हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 13 IPS और 22 HPS अफसरों का ट्रांसफर; हामिद अख्तर को रोहतक रेंज IG लगाया - Panchkula News

Published on 11 अक्टू॰ 2026

नवदीप सिंह विर्क को अब DG मानव अधिकार आयोग और बी. सतीश बालन को IGP रेलवे व कमांडो की जिम्मेदारी दी गई है।

हरियाणा सरकार ने शनिवार देर रात पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल किया है। कई IPS और HPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं, जबकि DSP स्तर के कई अधिकारियों को प्रमोशन कर एडिशनल SP बनाया गया है।

.

नवदीप सिंह विर्क को स्टेट इंफोर्समेंट ब्यूरो के महानिदेशक (DG) पद से हटाकर हरियाणा मानव अधिकार आयोग का DG नियुक्त किया गया है। डॉ. एम. रवि किरण को स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (SV & ACB) के ADGP पद से बदलकर स्टेट इंफोर्समेंट ब्यूरो का ADGP और पंचकूला में विजिलेंस HPU का निदेशक लगाया गया है।

बी. सतीश बालन को STF, भोंडसी के IGP पद से हटाकर रेलवे एवं कमांडो, हरियाणा का इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) बनाया गया है। वहीं, मनीष चौधरी पर पंचकूला के SV एंड ACB के साथ-साथ जेल विभाग के IGP का एडिशन चार्ज भी रहेगा।

सिमरदीप सिंह को इंडियन रिजर्व बटालियन भोंडसी का IGP लगाया गया है, हामिद अख्तर को रोहतक रेंज का आईजी बनाया गया है।

सिमरदीप सिंह को इंडियन रिजर्व बटालियन भोंडसी का IGP लगाया गया है, हामिद अख्तर को रोहतक रेंज का आईजी बनाया गया है।

रोहतक रेंज के IG बने हामिद अख्तर

2007 बैच के IPS अधिकारी सिमरदीप सिंह STF (स्पेशल टास्क फोर्स) भोंडसी के IGP और झज्जर के पुलिस कमिश्नर के साथ IRB (इंडियन रिजर्व बटालियन) भोंडसी के IGP का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

2008 बैच के IPS अधिकारी हामिद अख्तर को प्रमोशन के बाद रोहतक रेंज का IG बनाया गया है। 2014 बैच के IPS अधिकारी धीरज कुमार को राज्यपाल के ADC पद से हटाकर पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में SP लगाया गया है।

वहीं, 2017 बैच के IPS अधिकारी विक्रांत भूषण को हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) के SP से हटाकर सोनीपत के गोहाना में DCP बनाया गया है। इनके साथ ही IPS अधिकारी सुमित कुमार को SP, STF के साथ मानेसर स्थित IRB की चौथी बटालियन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

HPS और ACP अधिकारियों के तबादले की सूची

नायब सिंह: एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) में DSP से करनाल के इंद्री में DSP लगाए गए।

अर्जुन देव: बड़कल में एसिसटेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) से गुरुग्राम में ACP बनाए गए।

जोगिंदर शर्मा: सोनीपत में ACP से पंचकूला में ACP लगाए गए।

सूरज चावला: नारायणगढ़ में DSP से HSNCB में DSP लगाए गए।

सतीश कुमार: इंद्री में DSP से ACB में DSP लगाए गए।

राजेश कुमार: हरियाणा आर्म्ड फॉर्स की फर्स्ट बटालियन (1st Bn HAP) में DSP से ACB में DSP लगाए गए।

सज्जन सिंह: इंडियन रिजर्व बटालियन की फोर्थ बटालियन (4th Bn IRB) में DSP से रेवाड़ी में DSP लगाए गए।

संजय कुमार: फतेहाबाद में DSP से नारनौल में DSP लगाए गए।

राजीव कुमार: फरीदाबाद में ACP से सोनीपत में ACP लगाए गए।

हितेश यादव: गुरुग्राम में DCP, ट्रैफिक के साथ MERC का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

शैलेंद्र सिंह: फरीदाबाद में ACP से ACB में DSP लगाए गए।

अर्जुन राठी: ACB में DSP से HSNCB में DSP लगाए गए।