हिसार19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हिसार शहर में पिछले कुछ दिनों से ठप पड़ी सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम ने शनिवार को कड़ा रुख अपनाया। निगमायुक्त सी. जयाश्रद्धा के कड़े निर्देशों के बाद पुलिस पहरे में शहर के विभिन्न इलाकों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन अभियान चलाया गया।
निगम की इस सख्ती और पुलिस की गाड़ियों के एस्कॉर्ट के बीच कचरा उठने से शहरवासियों ने बड़ी राहत महसूस की है। सफाई अभियान की शुरुआत शनिवार अलसुबह सेक्टर-14, सेक्टर-14P और सेक्टर-33 से की गई।
इसके बाद निगम की टीम सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और सेक्टर-21P मेला ग्राउंड पहुंची। कार्रवाई को सुचारू रखने के लिए नगर निगम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से कुल 8 डोर-टू-डोर वाहन मैदान में उतारे।

हिसार के सेक्टर में डोर टू डोर कचरा उठाती नगर निगम की गाड़ियां।
3 चक्कर लगाकर उठाया 24 गाड़ियों के बराबर कचरा
सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच इन 8 वाहनों ने अलग-अलग इलाकों के तीन-तीन चक्कर लगाए। निगम अधिकारियों के अनुसार, इस तरह कुल 24 गाड़ियों के बराबर कचरा शहर से इकट्ठा कर सुरक्षित रूप से डंपिंग प्वाइंट तक पहुंचाया गया। अभियान के दौरान स्थानीय पार्षद मोहित सिंघल भी निगम की टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहे तैनात
कचरा उठान के दौरान किसी भी तरह के विरोध या बाधा से निपटने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा मौके पर एक्सईएन जयबीर डूडी, एक्सईएन अमित कौशिक, एमई कर्मपाल सिंधू, एमई अनूप और संबंधित जेई खुद निगरानी करते नजर आए। निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
.
खबरें और भी हैं...
हरियाणा में दूध ₹100 लीटर करने की तैयारी: 4 जिलों में पशुपालकों का फैसला; देसी घी भी महंगा होगा, वीटा से भी बढ़ोतरी की मांग
0:56- कॉपी लिंक
शेयर
हिसार में लाखों की ठगी करने वाला व्यापारी गिरफ्तार: माल खरीदकर नहीं किया भुगतान, गाड़ी में लोड़ कराते ही हो जाता था फरार

- कॉपी लिंक
शेयर
हिसार पुलिस ने किया नशा पीड़ितों से किया संवाद: छह गांवों में टीम ने घर-घर जाकर दी दवा, ग्रामीणों से नशे से दूर रहने की अपील

- कॉपी लिंक
शेयर
हिसार में व्यापारियों से लाखों की ठगी, संचालक गिरफ्तार: भुगतान का झांसा देकर उठाता था माल, पुलिस ने भेजा जेल
- कॉपी लिंक
शेयर