राजस्थान को मिले 16 नए IAS अफसर: RAS एसोसिएशन के अध्यक्ष और सीएम की संयुक्त सचिव का भी प्रमोशन; फिलहाल मौजूदा पदों पर करेंगे काम - Jaipur News

Published on 13 अक्टू॰ 2026

राजस्थान के 16 आरएएस अफसर IAS में प्रमोट हुए हैं। केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। IAS बनने वालों में आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी भी शामिल हैं।

.

आरएएस के 1998 और 1999 बैच के अफसर IAS बने हैं। इनमें मुख्यमंत्री की संयुक्त सचिव अंजू राजपाल सहित तीन महिलाएं हैं। उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के SA उम्मेद सिंह भी IAS बनने वालों में शामिल हैं।

पिछले महीने ही RAS से आईएएस में प्रमोशन के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) बोर्ड की बैठक हुई थी। पहली बार दिल्ली की जगह जयपुर में बैठक हुई थी। इसमें आईएएस बनने के लिए 18 अफसरों के नाम प्रस्तावित किए गए थे, जिसमें से 16 अफसरों को IAS में प्रमोट किया है।

प्रमोट होने वाले अफसरों को नई पोस्टिंग पंचायत चुनाव के बाद

2025 की वैकेंसी के आधार पर 16 अफसरों का चयन किया गया है। फिलहाल प्रमोशन के बाद ये अफसर मौजूदा पदों पर ही काम करेंगे। पंचायतीराज चुनावों की आचार संहिता के कारण आईएएस-आरएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट आने के आसार नहीं हैं। चुनावों के बाद ही IAS और RAS अफसरों के ट्रांसफर होंगे। उस वक्त प्रमोट होने वाले अफसरों को नए पदों पर पोस्टिंग मिलेगी।

जानिए… IAS बनने वाले अफसर कौन…

1. उम्मेद सिंह

  • 1998 बैच के आरएएस।
  • वर्तमान पोस्टिंग : उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले और खेल विभाग के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के विशिष्ट सहायक (SA) हैं।
  • एसडीओ चूरू, बूंदी, महवा, सपोटरा और केशोरायपाटन में एसडीएम के तौर पर सेवाएं दी हैं।

2. अंजू राजपाल

1998 बैच की आरएएस।

वर्तमान पोस्टिंग : संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री।

एसडीओ पीपलू, संयुक्त सचिव कार्मिक विभाग और ओएसडी लोकायुक्त जैसे पदों पर तैनाती रही है।

3. विवेक कुमार

  • 1998 बैच के आरएएस।
  • वर्तमान पोस्टिंग : अतिरिक्त महानिरीक्षक (प्रशासन), पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग कार्यालय, जयपुर।
  • 2 फरवरी, 2024 से 9 सितंबर, 2024 तक मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव पद पर रही तैनाती।
  • सीकर, सलूंबर, चूरू और खाजूवाला में एसडीओ रहे हैं।

4. मुकेश कुमार शर्मा

1998 बैच के आरएएस।

वर्तमान पोस्टिंग : सचिव, राज्य सूचना आयोग, जयपुर।

12 दिसंबर, 2013 से मई 2014 तक डिप्टी सेक्रेटरी टू सीएम रहे।

2014 से 2017 तक डिप्टी सेक्रेटरी मुख्य सचिव कार्यालय में तैनाती रही।

इसके बाद 2025 तक संयुक्त सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय में रही पोस्टिंग।

5. महेंद्र कुमार शर्मा

  • 1998 बैच के आरएएस।
  • वर्तमान पोस्टिंग : संयुक्त सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग, जयपुर।
  • पूर्व मंत्री रघु शर्मा, बीडी कल्ला और राजकुमार रिणवां के विशिष्ट सहायक रहे हैं।
  • 2016 से 2018 तक तत्कालीन देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवां के विशिष्ट सहायक रहे।
  • 2021 से 2022 तक तत्कालीन ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेश मीना के विशिष्ट सहायक रहे।
  • 7 जुलाई, 2023 से 4 दिसंबर 2023 तक तत्कालीन शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के विशिष्ट सहायक रहे।

6. डॉ. भागचंद बघाल

  • 1999 बैच के आरएएस।
  • वर्तमान पोस्टिंग : अतिरिक्त आयुक्त, जेडीए।
  • 2013 से 2018 तक डिप्टी सेक्रेटरी टू सीएम रहे।
  • इसके बाद 5 जून 2018 से दिसंबर 2018 तक संयुक्त सचिव टू मुख्यमंत्री के पद तैनात रहे।
  • सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के पद पर रही है तैनाती।

7. असलम शेर खान

  • 1999 बैच के आरएएस।
  • वर्तमान पोस्टिंग : संयुक्त सचिव, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग, जयपुर।
  • जून 2009 से फरवरी 2011 तक तत्कालीन ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री भरत सिंह के निजी सहायक रहे।
  • निंबाहेड़ा, बेगूं, अलवर और कोटा में एसडीओ रहे।

8. नरेंद्र कुमार बंसल

  • 1999 बैच के आरएएस।
  • वर्तमान पोस्टिंग : अतिरिक्त आयुक्त, जयपुर नगर निगम।
  • एक जनवरी 2019 से 2 फरवरी 2021 तक तत्कालीन श्रम मंत्री टीकाराम जूली के विशिष्ट सहायक रहे। जूली वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष हैं।
  • सुमेरपुर, बाली, सुल्तानपुर, बयाना और सांभर में एसडीओ के रूप में सेवाएं दी।

9. महावीर खराड़ी

  • 1998 बैच के आरएएस।
  • वर्तमान पोस्टिंग : अतिरिक्त आयुक्त (द्वितीय), जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, उदयपुर।
  • आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।
  • नवंबर, 2024 में उनियारा में SDM थप्पड़कांड में नरेश मीणा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया था।
  • एसडीओ माउंट आबू, गिर्वा, सलूंबर, डूंगरपुर और जालोर में बतौर एसडीओ सेवाएं दी हैं।

10. मेघना चौधरी

  • 1998 बैच की आरएएस।
  • वर्तमान पोस्टिंग : अतिरिक्त महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक (प्रशासन), अजमेर
  • माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर में बतौर सचिव रही।
  • किशनगंज, अजमेर में एसडीओ भी रह चुकी हैं।

11. ओमप्रकाश जैन

  • 1998 बैच के आरएएस।
  • वर्तमान पोस्टिंग : निदेशक, माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर।
  • गंगापुर, नादौती, ओसियां, घाटोल, पाली और जालोर में एसडीओ के तौर पर सेवाएं दी हैं।

12. राजेश सिंह

  • 1998 बैच के आरएएस।
  • वर्तमान पोस्टिंग : सदस्य, रेवेन्यू बोर्ड, अजमेर।
  • एसडीओ के रूप में जयपुर प्रथम, दूदू और सांगानेर में सेवाएं दी हैं।

13. मदन लाल नेहरा

  • 1998 बैच के आरएएस।
  • वर्तमान पोस्टिंग : सदस्य, रेवेन्यू बोर्ड, अजमेर
  • एसडीओ बेगूं, गुड़ामालानी और सांकड़ा जैसलमेर में सेवाएं दी हैं।
  • सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर में रजिस्ट्रार के पद पर भी रहे।

14. दिनेश कुमार जांगिड़

  • 1998 बैच के आरएएस।
  • वर्तमान पोस्टिंग : संयुक्त सचिव, पशुपालन विभाग, जयपुर।
  • एसडीओ श्रीडूंगरगढ़, कोटपूतली, रतनगढ़, फतेहपुर, दौसा और वैर में सेवाएं दीं।

15. पूनम प्रसाद सागर

  • 1998 बैच के आरएएस।
  • वर्तमान पोस्टिंग : अतिरिक्त आयुक्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जयपुर।
  • एसडीओ गिर्वा (उदयपुर) और संयुक्त सचिव उद्योग एवं वाणिज्यक विभाग में रही पोस्टिंग।

16. गोपाल राम बिरदा

  • 1998 बैच के आरएएस।
  • वर्तमान पोस्टिंग : एडिशनल डायरेक्टर जनरल, जवाहर कला केंद्र, जयपुर
  • प्रारंभिक शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक, कॉलेज शिक्षा में अतिरिक्त कमिश्नर, बीकानेर , कोटा नगर निगम के आयुक्त रह चुके।भीलवाड़ा, हनुमानगढ़, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, करौली जिला परिषद के सीईओ के पद पर रहे। नैनवा, टोडारायसिंह, सुजानगढ़, झुंझुनूं, डूंगरगढ़, भादरा, टोंक, जोधपुर, कुम्हेर में एसडीएम रह चुके हैं।

…

यह खबर भी पढ़ें…

वो 15 RAS, जो बनेंगे IAS अफसर!:मंत्री से लेकर नेता प्रतिपक्ष के साथ कर चुके काम; SDM थप्पड़कांड में मोर्चा खोलने वाले का भी नाम