मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा और उत्तरी हरियाणा के ऊपर बनने जा रहे साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण प्रदेश में मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के अनुसार, 17 अगस्त
.
हरियाणा में 20 अगस्त के दौरान कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी-पूर्वी जिलों में बारिश का असर रहेगा। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, और करनाल में तेज बारिश हो सकती है।
इसके अलावा सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर,गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में 4 दिन पहले कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई थी।
21 को पूरे हरियाणा में बारिश होगी
मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आ सकती है और राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम या छिटपुट बारिश ही देखने को मिलेगी। 21 अगस्त से राज्य में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा।
21 अगस्त को उत्तरी, दक्षिणी और मध्य हरियाणा के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर सहित कई जिलों में तेज वर्षा की संभावना जताई गई है।

जानिए मौसम को लेकर एक्सपर्ट ने क्या कहा…
पंजाब से गुजर रही टर्फ रेखा: कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा अमृतसर, लुधियाना, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी, उत्तर ओड़िशा से होती हुई उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।
हरियाणा के ऊपर सरकुलेशन बनेगा: डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार साथ ही एक साइक्लोनिक सरकुलेशन उत्तरी हरियाणा के ऊपर बनने जा रहा है, जिससे मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ेगी। 17 अगस्त की रात्रि से 20 अगस्त के दौरान विशेषकर उत्तरी जिलों में हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

हिसार सबसे गर्म और भिवानी की रात सबसे ठंडी
अधिकतम तापमान: मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा का औसतन अधिकतम तापमान सामान्य के करीब दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान हिसार में 37.5°C दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद में 36.7°C, नूंह व पलवल में 36.2°C, भिवानी में 36.0°C, नारनौल में 35.5°C और रोहतक में 35.4°C तापमान दर्ज हुआ।
न्यूनतम तापमान: प्रदेश में औसतन न्यूनतम तापमान में 0.6°C की गिरावट आई है, जो सामान्य के आसपास है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान भिवानी में 24.0°C दर्ज किया गया। करनाल में 24.2°C और नारनौल में 24.5°C न्यूनतम तापमान रहा। वहीं सबसे गर्म रात नूंह (28.3°C), गुरुग्राम (28.0°C) और रोहतक (27.8°C) में दर्ज की गई।