₹15 हजार से कम में मिल रहे 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी का कॉम्बो; खरीदने से पहले देखें ये ऑप्शन

Published on 26 सित॰ 2026

₹15 हजार से कम में मिल रहे 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी का कॉम्बो; खरीदने से पहले देखें ये ऑप्शन

15 हजार के बजट में कौन सा 5G फोन खरीद सकते हैं?

अगर आपका बजट 15 हजार रुपये तक है और आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो इस रेंज में आपके पास कई ऑप्शन मौजूद हैं. Realme, Tecno, Redmi, Vivo और Poco जैसे ब्रैंड इस सेगमेंट में अलग-अलग फीचर्स वाले फोन पेश कर रहे हैं. खास बात यह है कि इस बजट में अब बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं.

Realme P4 Lite 4G

Realme P4 Lite 4G की कीमत 12,999 रुपये है. फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी बॉक्स में चार्जर भी देती है.

Tecno Pop X 5G

अगर आपका फोकस 15 हजार रुपये के अंदर 5G स्मार्टफोन खरीदने पर है, तो Tecno Pop X 5G पर भी नजर डाल सकते हैं. इसकी कीमत 14,999 रुपये है. फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है.

इसमें 6.78 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. कैमरा सेटअप में 50MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन को पावर देने के लिए 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

Redmi A7 Pro

Redmi A7 Pro की कीमत करीब 12,410 रुपये है. इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ 6.9 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है.

कैमरे की बात करें तो फोन में 13MP का मुख्य रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 6300mAh की बैटरी मिलती है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट में उपलब्ध है.

Vivo Y05

Vivo Y05 की शुरुआती कीमत 14,991 रुपये है. इसमें Unisoc T7225 प्रोसेसर दिया गया है और फोन में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 6500mAh की बैटरी है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके बेस मॉडल में 4GB रैम के साथ 64GB eMMC स्टोरेज मिलता है.

Poco C81

15 हजार रुपये से कम के बजट में Poco C81 भी एक ऑप्शन है. इसकी कीमत 12,999 रुपये है. फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6.9 इंच की HD+ LCD स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है.

कैमरा सेटअप में 13MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 6300mAh की बैटरी मिलती है, जिसे 15W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

यह भी पढ़ें- 6 अक्टूबर को लॉन्च होगा Vivo V80, उससे पहले कीमत हुई लीक! जानें कितने में मिलेगा नया फोन

क्या बार-बार पंखा-लाइट ON-OFF करने से बढ़ता है बिजली का बिल? कई समय से चली आ रही इस बात का जानें पूरा सच

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button