13 साल की चीनी तैराक यू जिदी ने एशियन गेम्स में 200 मीटर मेडले में गोल्ड जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया. इससे पहले वो 200 मीटर बटरफ्लाई में भी गोल्ड जीत चुकी हैं.
Written By : उफक साहिल | Updated at : 21 Sep 2026 06:47 PM (IST)

13 साल की यू जिदी दूसरा गोल्ड जीतने के बाद जश्न मनाती हुईं
Source : X (Twitter)
13 साल की उम्र में जहां बच्चे आमतौर पर पढ़ाई और खेल की शुरुआत कर रहे होते हैं, वहीं चीन की तैराक यू जिदी एशियन गेम्स के पूल में लगातार कमाल कर रही हैं. यू जिदी ने सोमवार को महिलाओं की 200 मीटर मेडले रेस में गोल्ड जीता. उन्होंने रेस 2 मिनट 6.10 सेकंड में पूरी की और नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाया. यह एशियन गेम्स में उनका लगातार दूसरा गोल्ड मेडल है.
यू जिदी ने इस प्रदर्शन के साथ यू यिटिंग के 2 मिनट 6.82 सेकंड के पिछले एशियन गेम्स रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. उनका 2 मिनट 6.10 सेकंड का समय महिलाओं की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में अब तक का दूसरा सबसे तेज समय भी है. उनसे आगे सिर्फ कनाडा की समर मैकिनटोश हैं, जिनके नाम 2 मिनट 5.70 सेकंड का वर्ल्ड रिकॉर्ड है.
यह भी पढ़ें:भारत की सविता पूनिया ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा हॉकी मैच खेलने का बनाया रिकॉर्ड
वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 0.40 सेकंड दूर
यू जिदी का समय मैकिनटोश के वर्ल्ड रिकॉर्ड से केवल 0.40 सेकंड पीछे रहा. खास बात ये है कि यू का इससे पहले का उनका सबसे अच्छा समय 2 मिनट 7.41 सेकंड था, जिसे उन्होंने इस रेस में काफी बेहतर किया.
एक दिन पहले भी जीता था गोल्ड
यू जिदी ने इससे एक दिन पहले महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में भी गोल्ड जीता था. उन्होंने वहां 2 मिनट 5.08 सेकंड का समय निकालकर एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाया था. अब उनकी नजर इस सप्ताह होने वाली 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा पर है
13 साल की उम्र में बड़ी उपलब्धि
यू जिदी ने सिर्फ 13 साल की उम्र में एशियन गेम्स में लगातार दो गोल्ड मेडल जीतकर सबका ध्यान खींचा है. इससे पहले उन्होंने 200 मीटर बटरफ्लाई में गोल्ड जीतकर एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाया था. अब 200 मीटर मेडले में भी रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीतकर उन्होंने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है.
यह भी पढ़ें:गौतम गंभीर की अमित शाह से मुलाकात, भेंट किया खास उपहार; देखें तस्वीरें

About the author उफक साहिल
उफक साहिल ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की थी. वर्तमान में यह हैदराबाद में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में MA मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की छात्रा हैं. इन्होंने बिहार में दरभंगा के कामेश्वरनगर स्थित ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. अभी उफक एबीपी न्यूज़ वेबसाइट के बिजनेस और यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.
Read More
Published at : 21 Sep 2026 06:47 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola