37) पुत्र हरविंदर सिंह वार्ड 20 रमाणा कॉलोनी टाउन, विनोद कुमार (34) पुत्र भंवरलाल, वार्ड 6 गोल डिग्गी के पास कोहला टाउन और पप्पू सिंह (35) पुत्र बलवीर सिंह रामसरा नारायण हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में अपने गिरोह के अन्य साथियों के साथ मिलकर नशीली और प्रतिबंधित गोलियों की सप्लाई कर रहे थे। खास बात है कि यहां पर खाली बॉक्स और लूज टेबलेट भी मिलीं जिससे आशंका है कि यहां पर मिनी फैक्ट्री की तरह पैकिंग और आपूर्ति दोनों काम किए जा रहे थे। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर दवाइयों की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और खेप को खपाने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। एसपी ने बताया कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध सप्लाई के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
पाली: एंबुलेंस में मिला 300 किलो डोडा चूरा, एस्कॉर्ट कर रही दूसरी कार भी जब्त पाली पुलिस ने एंबुलेंस से डोडा की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। सिरियारी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक टवेरा एंबुलेंस से 300 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। तस्करी में सहयोग करते हुए एंबुलेंस के आगे एस्कॉर्टिंग कर रही दिल्ली नंबर की एक कार को भी जब्त किया गया है। एंबुलेंस संदिग्ध लगी। पुलिस टीम ने दोनों वाहनों को रुकवाकर तलाशी ली तो मामला पकड़ में आ गया। जोधपुर के लूणी थानांतर्गत फींच में हमीरनगर निवासी मदनलाल (29) व कुलदीप (20) पुऔर पाली की इंदिरा कॉलोनी निवासी एंबुलेंस चालक सरोज खान (35) खान तथा शाहरुख (35) शामिल हैं।
कोटा: दो कारों से 270 किलो डोडा-चूरा जब्त देवली मांजी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 2 कारों से 61.70लाख रुपए कीमत का 278 किलो अवैध डोडा-चूरा जब्त किया। साथ ही, तस्करी में इस्तेमाल 2 कारों को भी सीज किया गया। पुलिस ने खेड़ी सालवा, डांगियावास, जिला जोधपुर निवासी श्रवण पूनिया (29) और नरपतराम पूनिया (41) को डिटेन किया। तलाशी में 278 किलो डोडा-चूरा बरामद हुआ।