अलवर में वार्ड पार्षद चुनाव का रिजल्ट 14 को: पहले डाक मतपत्र, उसके बाद ईवीएम वोटों की होगी गिनती; 344 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला - Alwar News

Published on 12 सित॰ 2026

अलवर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अलवर में नगर निगम चुनाव को लेकर मतगणना बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज में 14 सितम्बर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। पहले डाक मत पत्र गिने जाएंगे। इसके बाद ईवीएम से वोट गिनती शुरू होगी।

मतगणना 5 कमरों में एक साथ होगी। हर कमरे में छह टेबल लगाई गई है। सुबह साढ़े 8 बजे से परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। करीब 10 बजे से पहले अधिकतर परिणाम सामने आने की संभावना रहेगी।

बता दें कि अलवर नगर निगम में 65 वार्ड है, यहां 344 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसमें कांग्रेस के 65 व भाजपा 65 और निर्दलीय व अन्य की संख्या 215 है। कुल 2 लाख 68 हजार 292 मतदाता हैं, जिनमें से 1 लाख 76 हजार 402 ने वोट डाला। कुल मतदान 65.72% रहा।

अलवर जिले में पहले चरण में पांच निकायों में 165 वार्डों के लिए मतदान हुआ। दूसरे चरण में 7 निकायों के 183 वार्डों के लिए वोटिंग हुई।

अब सबका परिणाम 14 सितंबर को करीब दो से तीन घंटे में सामने आ जाएगा। पूरे अलवर जिले की 12 निकायों में 348 वार्ड पार्षद चुने जाएंगे। दो पहले निर्विरोध बन चुके हैं।

कला कॉलेज में वार्ड-वार मतगणना कक्ष एवं अधिकारी विवरण

वार्ड संख्यामतगणना कक्ष संख्यानियुक्त रिटर्निंग / सहायक रिटर्निंग अधिकारी
वार्ड 1 से 13हॉल बीअम्बालाल मीना (रिटर्निंग अधिकारी एवं अति. जिला कलक्टर शहर)
वार्ड 14 से 26कक्ष संख्या 105बीमा महावर (सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं विशेषाधिकारी, नगर विकास न्यास)
वार्ड 27 से 39कक्ष संख्या 103इन्द्रजीत सिंह (सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं भू प्रबंध अधिकारी)
वार्ड 40 से 52कक्ष संख्या 102धीरेन्द्र सिंह (सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक द्वितीय)
वार्ड 53 से 65कक्ष संख्या 101हेमराज परिडवाल (सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं रजिस्ट्रार, मत्स्य विश्वविद्यालय)

.

खबरें और भी हैं...

  • मेयर-बोर्ड की जंग के बीच कांग्रेस की बाड़ेबंदी में पहुंची-भाजपा: निर्दलीय पार्षद को ले गई; तूंगा के रिसॉर्ट में करीब 3 घंटे चला हंगामा

    निर्दलीय पार्षद को ले गई; तूंगा के रिसॉर्ट में करीब 3 घंटे चला हंगामा|अलवर,Alwar - Dainik Bhaskar0:30
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने बीजेपी सरकार को घेरा: मतगणना और अध्यक्ष के चुनाव में 7 दिन के अंतर पर उठाए सवाल, बोर्ड बनाने का दावा

    मतगणना और अध्यक्ष के चुनाव में 7 दिन के अंतर पर उठाए सवाल, बोर्ड बनाने का दावा|बानसूर,Bansur - Dainik Bhaskar0:47
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अलवर में आज बारिश की संभावना: किसानों की चिंता बढ़ी, अब तक 4 प्रतिशत कम बरसात; जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

    किसानों की चिंता बढ़ी, अब तक 4 प्रतिशत कम बरसात; जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम|अलवर,Alwar - Dainik Bhaskar0:41
    • कॉपी लिंक

    शेयर