15 अक्टूबर से UPI पेमेंट के नियम बदलेंगे, जानें कौन से बदलाव देखने को मिलेंगे

Published on 18 सित॰ 2026

सिमरन सिंह

15 अक्टूबर से UPI का नया नियम

15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा UPI P2M यानी Person-to-Merchant पेमेंट पर नया MDR नियम लागू होगा। लेकिन हर UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज नहीं लगेगा।

UPI | Source. Pintertest

₹2,000 से ज्यादा पर लगेगा MDR

नए नियम के तहत चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट में ₹2,000 से ज्यादा की रकम पर 0.4% MDR लागू होगा। यह चार्ज पेमेंट लेने वाले मर्चेंट से जुड़ा होगा, ग्राहक से सीधे नहीं लिया जाएगा।

2000 | Source. Pintertest

₹3,000 पेमेंट पर कितना MDR?

मान लीजिए आपने किसी बड़े मर्चेंट को UPI से ₹3,000 का पेमेंट किया। इस पर 0.4% के हिसाब से MDR ₹12 होगा। ₹50,000 के पेमेंट पर यह रकम ₹200 होगी।

UPI | Source. Pintertest

ग्राहक की जेब से नहीं कटेगा एक्स्ट्रा पैसा

सबसे जरूरी बात! अगर आपने UPI से ₹3,000 का सामान खरीदा है, तो आपके खाते से ₹3,000 ही कटेंगे। MDR को ग्राहक के लिए अलग से UPI चार्ज के तौर पर नहीं जोड़ा जाना है।

UPI | Source. Pintertest

₹2,000 तक UPI पेमेंट फ्री

₹500, ₹1,000 या ₹2,000 तक के सामान्य मर्चेंट पेमेंट पर इस नए MDR का असर नहीं होगा। यानी रोजमर्रा के छोटे UPI पेमेंट पहले की तरह किए जा सकेंगे।

UPI | Source. Pintertest

दोस्तों को पैसे भेजने पर कोई असर नहीं

दोस्त, परिवार या किसी व्यक्ति को UPI से पैसे भेजते हैं? चिंता की जरूरत नहीं। P2P यानी Person-to-Person ट्रांजैक्शन नए MDR के दायरे में नहीं हैं और पहले की तरह फ्री रहेंगे।

UPI | Source. Pintertest

छोटे दुकानदारों को राहत

छोटे कारोबारियों के लिए भी राहत रखी गई है। तय कैटेगरी के ऐसे छोटे मर्चेंट, जिन्हें QR के जरिए महीने में ₹1 लाख तक UPI पेमेंट मिलता है, उन्हें MDR से छूट जारी रह सकती है।

Small Shop | Source. Pintertest

पेट्रोल-रेलवे जैसे पेमेंट में अलग नियम

कुछ खास कैटेगरी में 0.4% MDR की जगह फ्लैट ₹5 MDR का प्रावधान बताया गया है। इसमें रेलवे, टेलीकॉम, बीमा और फ्यूल जैसी सेवाएं शामिल हैं। यह भी मर्चेंट साइड का चार्ज होगा।

Petrol | Source. Pintertest

हर UPI पेमेंट पर चार्ज नहीं

नए नियम का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि हर UPI पेमेंट महंगा हो जाएगा। P2P ट्रांसफर, ₹2,000 तक के सामान्य मर्चेंट पेमेंट और तय शर्तों वाले छोटे मर्चेंट के पेमेंट नए 0.4% MDR से बाहर रहेंगे।

UPI | Source. Pintertest

याद रखें ये 4 बातें

15 अक्टूबर से पहले समझ लें:

  • ₹2,000 तक सामान्य P2M पेमेंट पर नया MDR नहीं

  • P2P UPI ट्रांसफर फ्री

  • चुनिंदा ₹2,000 से ज्यादा P2M पेमेंट पर 0.4% MDR

  • MDR मर्चेंट साइड का चार्ज है, ग्राहक से अलग शुल्क नहीं लिया जाना है

UPI | Source. Pintertest

20 हजार के बजट में Waterproof फोन, ये 6 फोन हो सकते हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन

Smartphone

Swipe Up