पटना मेट्रो चलाने-रखरखाव के लिए 14.40 करोड़ मंजूर: बुडको के जरिए मेट्रो को मिलेगी राशि; ट्रैक, स्टेशन, सिग्नलिंग सहित कई चीजें होंगी मेंटेन - Patna News

Published on 26 सित॰ 2026

पटना25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना मेट्रो के प्राथमिकता वाले कॉरिडोर के परिचालन और रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने 14.40 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि मंजूर की है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में यह राशि सब्सिडी के रूप में खर्च की जाएगी। नगर विकास एवं आवास विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

दो साल आठ महीने के रखरखाव पर 179.37 करोड़ खर्च का अनुमान

प्राथमिकता वाले कॉरिडोर के करीब दो साल आठ महीने के परिचालन और रखरखाव पर कुल 179.37 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को प्रबंधन और परिचालन की जिम्मेदारी देने का फैसला पहले ही लिया जा चुका है।

पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इस पूरी अवधि के लिए 179.37 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इसमें से 39.85 करोड़ रुपये पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं। अब तत्काल जरूरत को देखते हुए 14.40 करोड़ रुपये और मंजूर किए गए हैं।

अब भी 125.12 करोड़ रुपये की जरूरत बाकी

नई मंजूरी के बाद भी प्राथमिकता वाले कॉरिडोर के परिचालन और रखरखाव के लिए निर्धारित राशि में 125.12 करोड़ रुपये शेष रहेंगे। विभाग के अनुसार, जरूरत के आधार पर आगे यह राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

बुडको के जरिए पटना मेट्रो को मिलेगी राशि

मंजूर राशि सीधे पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के खाते में नहीं जाएगी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत पहले राशि बिहार शहरी विकास आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (बुडको) के खाते में भेजी जाएगी। इसके बाद बुडको इसे पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के खाते में ट्रांसफर करेगा। राशि की निकासी और खर्च की निगरानी नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारी करेंगे।

परिचालन के साथ तकनीकी रखरखाव पर भी खर्च होगा

मेट्रो के सुचारू संचालन के लिए केवल ट्रेनों का परिचालन ही नहीं, बल्कि ट्रैक, स्टेशन, सिग्नलिंग, तकनीकी उपकरण और अन्य व्यवस्थाओं का नियमित रखरखाव भी जरूरी होगा। सरकार की ओर से जारी यह राशि इन्हीं परिचालन और रखरखाव संबंधी जरूरतों को पूरा करने में इस्तेमाल की जाएगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • LIVE

    साइक्लोन अर्णब का असर-पटना में तेज बारिश,2 बच्चों की मौत: सुपौल-मुंगेर में घर डूबे; 3 दिन में 200% से ज्यादा बारिश, 19 जिलों में अलर्ट

    सुपौल-मुंगेर में घर डूबे; 3 दिन में 200% से ज्यादा बारिश, 19 जिलों में अलर्ट|पटना,Patna - Dainik Bhaskar2:35
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 'शांतिपूर्ण प्रदर्शन छात्रों का मौलिक अधिकार, सुरक्षा न्यायपालिका करेगी': CJI सूर्यकांत बोले- कॉलेजियम की गोपनीयता जरूरी; CNLU में कानून के छात्रों से किया संवाद

    CJI सूर्यकांत बोले- कॉलेजियम की गोपनीयता जरूरी; CNLU में कानून के छात्रों से किया संवाद|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:38
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिहार फाइल्स

    बिहार में पहली बार मंत्री की हत्या-IGIMS में चलीं AK-47: हालचाल पूछकर बृज बिहारी का किया मर्डर, पढ़िए यूपी के गैंगेस्टर श्रीप्रकाश शुक्ला की दहशत

    हालचाल पूछकर बृज बिहारी का किया मर्डर, पढ़िए यूपी के गैंगेस्टर श्रीप्रकाश शुक्ला की दहशत|बिहार,Bihar - Dainik Bhaskar3:54
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ट्रैफिक पुलिस की ओर से स्केटिंग मैराथॉन: सुबह 5 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम; एंट्री निशुल्क, जितने वालों को मिलेगा इनाम

    सुबह 5 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम; एंट्री निशुल्क, जितने वालों को मिलेगा इनाम|पटना,Patna - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर