रोहतक में ₹12 हजार रिश्वत लेते HKRN कर्मचारी गिरफ्तार: ड्रग लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर मांगे ₹15 हजार; फूड एंड ड्रग्स विभाग में कार्यरत - Rohtak News

Published on 3 अग॰ 2026

रोहतक5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रोहतक में रिश्वत लेते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर को एसीबी टीम ने काबू किया है। - Dainik Bhaskar

रोहतक में रिश्वत लेते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर को एसीबी टीम ने काबू किया है।

रोहतक में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने ड्रग लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहे डाटा एंट्री ऑपरेटर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी टीम आरोपी को अपने साथ थाने ले गई, जिससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आरोपी की पहचान 37 वर्षीय विनय पुत्र राजबीर सिंह निवासी गांव बलियाना हाल सेक्टर-3 के रूप में हुई। विनय HKRN के तहत सेक्टर-3 स्थित पॉलीक्लिनिक में फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन के जोनल कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। एसीबी टीम ने विनय को 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया।

रोहतक का एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय।

रोहतक का एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय।

फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर मांगी रिश्वत

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने डी-फार्मा का कोर्स किया हुआ है और अपने गांव में मेडिकल स्टोर खोलने के लिए ड्रग लाइसेंस हेतु आवश्यक दस्तावेजों सहित अपनी फाइल 1 जुलाई 2026 को जोनल कार्यालय फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन में जमा करवाई थी। जब वह अपनी फाइल के बारे में जानने के लिए कार्यालय पहुंचा तो वहां तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर विनय ने रिश्वत मांगी।

15 हजार रुपए में सौदा हुआ तय

शिकायतकर्ता के अनुसार, फाइल निकलवाने और आगे बढ़ाने के एवज में विनय ने 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने पर एसीबी टीम गठित की गई, जिसने आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। योजनाबद्ध तरीके से आरोपी विनय को 12 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पूरी कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई।

.

खबरें और भी हैं...

  • इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा के पिता को राहत: पंचायत में फैसला-बहू सुसाइड केस में 13वीं तक कोई एक्शन नहीं होगा; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

    पंचायत में फैसला-बहू सुसाइड केस में 13वीं तक कोई एक्शन नहीं होगा; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:42
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों में रोष: डीसी को दी शिकायत; बोले- प्रशासन हर बार झूठा आश्वासन देता है

    डीसी को दी शिकायत; बोले- प्रशासन हर बार झूठा आश्वासन देता है|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:51
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडलिस्ट यशवीर का स्वागत: 85.47 मीटर भाला फेंककर यशवीर ने जीता मेडल; नीरज चोपड़ा से 0.36 मीटर पीछे रहे

    85.47 मीटर भाला फेंककर यशवीर ने जीता मेडल; नीरज चोपड़ा से 0.36 मीटर पीछे रहे|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:56
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक में 56 घंटे बाद मिला युवक का शव: JLN नहर में कुत्ते को बचाने कूदा था किशोर; SDRF टीम ने नहर से निकाला

    • कॉपी लिंक

    शेयर