कॉमनवेल्थ मेडलिस्टों के साथ शर्मिला जीतीं ₹12.50 लाख: KBC की हॉट सीट पर हरियाणा की पहली पैरा खिलाड़ी, कहानी सुनकर भावुक हुए अमिताभ-लवलीना - Panchkula News

Published on 18 अग॰ 2026

कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडलिस्ट खिलाड़ियों को केबीसी की हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। जिसमें हरियाणा की शर्मिला धनखड़ भी शामिल रहीं। जहां पर उनकी कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन व बॉक्सर लवलीना भावुक हो गईं। चारों प्लेयर ने मिलकर साढे 12 लाख रुपए की रकम जीतीं।

.

अमिताभ बच्चन ने शर्मिला धनखड़ की कहानी सुनने के बाद कहा कि लोगों को केवल खेल की मेहनत दिखाई देती है लेकिन इसके पीछे की कहानी पता नहीं होती। अमिताभ बच्चन ने शर्मिला की बड़ी बेटी से भी बात की, जिसमें बेटी अनुज ने कहा कि मां के मेडल की वजह से आपसे मिलना हो पाया है, नहीं तो आपको टीवी पर ही देखते थे। केबीसी में कॉमनवेल्थ गेम्स के इन मेडलिस्ट खिलाड़ियों के साथ एपिसोड की शूटिंग 11 अगस्त को मुंबई में हुई थी। जिसका प्रसारण 17 अगस्त की रात को हुआ है। चारों प्लेयर ने जब साढे 12 लाख रुपए की राशि जीतीं तो टाइम ओवर का हूटर बज गया। हालांकि उनके पास दो लाइफ लाइन भी बची हुईं थी। शर्मिला धनखड़ और अस्मिता डे को सातवें प्रशन के बाद हॉट सीट पर अवसर मिला। उससे पहले बॉक्सर लवलीना और पैरा पॉवरलिफ्टर झंडू कुमार सवालों के जवाब दे रहे थे। अब PHOTO में देखिए किस प्रकार भावुक हुए लवलीना-अमिताभ बच्चन…

शर्मिला की कहानी सुनकर भावुक हुईं लवलीना।

शर्मिला की कहानी सुनकर भावुक हुईं लवलीना।

शर्मिला की कहानी सुनकर भावुक अमिताभ बच्चन।

शर्मिला की कहानी सुनकर भावुक अमिताभ बच्चन।

अब जानिए, चारों प्लेयर की कहानी, जो अमिताभ को सुनाईं…

  • झंडू कुमार नाम के पीछे की कहानी : बिहार के नालंदा निवासी झंडू कुमार ने बताया कि जब पोलियो के कारण माता-पिता ने इलाज में सब कुछ गवां दिया था। लोग कहने लगे कि लड़के ने इनको झंडू कर दिया। इसी दौरान दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने गया तो वहां डॉक्टर ने नाम पूछा। दोस्त व उनके मुंह से झंडू कुमार निकल गया, जिससे नाम झंडू कुमार ही हो गया। सलमान की दबंग देखकर बॉडी बनाने के लिए जिम गया। बाद में किसी ने पॉवर लिफ्टिंग का वीडियो दिखाया तो इसमें नाम बनाने की सोची
  • अखबार पर छपा फोटो बना लवलीना की प्रेरणा : लवलीना ने बताया कि पिता टी गॉर्डन में जॉब करते थे। संडे को आते थे तो मिठाई लाते थे। एक बार अखबार में जलेबी लेकर आए, जिस पर मोहम्मद अली बॉक्सर की फोटो छपी थी। पिता ने उनकी कहानी बताई तो इंस्पायर हुई। पहले मार्शल आर्ट सीखने गई। उसे बाद बॉक्सिंग का रास्ता खुला।
  • कॉमनवेल्थ ट्रायल से पहले पिता की मौत : त्रिपुरा की अस्मिता डे ने बताया कि 10 किलोमीटर दूर प्रैक्टिस के लिए लेकर जाते थे। साइकिल रिपेयर का काम करते थे। उनकी मां कई बार पड़ोसियों से चावल मांगकर बनाती थी। मिट्‌टी का घर था, बारिश में ढहने का डर बना रहता था। घर बनाने का सपना लेकर जूडो में गई। 2022 में उत्तर प्रदेश पुलिस में जॉब मिला। जिसके बाद उनकी स्थिति में कुछ बदलाव आया। कॉमनवेल्थ ट्रायल से कुछ दिन पहले ही पिता की मौत हो गई। मेडल आया तो देखने के लिए पिता नहीं थे।
  • दूसरी शादी के लिए बेटियों को नहीं अपना रहा था कोई : हरियाणा के महेंद्रगढ़ की शर्मिला धनखड़ ने बताया कि बचपन में पोलिया हुआ। जल्दी शादी हो गई, फिर 2 बेटियां हो गई। पति शराबी था, नशे में पीटता था। इसी वजह से अलग हुई। दूसरी शादी के लिए ऑफर आते थे लेकिन बेटियां स्वीकारने को कोई तैया नहीं था। फिर अजीत ने हाथा और बेटियों को भी स्वीकारा तथा गेम्स में लेकर आए। जिसकी बदौलत मेडल जीतकर यहां पहुंची।
लवलीना के साथ बॉक्सिंग खेलते हुए अमिताभ बच्चन।

लवलीना के साथ बॉक्सिंग खेलते हुए अमिताभ बच्चन।

अब जानिए, किन सवालों के सही जवाब देकर साढ़े 12 लाख रुपए जीते..

  • पहला सवाल (5 हजार रुपए के लिए): इनमें से किसका स्वाद आमतौर पर मीठा होता है ? सही उत्तर: A ( ठेकुआ)
  • दूसरा सवाल (10 हजार रुपए के लिए): ट्यूबलाइट, दबंग जैसी फिल्मों में किस अभिनेता ने काम किया है ?​​​​ सही उत्तर: ( B ) सलमान खान
  • तीसरा सवाल (15 हजार रुपए के लिए): पानी की बोतल की क्षमता किस इकाई से मापी जाती है ?सही उत्तर: ( D) लीटर
  • चौथा सवाल (20 हजार रुपए के लिए): पूर्वोतर भारत में कामाख्या के नजदीक सराय घाट दो पुल बने हुए हैं ?सही उत्तर: ( C ) ब्रह्मपुत्र
  • पांचवा सवाल (25 हजार रुपए के लिए): उस शहर के बारे में कौनसा कथन सही है, जहा छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्‌डा स्थित है? सही उत्तर: ( A ) समुंद्र के पास स्थित है।
  • महासवाल : मीरा बाई चानू किस खेल में ओलम्पिक मेडलिस्ट हैं। सही उत्तर: (वेटलिफ्टिंग ) सही जवाब देकर एक महाफ्लिप लाइफलाइन जीतीं।
  • छठवां सवाल (50 हजार रुपए के लिए): कौन सा शहर राजस्थान में है।सही उत्तर: ( D) जोधपुर।
  • सातवां सवाल ( 1 लाख रुपए के लिए): इनमें से कौनसा कथन चित्र में दिखाई गई सभी 4 भाषाओं में सही है। सही उत्तर: ( C ) सभी दक्षिण भारतीय भाषाएं हैं।
  • आठवां सवाल (2 लाख रुपए के लिए): यदि हिंदी में गुरु और अंग्रेजी में टीचर हैं तो जापानी में वही शब्द क्या होगा ?सही उत्तर: ( B ) सेन्सेई।
  • नौवां सवाल (3 लाख रुपए के लिए): किसी खेल और उससे जुड़ी संस्कृति की इनमें से कौनसी जोड़ी गलत हैं ? सही उत्तर: ( A ) सैम्बो मलेशियाई।
  • दसवां सवाल (5 लाख रुपए के लिए): इन चित्र का उल्लेख उस राज्य के नाम में है, जिसकी राजधानी शिलोंग है। सही उत्तर: (B ) मेघालय ऑडियंस पोल लाइफलाइन का प्रयोग किया।
  • सुपर संदूक खेल: 90 सेकेंड में 10 सवाल, 7 सवाल के सही जवाब देकर फिफ्टी-फिफ्टी लाइफ जीत ली…..
  • किसी स्थान पर व्यायाम की मशीन होती हैसही उत्तर:जिम
  • किस शब्द की आर्थ उम्मीद है।सही उत्तर: आशा
  • किस उपकरण से बाण मारा जाता है ? सही उत्तर: धनुष।
  • कौनसा जानवर बड़ी बिल्ली है।सही उत्तर: बाघ।
  • भारतीय स्वतंत्रता दिवस किस महीने में मनाया जाता है।सही उत्तर: अगस्त
  • कौनसा खेल बड़े मैदान पर खेला जाता हैसही उत्तर: फुटबाल।
  • किस फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत की भूमिका निभाईजवाब नहीं दिया।
  • इनमें से क्या तेलंगाना के लिए वाहन पंजीकरण कोड है ? सही उत्तर: TG
  • किस रियासत पर निजाम का शासन था?जवाब नहीं दिया।
  • इनमें से कौनसा शहर उत्तरप्रदेश में नहीं है ? जवाब नहीं दे पाई।
  • ग्यारहवां सवाल (साढ़े 7 लाख रुपए के लिए): आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के सभी 10 संस्करणों में एकमात्र भारतीय कौन हैं। सही उत्तर: ( C ) हरमनप्रीत कौर।
  • बारहवां सवाल ( साढ़े 12 लाख रुपए के लिए): 1887 में महात्मा गांधी से किस विश्वविद्यालय से दसवीं कक्षा पास की थी ? ( लाइफ लाइन, महाफ्लिप से सवाल बदला) सही उत्तर: ( C ) बॉम्बे विश्वविद्यालय
  • बारहवां सवाल : एलिस्टेयर मैककॉ इन दोनों पुस्तक शीर्षकों को कौनसा शब्द पूरा करेगा ? सही उत्तर: ( D ) चैंपियन
  • इसके बाद टाइम ओवर का हूटर बज गया और गेम ओवर हो गया।