रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के होमटाउन पर किया ड्रोन अटैक, 14 लोगों की मौत; 121 घायल

Published on 22 अग॰ 2026

Russia Attack on Ukraine: रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के होमटाउन क्रिवी रिह पर ड्रोन हमला किया है. इस हमले के दौरान रूस ने एक शॉपिंग सेंटर को निशाना बनाया है. जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 121 लोग घायल हुए हैं.

Russia Attack on Ukraine: रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के होमटाउन क्रिवी रिह पर ड्रोन हमला किया है. इस हमले के दौरान रूस ने एक शॉपिंग सेंटर को निशाना बनाया है. जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 121 लोग घायल हुए हैं.

author-image

New Update

Russia attack in Ukraine

रूस का यूक्रेन पर घातक हमला Photograph: (X)

Russia Attack on Ukraine: रूस  और यूक्रेन के बीच पिछले साढ़े चार साल से जंग जारी है. इस बीच रूस ने यूक्रेन पर घातक ड्रोन अटैक किया है. बताया जा रहा है कि रूस ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के गृहनगर क्रिवी रिह को निशाना बनाया है. जानकारी के मुताबिक, ये ड्रोन महला शहर के एक शॉपिंग सेंटर पर किया गया है. जिसमें 14 लोगों की मौत हुई है. जबकि कई  लोग घायल हुए हैं.

बता दें कि रूस आए दिन यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर रहा है. जिससे आम नागरिकों की मौत का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है क्योंकि इन हमलों को रोकने के लिए कोई 'पैट्रियट इंटरसेप्टर' मौजूद नहीं है. हालांकि, यूक्रेन के लंबी दूरी के हमलों ने रूस की ईंधन सप्लाई को भारी नुकसान पहुंचाया है.

राष्ट्रपति जेलेंस्की के होम टाउन पर हमला

बता दें यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की क्रिवी रिह शहर के ही रहने वाले हैं. रूस के इस हमले को 'डबल-टैप स्ट्राइक' बताया जा रहा है, जिसमें पहले  ड्रोन से हमला किया गया, उसके बाद बचाव कर्मियों के रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया तो रूस ने फिर से ड्रोन अटैक कर दिया. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि ये हमला किसी आतंकी कृत्य से कम नहीं है.

क्रिवी रिह में हुए हमले पर क्या बोले राष्ट्रपति जेलेंस्की?

अपने गृह नगर क्रिवी रिह पर हुए ड्रोन हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति का बयान सामने आया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश में कहा, "क्रिवी रिह में एक शॉपिंग मॉल पर हमले के बाद अभी बचाव अभियान चल रहा है. इसमें कई लोगों की जान गई है. अब तक 14 लोगों की मौत की खबर है. मैं उनके परिवारों और चाहने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें 11 बच्चे भी शामिल हैं. यह रूस की घोर बर्बरता है. वे राक्षस हैं. हम निश्चित रूप से इसका जवाब देंगे."

A rescue operation is currently underway in Kryvyi Rih following a strike on a shopping mall. There are many casualties. As of now, 14 people have been reported killed. My condolences to their families and loved ones. More than 100 people have been injured, among them 11… pic.twitter.com/gX2kL1LZnd

— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) August 21, 2026

जेलेंस्की ने आगे कहा, "यह जरूरी है कि हमारे पास लोगों की जान बचाने के लिए हर साधन हो. यह भी जरूरी है कि दुनिया इस सब पर चुप न रहे. रूस के इस युद्ध का अंत होना चाहिए, और ऐसा करने के लिए हमें दुनिया की मदद की जरूरत है. मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं जो अभी लोगों की मदद कर रहे हैं- क्रिवी रिह में, जमीनी स्तर पर, और हमारे अन्य शहरों और समुदायों में. रूसी आतंक का शिकार हुए सभी लोगों की याद हमेशा बनी रहेगी.

कई बार क्रिवी रिह को निशाना बना चुका है रूस

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2024 में जंग की शुरुआत हुई थी. साढ़े चार साल से चल रही इस जंग में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. यूक्रेन भी रूस को लगातार जवाब दे रहे हैं और रूसी शहरों को निशाना बना रहा है. इन हमलों में रूस की राजधानी मॉस्को भी शामिल रही है. जिसे यूक्रेन ने कई बार ड्रोन से निशाना बनाया है. वहीं रूस ने जेलेंस्की के गृहनगर क्रिवी रिह शहर पर पहले भी कई हमले किए हैं.

ये भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन में महायुद्ध शुरू! कीव पर हुई बड़ी एयर स्ट्राइक, 13 लोगों की मौत, इस देश ने तैनात किए लड़ाकू विमान

 रूस ने क्रिवी रिह पर सबसे घातक हमला अप्रैल 2025 में किया गया था, जिसमें 9 बच्चों समेत 20 लोगों की मौत हुई थी. शुक्रवार को किया गया ये हमला यूक्रेनी राजधानी कीव पर रात में की गई एयरस्ट्राइक के ठीक 24 घंटे बाद हुआ है. कीव पर किए गए हमले में रूस ने कई मिसाइलों और ड्रोनों का इस्तेमाल किया था. जिसमें कम से कम 16 लोगों की जान गई थी.

ये भी पढ़ें: रूस में तैनात हुआ उत्तर कोरियाई मिसाइल सिस्टम, यूक्रेनी खुफिया विभाग का दावा- पुतिन के समर्थन में खुलकर उतरा किम जोंग