11 निकायों में 430 वार्डों का आरक्षण तय; 140 में महिला पार्षद होंगी, ओबीसी को 90 की जगह 86 वार्ड ही मिले - Churu News

Published on 18 अग॰ 2026

.

निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को जिला परिषद सभागार में जिले के 11 निकायों के 430 वार्डों के लिए लॉटरी निकाली गई। लॉटरी में कुल 430 वार्डों में से 140 वार्ड महिलाओं (सामान्य, एससी व ओबीसी सहित), 86 वार्ड ओबीसी (महिला व पुरुष), 63 वार्ड एससी (महिला व पुरुष), 2 वार्ड एसटी के लिए आरक्षित किए। 279 वार्ड (महिला व पुरुष) अनारक्षित रहे।

पांच अगस्त को ओबीसी आयोग ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। इस रिपोर्ट के अनुसार निकाय चुनावों को लेकर जनसंख्या के आधार पर कुल वार्डों के करीब 21 प्रतिशत वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित किए जाने थे। इस हिसाब से जिले में 430 वार्डों में से 90 वार्ड ओबीसी के होने थे। लॉटरी के बाद जिले में ओबीसी के 86 वार्ड ही आरक्षित हैं, यानी आरक्षण से 4 वार्ड कम हैं।

बता दें कि परिसीमन के चलते सभी निकायों में नए सिरे वार्डों में आरक्षण तय हुए हैं। इस संबंध में स्वायत्त शासन विभाग ने अधिसूचना भी जारी की है। इसके तहत निकायों में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण तय किया है। इस हिसाब से जिले में 430 में से 141 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होने हैं, जबकि लॉटरी के बाद 140 वार्ड आरक्षित हुए हैं। इसके अलावा कई वार्डों में एससी, ओबीसी और महिलाओं की सीटें भी बदली हैं। नए आरक्षण गणित और बदले वार्ड सीमाओं से किस वार्ड में किस वर्ग के वोटर किंग मेकर बनेंगे और कहां जातीय व सामाजिक समीकरण का पलड़ा भारी रहेगा। यह जानने के लिए दैनिक भास्कर ने सभी निकायों में वार्डों की लॉटरी का विश्लेषण किया। {चूरू नगरपरिषद : चूरू में 60 वार्ड व कुल 95882 मतदाता हैं। नगर परिषद में एससी के कुल 6 वार्ड आरक्षित किए गए हैं, जिसमें से 4 एससी व 2 एससी महिला के लिए हैं। वार्ड 31, 45, 46, 48, 49 व 52 एससी हैं और इन वार्डों में एससी वर्ग के वोटर्स की संख्या भी ज्यादा है। वहीं ओबीसी के 12 वार्ड हैं, जिसमें से 4 ओबीसी महिला व 8 ओबीसी के हैं। शहर में करीब 30 प्रतिशत ओबीसी वोटर्स हैं तथा वहीं एससी वर्ग के करीब 10 प्रतिशत वोटर्स हैं। इसके अलावा 42 वार्ड अनारक्षित (सामान्य) हैं, जिसमें से 14 वार्ड महिलाओं के हैं। { सरदारशहर नगरपरिषद : सरदारशहर में 55 वार्ड हैं। यहां एससी के 4 वार्ड तय किए गए हैं, जिसमें से सिर्फ एक वार्ड ही एससी महिला के लिए रिजर्व है। इसके अलावा सरदारशहर का वार्ड 28 एसटी के लिए आरक्षित हैं। जिले में एसटी के सिर्फ दो ही वार्ड हैं। ओबीसी के 11 वार्ड हैं, ओबीसी महिला के 4 वार्ड हैं तथा 39 सामान्य वार्ड हैं, जिसमें से 13 वार्ड सामान्य महिला के हैं। निकाय एससी एसटी ओबीसी अनारक्षित कुल वार्ड चूरू 6 0 12 42 60 सुजानगढ़ 8 0 12 40 60 सरदारशहर 4 1 11 39 55 रतनगढ़ 6 0 9 30 45 राजगढ़ 7 0 8 25 40 बीदासर 6 0 7 22 35 राजलदेसर 7 0 7 21 35 तारानगर 5 0 7 23 35 छापर 7 0 5 13 25 रतननगर 3 1 4 12 20 साहवा 4 0 4 12 20 कुल 63 2 86 279 430 {सुजानगढ़ नगरपरिषद : सुजानगढ़ में 60 वार्ड हैं। इनमें से 12 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित हैं, जिसमें से 4 वार्ड ओबीसी महिला के हैं। सुजानगढ़ में इस बार सभापति के लिए भी ओबीसी की सीट आरक्षित हुई हैं। इसके अलावा सुजानगढ़ में एससी के सबसे ज्यादा 8 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें से एससी महिला के 3 वार्ड हैं। सामान्य के 40 वार्ड हैं, जिसमें 13 वार्ड सामान्य महिला के हैं। {साहवा पालिका : नई बनी साहवा पालिका में कुल 20 वार्ड हैं। इनमें कुल 11505 मतदाता हैं, ये पहली बार पालिकाध्यक्ष चुनेंगे। साहवा में महिलाओं के लिए 20 में से 6 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसमें एक-एक वार्ड ओबीसी व एससी महिला का तथा 4 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं। {बीदासर पालिका : यहां 35 वार्ड हैं। इनमें 22 वार्ड अनारक्षित हैं, जिसमें से 7 वार्ड महिला के हैं। जबकि ओबीसी व एससी महिला के 2-2 वार्ड आरक्षित हैं। {छापर पालिका : रतननगर व साहवा के बाद छापर में सबसे कम 25 वार्ड हैं। इनमें से करीब 50 प्रतिशत यानी 13 वार्ड अनारक्षित हैं। 4 वार्ड महिला अनारक्षित हैं। {राजलदेसर पालिका : यहां 35 वार्ड हैं तथा 22286 मतदाता हैं। यहां ओबीसी व एससी के लिए 7-7 वार्ड आरक्षित हैं और उन 7-7 वार्डों में 2-2 वार्ड एसी व ओबीसी महिला के हैं। { राजगढ़ नगरपालिका : राजगढ़ में 40 वार्ड हैं, जिसमें से 25 वार्ड अनारक्षित हैं। इनमें से 8 वार्ड महिलाओं के हैं। वहीं 40 में से 20 प्रतिशत यानी 8 वार्ड ओबीसी के हैं, जिनमें 3 वार्ड महिला हैं। एससी के 7 वार्ड हैं, जिनमें 2 वार्ड महिला के हैं। { तारानगर पालिका : यहां 35 वार्ड हैं तथा 26711 मतदाता हैं। यहां 50% से अधिक वार्ड अनारक्षित हैं। 23 वार्ड अनारक्षित हैं, जिनमें 8 वार्ड अनारक्षित महिला के हैं। 5 वार्ड एससी के हैं, जिसमें से 2 एससी महिला के हैं। वहीं 7 वार्ड ओबीसी के हैं, जिनमें से 2 वार्ड ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हैं। { रतननगर पालिका : साहवा के बनने से पहले ये जिले की सबसे छोटी पालिका थी। रतननगर में 20 वार्ड हैं। इनमें से 3 वार्ड एससी के हैं, इनमें भी एक वार्ड एससी महिला का है। यहां वार्ड 8 एसटी के लिए आरक्षित हैं। 12 वार्ड अनारक्षित हैं, इनमें 4 वार्ड महिलाओं के हैं तथा 4 वार्ड ओबीसी के हैं, जिनमें से एक वार्ड ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हैं। -वार्डों के आरक्षण की सूची पेज 20 पर पढ़ें {रतनगढ़ नगरपालिका : यहां 45 वार्ड हैं, जिनमें से सिर्फ 6 वार्ड ही एससी के हैं और उसमें भी 2 ही वार्ड एससी महिला के हैं। ओबीसी के 9 वार्ड हैं, जिनमें 3 वार्ड ओबीसी महिला के हैं। 30 वार्ड अनारक्षित हैं, जिनमें से 10 वार्ड महिला अनारक्षित हैं।