हिसार13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

AI जनरेटेड फोटो।
हिसार में गांधी नगर, पटेल नगर स्थित एक मकान का सौदा कर 12 लाख रुपए की बयाना राशि हड़पने और धोखाधड़ी से किसी तीसरे पक्ष के नाम रजिस्ट्री करवाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2) और 61 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरिकोट निवासी राममेहर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें और उनके साथी रमेश को मकान की आवश्यकता थी। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले गांव आर्य नगर निवासी रमेशचंद्र ने उन्हें गांधी नगर, पटेल नगर स्थित 104.5 वर्गगज का एक मकान दिखाया।
संपत्ति के मालिक आर्य नगर निवासी सत्यपाल और बिचौलिए रमेशचंद्र ने विश्वास दिलाया कि मकान पूरी तरह भारमुक्त है और इस पर किसी बैंक का कोई लोन नहीं है। सिविल लाइंस थाना पुलिस के अनुसार, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

हिसार स्थित सिविल लाइन थाना।
12 लाख रुपए बयाना देकर किया था इकरारनामा
पीड़ित के अनुसार, 13 फरवरी 2025 को 46.50 लाख रुपए में मकान का सौदा तय हुआ। आरोपियों को 12 लाख रुपए की बयाना राशि दी गई, जिसमें 5 लाख रुपए चेक और 7 लाख रुपए कैश शामिल थे। इकरारनामा के अनुसार रजिस्ट्री की तारीख 25 मई 2025 तय की गई थी।
बैंक लोन की बात छिपाई, तहसील भी नहीं पहुंचे
बाद में पीड़ित को पता चला कि मकान पर ICICI बैंक का लोन चल रहा है। विरोध करने पर आरोपियों ने 25 मई से पहले लोन चुकता करने का आश्वासन दिया। लेकिन 26 मई (25 मई को अवकाश होने के कारण) को जब राममेहर बकाया राशि व स्टांप पेपर लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे, तो आरोपी रजिस्ट्री करवाने नहीं आए और फोन उठाना भी बंद कर दिया।
जान से मारने की धमकी देकर पैसे लौटाने से इनकार
पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सत्यपाल, रमेशचंद्र और राजबाला (निवासी सेक्टर 21, हिसार) ने मिलीभगत कर धोखाधड़ी से मकान की रजिस्ट्री राजबाला के नाम करवा दी। जब इस धोखाधड़ी का विरोध किया गया, तो आरोपियों ने स्पष्ट कहा कि उन्होंने पैसे हड़पने के लिए ही यह सब किया था और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
.
खबरें और भी हैं...
हरियाणा के 5 जिलों में तूफान: सिरसा-फतेहाबाद-झज्जर में ओले गिरे; हिसार में काली घटा छाने के बाद तेज बारिश
0:43- कॉपी लिंक
शेयर
दिवाली पर हिसार में सुरक्षा सख्त: एसपी सिद्धांत जैन के निर्देश पर बाजारों में नाकेबंदी; चार पहिया वाहनों की नो-एंट्री

- कॉपी लिंक
शेयर
बालसमंद के शिव मंदिर में 12 फीट ऊंचा त्रिशूल स्थापित: यह हिसार जिले का तीसरा सबसे बड़ा, मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव की पूजा-अर्चना

- कॉपी लिंक
शेयर
बरवाला में मंत्री गंगवा ने बस स्टैंड का उद्घाटन किया: AC वेटिंग रूम की भी सुविधा; बोले-रामबाग और सिटी पार्क पर ₹6.60 करोड़ खर्च होंगे
- कॉपी लिंक
शेयर