दिल्ली से पटना आ रही एअर इंडिया फ्लाइट से टकराई पक्षी, 164 यात्री थे सवार

Published on 24 अग॰ 2026

दिल्ली से पटना आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 1741 सोमवार सुबह लैंडिंग के दौरान पक्षी से टकरा गई. विमान में 164 यात्री सवार थे. यह घटना जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक हफ्ते के अंदर एअर इंडिया के साथ हुई दूसरी ऐसी घटना है. अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट सुबह 7:43 बजे सुरक्षित रूप से लैंड कर गई.

हालांकि, एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इमरजेंसी लैंडिंग प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिया था. फायर सेवा और अन्य आपात टीमें रनवे पर तैनात कर दी गई थीं. पायलट ने रनवे के नजदीक पहुंचते समय विमान के दाहिने टरबाइन के पास पक्षी से टकराने की आशंका जताई थी. लैंडिंग के बाद तकनीकी टीम ने जांच की.

विमान के किसी हिस्से को नहीं हुआ नुकसान

जांच में पक्षी से टकराने की पुष्टि हुई, लेकिन इंजन या विमान के किसी अन्य हिस्से को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. जरूरी जांच पूरी होने के बाद विमान को दिल्ली वापसी की उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई.

वापसी की फ्लाइट AI 1852 में 160 यात्री सवार थे. यह फ्लाइट तय समय सुबह 8:45 बजे के बजाय 79 मिनट की देरी से सुबह 10:09 बजे रवाना हुई. इस फ्लाइट से यात्रा कर रहे राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने देरी के कारण दिल्ली वापसी के लिए एअर इंडिया की दोपहर की फ्लाइट AI 2524 का विकल्प चुना.

चमगादड़ के मिले अवशेष

हवाई अड्डे पर पक्षी टकराने की घटनाएं सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील मानी जाती हैं. अधिकारी लगातार निगरानी बढ़ा रहे हैं ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा होने से रोकी जा सके. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक प्रक्रियाएं अपनाई गईं और कोई अप्रिय घटना फिलहाल नहीं हुई.

एअरपोर्ट के आस-पास पक्षियों और जानवरों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर चिंता के बीच यह ‘बर्ड स्ट्राइक’ (पक्षी के टकराने) की घटना हुई. मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि रविवार को उड़ानें शुरू होने से पहले रूटीन जांच के दौरान अधिकारियों को रनवे पर लगभग 1.5 किलोग्राम वजन वाले एक चमगादड़ के अवशेष मिले.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button